अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमृत सरोवरों के किनारे किया गया योगाभ्यास

Updated on 22-06-2022 07:30 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज निर्माणाधीन अमृत सरोवरों के किनारे ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ योग अभ्यास किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्यप्रदेश में 5000 से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है।

अमृत सरोवरों अटलपुर, गोलकोट एवं नयाखेड़ा ज़िला शिवपुरी, सोहागपुर ज़िला शहडोल, बलखड़ ज़िला खरगोन, चिकन्या ज़िला मंदसौर, पाठा ज़िला नरसिंहपुर सहित नर्मदापुरम, गुना आदि जिलों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे अमृत सरोवर के किनारे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने सामूहिक योग एवं प्राणायाम किया।

नर्मदापुरम के ग्राम जाली खेड़ा एवं खापा और अन्य जिलों के ग्रामों में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूह सदस्यों तथा मनरेगा श्रमिकों ने अमृत सरोवर कार्य-स्थल पर योगाभ्यास किया। मुरैना के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ककन मठ के प्रांगण में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक योग किया।

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रदेश में 5320 अमृत सरोवर निर्माण का लक्ष्य है। अमृत सरोवरों के लिए प्रदेश में 4540 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 4320 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। अमृत सरोवर से प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख एकड़ भूमि में सिंचाई होगी एवं कुल 6 करोड़ घन मीटर जलवर्धन होगा। अमृत सरोवरों के निर्माण से डेढ़ लाख से अधिक परिवार सीधे लाभान्वित होंगे एवं 12 लाख मानव दिवस सृजित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.