युवा ही होते हैं हर क्रांति के वाहक- गौतम

Updated on 04-04-2022 03:35 PM

उज्जैन   मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज कहा कि किसी भी देश में बदलाव या क्रांति के वाहक युवा ही होते हैं और हमारे देश में इस समय युवाओं की संख्या सबसे अधिक है।

श्री गौतम ने यहां 'लोकतंत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी' विषय पर आयोजित भारतीय युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडे और मध्यप्रदेश समाज विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष प्रो गोपाल कृष्ण शर्मा भी मौजूद थे। युवाओं पर केंद्रित इस कार्यक्रम में लगभग 300 युवाओं ने शिरकत की, जिसमें उज्जैन के अलावा मध्यप्रदेश और राज्य के बाहर के युवा भी शामिल थे।

अध्यक्ष श्री गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न प्रदेशों के युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए संवाद के लिए भाषा का चयन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बड़ा सवाल यह भी है कि देश में सबसे ज्यादा आबादी नौजवानों की है और युवा ही किसी भी देश में क्रांतिकारी परिवर्तन का वाहक हो सकता है। अमूमन 15 वर्ष से 40 वर्ष के आयु के नागरिक युवाओं की श्रेणी में आते हैं और उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

श्री गौतम ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम चिकित्सकों को ठीक करके अस्पताल दुरुस्त कर सकते हैं, उसी तरह से विधानसभा में आने वालों को ठीक करके हम अपने विधायी सदनों को और बेहतर बना सकते हैं। यह जिम्मेदारी भी युवाओं की है।

उन्होंने देश की पुरातन शिक्षा पद्धति का महत्व समझाते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे बड़ी दिक्कत शिक्षा व्यवस्था को लेकर हुयी। शिक्षा को हमने 'टारगेट ओरिएंटेड' बना दिया, यानी हमने शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास किया, जिससे हम शिक्षा प्राप्त करने के बाद हम कर्मचारी (एम्प्लायी) बन सकें। उन्होंने कहा कि इसी देश में मैकाले की शिक्षा पद्धति लागू होने के पहले युवा विख्यात नालंदा विश्वविद्यालय और इसी तरह के अन्य विश्वविद्यालयों तथा विद्यालयों में शिक्षा हासिल करते थे। लेकिन नयी शिक्षा पद्धति आने के बाद इन सबको बंद कर दिया गया।       

श्री गौतम ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल की विचारधारा समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान की ही है। सभी दल यही बात करते हैं। अलबत्ता उसके क्रियान्वयन या नतीजों को लेकर सवाल उठ सकते। लेकिन गरीबों के हित की बात नहीं करने वाला कोई भी दल नहीं है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश,कर्नाटक, केरल, असम, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के युवाओं ने भी भाग लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.