चलती ट्रेन से गिरा युवक, जान बचाने एक किमी पीछे लौटाई

Updated on 12-05-2022 07:32 PM

 भोपाल चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। युवक की जानं बचाने के लिए लोको पायलट ने एक किलोमीटर तक गाडी पीछे लौटाई और उसके बाद युवक को रेस्क्यू किया गया। यह घटना टिमरनी-हरदा रेलवे स्टेशन के बीच चारखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास ताप्ती गंगा एक्सप्रेस में घटित हुई।  युवक को बचाने के लिए ट्रेन करीब एक किलोमीटर वापस चारखेड़ा रेलवे स्टेशन तक रिवर्स पहुंची।

घायल युवक को लाकर हरदा रेलवे स्टेशन पर उतारा। इस तरह लोको पायलट की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। प्राप् जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले के ग्राम विंध्याचल के रहने बाले दीपक (20 वर्ष) पुत्र अर्जुन मंगलवार को छुटियां बिताकर ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19046 से सूरत काम करने वापस जा रहा था। वह बोगी में गेट पर बाहर की ओर पैर लटकाकर बैठा था।

बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग जब ट्रेन टिमरनी- हरदा रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, तभी नींद की झपकी आने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह चारखेड़ा के पास गिर गया। यह देख बोगी में सवार मुसाफिरों में हड़कंप मच गया1 उन्होंने तुरंत टीटीई को इसकी सूचना दी। टीटीई ने लोको पायलट से संपर्क किया। इसके बाद ताप्ती गंगा एक्सप्रेस को एक किलोमीटर रिवर्स ले जाया गया और घायल युवक को उठाकर संजीवनी 108 के ईएमटी विद्यासागर एवं ईएमटी नितिन वर्मा द्वारा तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।

जहां पर युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया। उधर, जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम टेमागांव के स्थित तालाब में बुधवार को डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ग्राम धौलपुर से अपने मामा के यहां टेमागांव आए मयंक पिता मुकेश इवने बकरी चराने गया था। इस दौरान वह टेमागांव तालाब के पास पहुंचा। जहां पर पानी में डूब गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.