नौजवान भटक रहा है, किसान परेशान है, महंगाई चरम पर है: कमलनाथ

Updated on 20-02-2022 05:16 PM

मोदी जी और शिवराज जी आज महंगाई की बात नहीं करेंगे, नौजवानों की बात नहीं करेंगे, किसानों, महिलाओं पर अत्याचार की बात नहीं करते

वे तो केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने राष्ट्रवाद की बात करते हैं।

रीवा में आयोजित जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज रीवा में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आदरणीय अर्जुन सिंह जी से बहुत कुछ सीखा, 42 साल पहले जब मैं पहला चुनाव लड़ रहा था, तब मुझे इतना अनुभव नहीं था, उस समय पूरे चुनाव का संचालन अर्जुन सिंह जी ने ही किया था।

उन्होंने कहा कि आज के नौजवानों कानरोजगार कैसे मिले ,यह चुनौती सामने है।मंदिर मस्जिद से रोजगार नहीं मिलेगा, जब तक एक विश्वास हो , ना निवेश आयेगा , ना रोजगार मिलेगा।हमारा मध्य प्रदेश तो 5 राज्यों से जुड़ा हुआ है, फिर भी मध्यप्रदेश में निवेश क्यों नहीं आता, क्योंकि मध्यप्रदेश पर किसी का विश्वास नहीं है। हमारी अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है। आज प्रदेश की तस्वीर सभी के सामने है ,प्रदेश का नौजवान भटक रहा है ,अभी नौजवान बता रहे थे कि फौज में भी भर्ती बंद कर दी है। हमारे कार्यकाल में किसी किसान को भटकना नहीं पड़ा, किसानों को सही मूल्य मिले यह हमारा प्रयास रहा।किसानों को हमारे समय में जो खाद-बीज मिला, जो सुविधाएं मिली, उसका किसान गवाह है।

कांग्रेस की सरकार जब बनी थी, तब कैसा प्रदेश शिवराज ने हमें सौंपा था। जो बेरोजगारी में ,किसानों की आत्महत्या में,महिला अत्याचार में ,भ्रष्टाचार में नंबर वन था।कौन सी चुनौती नहीं थी हमारे सामने। हमने शुरुआत की ,अपनी नियत और नीति का परिचय दिया। मैंने शुरुआत की किसान कर्ज माफी की, रीवा में 45 हजार किसानों का कर्जा माफ हुआ। यह मेरे आंकड़े नहीं है शिवराज सरकार को यह आंकड़े विधानसभा में पेश करने पड़े। प्रदेश में 27 लाख किसानों का कर्ज हमने माफ किया। बिजली की बात हो, गौशाला की बात हो।

मुझे बड़ा दुख हुआ जब गौ माता की भूख-प्यास से तड़पकर मौत होती है।हमने साढ़े 11 महीने में 1000 गौशाला बनवायी ,यह भावनाओं की बात थी। कौन सा पाप मैंने किया, कौन सा गुनाह मैंने किया, जो मैंने किसानों का कर्जा माफ किया। कौन सा पाप मैंने किया जो मैंने 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी। सबसे बड़ी चुनौती हमारे सामने किसानों, नौजवानों की थी, जो हमारे प्रदेश के भविष्य का निर्माण करेगा।

मैंने शुरुआत की थी मध्यप्रदेश की एक नई पहचान बने, माफिया के विरुद्ध हमने युद्ध शुरू किया, शुद्ध के लिये युद्ध शुरू किया, ताकि मध्यप्रदेश में सबको विश्वास जाग सके और निवेश की संभावना बढ़ सके। आज सरकार की योजनाओं का पूरा पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता है, आज हमारे नौजवान उन योजनाओं का फायदा नहीं उठा सकते, यह तस्वीर आज हमारे सबके सामने है।

कांग्रेस का इतिहास देश की संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जो देश की संस्कृति है, वहीं कांग्रेस की संस्कृति है। आप सब उस संस्कृति से जुड़े हुए हैं, इसी संस्कृति के चलते अपना देश आज एक झंडे के नीचे खड़ा है। ऐसा कोई देश है विश्व में जहां इतने धर्म, इतनी जातियां हैं, इतनी भाषाएं हैं, इतने त्यौहार हैं? डॉ. भीम राव अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया जिसको पूरे देश में पहचान मिली, कई देशों ने तो बाबा साहब के संविधान की नकल करी और ऐसा संविधान बनाया जहां सबसे कमजोर वर्ग की रक्षा हो सके। यदि हमारा संविधान गलत हाथों में चला जाता है तो अपना देश कहां जाएगा, यही चुनौती है हम सबके सामने।

आज किस प्रकार हमारी संस्कृति, लोकतंत्र पर आक्रमण किया जा रहा है। आज संस्कृति को बचाने की चुनौती है।

नाथ ने कहा कि आज सरकार में बैठे लोग मुद्दों की बात नहीं करते ,वो बात करेंगे पाकिस्तान की, राष्ट्रवाद की। हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने लग गए। क्या एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इनकी पार्टी में है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया हो। कैसी कलाकारी, असली मुद्दों से ध्यान भटकाओं,समाज को बांटने की बात करो, क्या ऐसे ही हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रहेगा, हमारे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहेगा, किसानों, महिलाआंे का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

नाथ ने कहा कि आज हमसे हिसाब मांगते हैं ,मैं कहता हूं जाइए एक मंच पर आप भी हिसाब दीजिए और मैं भी हिसाब दूंगा, तस्वीर आप सबके सामने जायेगी। आपसे मोदी जी ,शिवराज जी पूछेंगे कि 70 साल में क्या किया, मैं तो मोदी जी से कहता हूं कि मोदी जी आप जिस स्कूल में पढ़े होंगे ,वह स्कूल भी कांग्रेस ने बनाया है।

नाथ ने कहा कि आज संस्कृति पर आक्रमण किया जा रहा है आज मैं नौजवानों से कहना चाहता हूं कि भविष्य आपका है, आप को चुनना पड़ेगा कि आप मोदी के रास्ते पर या देश की संस्कृति के रास्ते पर चलना चाहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.