यूथ रेडक्रास फ्लैश मॉब के माध्यम से देगा जागरुकता का संदेश

Updated on 01-06-2022 08:03 PM

भोपाल। भारतीय रेडक्रास सोसायटी मप्र राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दुनिया भर में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर रेडक्रास राज्य शाखा के सौजन्य से भोपाल स्थानीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के युवा वर्ग के साथ अन्य लोगों को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भोपाल के डी.बी. मॉल, 10 नम्बर स्टॉफ एवं न्यू मार्केट में जागरुकता लाने हेतु Flash Mob (फ्लैश मॉब) का आयोजन किया जा रहा है।


प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नशामुक्त अभियान के तहत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-31 मई को प्रदेश मेंतम्बाकू को छोड़ दो, जीवन को मोड़ दो’’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी कड़ी में रेडक्रास राज्य शाखा द्वारा भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रेडक्रास के ‘‘जागरूकता अभियान‘‘ में लोगों से स्लोगन के माध्यम से अपील की जायेगी ‘‘


‘‘
हम सभी करें रक्तदान, रक्तदान है जीवन दान‘‘
‘‘
रेडक्रास का है ये सपना, नशा मुक्त हो युवा अपना‘‘
‘‘
स्वास्थ्य का मूल मंत्र दूर रहे नशे का तंत्र‘‘
प्रदीप त्रिपाठी, जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि स्थानीय महाविद्यालयों क्रमशः शासकीय हमीदिया महाविद्यिलय, शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय, शासकीय एम0एल0बी0 कन्या महाविद्यालय,एवं विक्रमादित्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालयों के यूथ प्रभारी द्वारा शहर के तीन स्थानों पर दोपहर 3.30 बजे से Flash Mob (फ्लैश मॉब) किया जायेगा। जिसमें सर्वप्रथम डी.बी. मॉल में शासकीय हमीदिया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.