सीएम हाउस का घेराव करने निकले युकां, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

Updated on 13-05-2022 05:36 PM

भोपाल आज गुरुवार 12 मई को मप्र युवा कांग्रेस के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से होने वाली भर्ती की गड़बड़ी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता लिंक रोड - 1 पर व्यापमं चौराहे से सीएम हाउस की ओर बढ़े,लेकिन  रेडक्रास अस्पताल के सामने पुलिस ने सभी को बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

इस दौरान पुलिस की युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर बहस हुई। पुलिस ने युकां प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने अरुण यादव, वीबी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया समेत कुछ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। पुलिस ने जैसे ही लाठी चार्ज किया प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई।

दरअसल, युवा शंखनाद हल्ला बोल कार्यक्रम में प्रदेशभर के युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के राजधानी भोपाल में इकट्ठे  हुए। इस सिलसिले में कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे लिंक रोड - 1 पर स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां पर युवा कांग्रेस के कार्यकताओं को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास ने संबोधित किया। वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। मंच पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया भी मौजूद रहे। 

युवा चैन से नहीं सोएगा, जब तक प्रदेश में निर्वाचित सरकार बन जाए: अजय सिंह

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा जैसा श्रीलंका में हुआ, वक्त आए तो इन लोगों (मुख्यमंत्री, मंत्री) के घर में घुस जाएं। वहीं अजय सिंह ने कहा कि युवा चैन से नहीं सोएगा, जब तक प्रदेश में निर्वाचित सरकार बन जाए। अरुण यादव बोले कि विक्रांत भूरिया ने चुनाव 2023 का आगाज कर दिया है। कमल नाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

 सुरेश पचौरी ने कहा कि युवा शंखनाद कार्यक्रम में भीड़ को देखकर विश्वास हो गया 2023 में कांग्रेस सरकार बनेगी। नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार बेरोजगारों से पैसे वसूलती है। करोड़ों रुपये इककर लिए। इसी राशि से विदेशी दौरे होते हैं। विक्रांत भूरिया बोले अब समय कुछ कर दिखाने का है। यूथ कांग्रेस इस सरकार को ठोकने का काम करेगी।

आज मप्र के भविष्य की बात है सिर्फ कांग्रेस की बात नहीं है कमलनाथ

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर बल मिला है। आज मप्र के भविष्य की बात है सिर्फ कांग्रेस की बात नहीं है। आप प्रदेश के रक्षक हैं। कांग्रेस की संस्कृति दिल, संबंध जोड़ने की है। डा आंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया, जिसकी विश्व में प्रशंसा होती है। अच्छा संविधान गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा। भाजपा के पास पुलिस ,पैसा और प्रशासन है। युवा कांग्रेस किसी से नहीं डरेगी। आप ने ठान ली, तो 2023 में विधानसभा पर कांग्रेस का झंडा लहराने से कोई नहीं रोक सकता।

वीबी श्रीनिवास ने कहा, बेरोजगारी, महंगाई, व्यायाम के किंग पिन पर बुलडोजर कब चलेगा। यहां के युवा दूसरे प्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे हैं। गजनी सरकार है सब भूल गए। अरे, जिस सरकार के मंत्री बिजली के लिए रो रहे हैं, उसका हाल क्या होगा। उन्होंने मंच से कहा कि कमर कस लो और मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.