Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
अमेरिका ने भेजे रूसी सीमा पर 12 हजार सैनिक
Update On
12-March-2022 21:21:30
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया जैसे देशों में रूस से सटी सीमा पर अपने 12 हजार सैनिक भेजे हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने जा रहे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ छेड़े गए युद्ध में कभी विजयी नहीं होंगे। बाइडेन ने हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के सदस्यों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि…
रूसी हमलों के बीच वायलिन उठाए डेनमार्क पहुंची चार युवतियां
Update On
12-March-2022 21:19:20
कीव। रूस और यूक्रेन की जंग को 17 दिन हो गए हैं। रूस की यूक्रेन पर हो रही गोलाबारी के बीच अब तक 19 लाख से अधिक लोग अपना देश छोड़कर प्रड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं। इन लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ शरणार्थियों की बढ़ती संख्या और उनसे निपटने के संसाधन अब धीरे-धीरे कम होने लगे हैं। ऐसे में पौलेंड ने कहा है कि…
चीन ने चांगचुन शहर में लगाया लॉकडाउन
Update On
12-March-2022 21:12:50
बीजिंग। चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया। चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा। वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं। चीन…
चीन के प्रधानमंत्री ने कहा यूक्रेन के मौजूदा हालात गंभीर
Update On
12-March-2022 21:09:24
बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने यूक्रेन के मौजूदा हालात को गंभीर बताया और शांति के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने में चीन की मदद की पेशकश की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रूस की कोई आलोचना नहीं की। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अनुकूल सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, अभी सबसे बड़ा काम, तनाव को बढ़ने या नियंत्रण…
जितने लोगों को संभव होगा कनाडा शरण देगा: ट्रूडो
Update On
12-March-2022 21:06:52
वॉरसॉ। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पोलैंड की यात्रा के दौरान कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण देश छोड़ रहे लोगों में से जितनों को संभव होगा कनाडा शरण देगा। ट्रूडो ने कहा कि जिंदा रहने के लिए अपना सब कुछ पीछे छोड़कर देश से निकल रहे यूक्रेन के लाखों लोगों को देखकर हमारा दिल पसीज जाता है। ट्रूडो ने पोलैंड में कहा, कनाडा मदद करेगा, कनाडा आपकी मदद के लिए यहां मौजूद…
जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन के मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, मेयर का भी किया अपहरण
Update On
12-March-2022 21:04:36
कीव । यूक्रेन में रूसी सेना के धमाकों जारी हैं हमलों के बीच उसने मेलिटोपोल शहर पर भी कब्जा जमा लिया है। रूसी सेनाएं तेजी से कीव को कब्जा करने की ओर बढ़ रही हैं और उससे पहले आसपास के शहरों पर वह नियंत्रण करने में जुटी है। इस बीच यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि मेलिटोपोल पर कब्जा करने के साथ ही रूसी सेना ने शहर के मेयर इयान फेडोरोव को भी अगवा…
यात्रा के दौरान मास्क पहनने संबंधी दिशा-निर्देश में छूट देगा अमेरिका
Update On
11-March-2022 21:01:26
वॉशिंगटन । वैश्विक महामारी कोविड-19 के दंश को झेल चुके अमेरिका का रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र कुछ दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है, जिनके तहत यात्रा करने पर मास्क पहनने संबंधी दिशा-निर्देश में छूट प्रदान की जाएगी। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारी ने कहा कि मास्क पहनने के मौजूदा नियम को 18 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि सीडीसी…
यूक्रेन-रूस समस्या पर यूरोपीय संघ ने की विस्तार से चर्चा, सदस्यता देने पर नहीं हो सका फैसला
Update On
11-March-2022 20:58:30
वर्साय (फ्रांस)| यूरोपीय संघ के नेताओं ने रूसी आक्रमण का मुकाबला कर रहे यूक्रेन की मदद कैसे की जाए, इस संबंध में गुरुवार को विस्तार से चर्चा की। यूरोपीय संघ में शामिल सभी देश रूस के खिलाफ कड़ी आर्थिक पाबंदियां लगाकर इस युद्ध में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं, लेकिन अब इसबात को लेकर मतभेद सामने आने लगा है कि यूक्रेन कितनी जल्दी यूरोपीय संघ का 28वां सदस्य बनेगा और यूरोपीय संघ…
दिशा भटक पाक के पंजाब प्रांत में गिरी भारतीय मिसाइल, पाक सेना ने किया दावा
Update On
11-March-2022 20:55:44
इस्लामाबाद । पाकिस्तानी थल सेना ने गुरुवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गई। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान…
रूस ने पश्चिमी देशों को खनिज आपूर्ति बंद करने की दी चेतावनी
Update On
11-March-2022 20:51:14
मास्क । रूस ने पश्चिमी देशों पर जवाबी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इन घोषणाओं के तहत रूस पश्चिमी देशों के लिए टेलीकाम, मेडिकल, आटो, कृषि, इलेक्ट्रिकल और टेक्निकल उपकरणों का निर्यात बंद करेगा। साथ ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी देशों ने मुश्किलें पैदा करने वाली हरकतें बंद नहीं कीं तो दुनिया को उर्वरक की कीमतों में भारी बढ़ोतरी झेलनी पड़ सकती है। विदित हो कि कृषि…
सऊदी अरब में तेल शोधन संयत्र पर ड्रोन से हमला
Update On
11-March-2022 20:48:19
रियाद । सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक तेलशोधन संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे वहां मामूली आग लग गई। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ और ना ही आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऊर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में ड्रोन हमला कहा से किया गया, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी भी नहीं ली है। देश के…
डब्ल्यूएचओ ने यूक्रेन को पैथोजन नष्ट करने की दी सलाह
Update On
11-March-2022 20:45:21
कीव । बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए विश्व स्वास्थय संगठन ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वो अपने यहां पर मौजूद पैथोजोन को नष्ट कर दे। संगठन की तरफ से दी गई सलाह में ये भी कहा गया है कि किसी को भी ये न दिया जाए और न ही कहीं ये रहना चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि खतरे की आशंका के मद्देनजर पब्लिक हेल्थ लैब में मौजूद…
पाक के पार्लियामेंट लॉज में दबिश के बाद 10 लोग हिरासत में
Update On
11-March-2022 19:16:34
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पुलिस द्वारा पार्लियामेंट लॉज के अंदर एक अभियान चलाने और जेयूआई-एफ एमएनए सलाहुद्दीन अयूबी और मौलाना जमाल-उद-दीन सहित 19 गिरफ्तारियों के बाद विपक्षी दलों में हंगामा हुआ। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के एक वर्दीधारी स्वयंसेवी बल अंसारुल इस्लाम के सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में संसद के लॉज में प्रवेश करने के बाद पुलिस कार्रवाई हुई। इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक मुहम्मद अहसान यूनुस ने लॉज के अंदर समूह की…
रूसी सैनिकों ने सख्त की राजधानी कीव और मारियुपोल की घेराबंदी, कीव पर मिसाइल हमले का अलर्ट
Update On
10-March-2022 19:25:34
लवीव । रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव और मारियुपोल की घेराबंदी सख्त कर दी है। बुधवार सुबह एक हवाई हमले का अलर्ट घोषित किया गया और रूस की ओर से मिसाइलें दागे जाने के खतरे के बीच निवासियों से जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मारियुपोल की घेराबंदी कर दी गई है, जिससे वहां मानवीय संकट बढ़ गया…
ओलेना ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन को निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का जिम्मेदार बताया
Update On
10-March-2022 19:22:44
कीव । यूक्रेन की प्रथम महिला यानी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के निर्दोष नागरिकों के नरसंहार का आरोप लगया है। उन्होंने रूसी हमले को लेकर एक भावुक खुला पत्र लिखा है, जिसे उन्होंने 'यूक्रेन से गवाही' का नाम दिया है। ओलेना जेलेंस्की ने इसमें कहा है कि, 'यूक्रेन के लोग कभी हार नहीं मानने वाले हैं, हथियार नहीं डालने वाले हैं, ओलेना ने कहा…
पुतिन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, रूस सबसे ज्यादा बैन झेलने वाला राष्ट्र
Update On
10-March-2022 19:19:43
मॉस्को । यूक्रेन पर हमलावर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की विस्तारवादी नीति सिर्फ फायदा ही नहीं पहुंचा है, बल्कि रूस को इससे तगड़ा नुकसान हुआ है। इस युद्ध के पहले ही दिन से तमाम देश और दुनियाभर की दिग्गज कंपनियां रूस पर अनेक प्रतिबंध लगा रही हैं। देखते ही देखते हालत यह हैं, कि अब रूस और पुतिन के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। रूस सबसे ज्यादा बैन झेलने वाला राष्ट्र…
हल्के से मध्यम शराब पीने से भी होता है ब्रेन को नुकसान
Update On
10-March-2022 19:16:33
न्यूर्याक । एक नई स्टडी में खुलासा किया है कि हल्के से मध्यम शराब पीने से भी ब्रेन को नुकसान होता है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के रिसर्चर्स द्वारा की गई इस स्टडी में 36 हजार से अधिक वयस्कों के आंकड़ों का उपयोग करते हुए दावा किया है कि रोजाना एक या दो पैग शराब पीने से भी व्यक्ति के दिमाग में दो साल के बराबर का परिवर्तन होता है। रिसर्चर्स का…
रुस का दावा, 45 लाख से अधिक नागरिकों को मानव ढाल बना रही यूक्रेनी सेना
Update On
10-March-2022 19:13:21
मॉस्को । यूक्रेन की क्षेत्रीय रक्षा बटालियनों के पास 45 लाख से अधिक नागरिकों को मानव ढाल के रूप में रखा गया है। रुसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिजिंटसेव ने इसका दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, क्षेत्रीय रक्षा बटालियन के उग्रवादियों ने मानव ढाल के रूप में 45 लाख से अधिक नागरिकों को बंधक बनाना जारी रखा है। उल्लेखनीय है कि सुरक्षित स्थानों पर जाने की…
लैंगिक समानता को बढ़ावा देने कांग्रेस से 2.6 अरब डॉलर की निधि देने की मांग करेंगे बाइडेन
Update On
10-March-2022 19:09:19
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से दुनियाभर में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने वाले विदेश सहायता कार्यक्रम के लिए 2.6 अरब डॉलर की निधि देने की मांग करने वाले हैं। यह उस धनराशि से दोगुनी है जो पिछले साल मांगी गई थी। बाइडन ने दुनियाभर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसकी घोषणा की। उन्होंने पिछले…
यूक्रेन पर रासायनिक हमले की योजना! रूस-यूएस ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
Update On
10-March-2022 19:05:59
कीव । रूस-यूक्रेन जंग को 15 दिन हो गए है। युद्ध के तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस, यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। व्हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर बायोलॉजिकल या फिर केमिकल हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है, हमें इस पर नजर रखनी चाहिए। व्हाइट हाउस…
‹ First
<
356
357
358
359
360
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.