Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
फिर पुराने किराए पर चलेंगी सैकड़ों ट्रेनें, बंद होंगे जनरल टिकट
Update On
13-November-2021 20:14:55
नई दिल्ली। कोरोना की वजह से रेगुलर ट्रेनों पर रोक लगा दी गई थी। इसकी जगह स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही थीं। लेकिन अब क्योंकि कोरोना भी काबू में है और स्थिति भी काफी सुधर चुकी है, ऐसे में रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए फिर रेगुलर ट्रेनों को शुरू कर दिया है। जानकारी दी गई है कि कुछ दिनों के अंदर ही 1700 से अधिक ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर…
संसद भवन तक किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च टिकैत के ऐलान से टेंशन में पुलिस
Update On
13-November-2021 20:14:55
नई दिल्ली । भारतीय किसान यूनियन यानी भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 26 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन व 29 नवंबर को संसद भवन पर ट्रैक्टर से कूच करने को लेकर पदाधिकारियों को तैयार रहने का आह्वान किया। वहीं, शुक्रवार को यूपी गेट पर समीक्षा बैठक के बाद किसानों ने मार्च निकाला। किसानों ने नारेबाजी व दिल्ली कूच का ऐलान करते हुए एक्सप्रसेवे पर लगी बैरिकेडिंग तक रिहर्सल किया। संसद तक ट्रैक्टर रैली…
आरबीआई की इन योजनाओं से निवेश का दायरा बढ़ेगा और ग्राहक की शिकायत समाधान बेहतर होगा : पीएम मोदी
Update On
13-November-2021 20:14:55
नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी प्रतिभूति बाजार में खुदरा निवेशकों को भागीदारी का अवसर देने और शिकायत निपटान प्रणाली में सुधार के लिए रिजर्व बैंक की दो उपभोक्ता-केंद्रित योजनाओं का शुभारंभ किया। इन दोनों योजनाओं से वित्तीय समावेशन भी मजबूत होगा। कार्यक्रम में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और रिजर्वबैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी मौजूद रहे।आरबीआई की दो अभिनव उपभोक्ता केंद्रित पहल...खुदरा प्रत्यक्ष योजना और केंद्रीय एकीकृत लोकपाल योजना की शुरुआत…
मलिक ने कहा, राज्य वक्फ बोर्ड में चल रहे विवाद को साफ करने में मदद करेगी ईडी
Update On
13-November-2021 20:14:55
मुंबई । महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने अप्रत्याशित रूप से राज्य वक्फ बोर्ड में चल रहे विवाद को साफ करने में मदद करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सार्वजनिक रूप से आमंत्रित किया। वक्फ बोर्ड पर मुस्लिम समुदायों की संपत्ति की देखभाल करने की जिम्मेदारी है।मलिक ने वक्फ बोर्ड में पंजीकृत पुणे स्थित ट्रस्ट के खिलाफ लगभग 9.60 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की शिकायत के संबंध…
हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई संबंध नहीं, सावरकर धार्मिक व्यक्ति नहीं थे : दिग्विजय सिंह
Update On
11-November-2021 19:22:59
नई दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू खतरे में नहीं हैं, बल्कि ‘फूट डालो और राज करो’ की मानसिकता खतरे में है। सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर यह भी कहा कि ‘हिंदुत्व’ शब्द का हिंदू धर्म…
एक बार फिर लखनऊ ने मारी बाजी 20 नवंबर को राष्ट्रपति कोविंद करेंगे सम्मानित
Update On
11-November-2021 19:22:59
लखनऊ । स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर लखनऊ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम व रैंकिंग तो अभी नहीं घोषित हुई हैं लेकिन बेहतर प्रदर्शन की वजह से ही राष्ट्रपति लखनऊ नगर निगम को सम्मानित करने जा रहे हैं। इसके लिए 20 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ अमृत महोत्सव आयोजित किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति लखनऊ के नगर आयुक्त व महापौर को सम्मानित करेंगे। इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण फरवरी…
सुप्रीम कोर्ट ने चारधाम परियोजना की अनुमति पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय को लेकर मांगे सुझाव
Update On
11-November-2021 19:22:59
नई दिल्ली । देश की शीर्ष अदालत द्वारा देश की रक्षा जरूरतों के लिए हजारों करोड़ रुपए की परियोजना की अनुमति दिए जाने की सूरत में बुधवार को केंद्र और एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से वैसे अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुझाने को कहा, जिनके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी वह महत्वाकांक्षी चारधाम परियोजना को लागू करने वाली एजेंसियों को दे सकता है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि यह कहने के बजाय कि अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए…
पेट्रोल, डीजल पर टैक्स कम करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना जरूरी: गडकरी
Update On
11-November-2021 19:22:59
नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने से पेट्रोल, डीजल पर कर और कम होगा और इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। गडकरी ने एक वर्चुअल सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकारों का समर्थन मिलने पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेट्रोल और…
बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर टैंकर और बस में टक्कर, 12 लोग जिंदा जले
Update On
11-November-2021 19:22:59
जयपुर । राजस्थान के बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ हैं, यह प्राइवेट बस टैंकर ट्रेलर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस में सवार 12 लोगों की जलकर मौत हो गई।हादसे के बाद बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर जाम लग गया। बस में हादसे के समय 25 लोग सवार थे। प्रशासन 10 लोगों को बाहर निकालने में सफल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिसबल भी मौके पर पहुंच गया…
रेप-हत्या में पीड़ितों की कम उम्र, मौत की सजा देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं: सुप्रीम कोर्ट
Update On
11-November-2021 19:22:59
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बलात्कार और हत्या के मामलों में पीड़ितों की कम उम्र को मृत्युदंड देने के लिए अदालत द्वारा एकमात्र या पर्याप्त आधार’ नहीं माना गया है। इसके साथ ही, न्यायालय ने अपने फैसले का जिक्र किया, जिसमें पिछले 40 वर्षों में उसके द्वारा निपटाए गए 67 इसी तरह के मामलों का विश्लेषण किया गया था। न्यायालय की यह महत्वपूर्ण टिप्पणी इरप्पा सिद्दप्पा की अपील…
छठ महापर्व पर राष्ट्रपति कोविंद, शाह, गडकरी आदि नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Update On
11-November-2021 19:22:59
नई दिल्ली । देशभर में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। चार दिवसीय पर्व का बुधवार को सबसे खास दिन है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े राजनेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। कार्तिक माह के छठवें दिन मनाया जाने वाला यह त्यौहार विशेष रूप से सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दौरान महिलाएं व्रत और पूजापाठ करती हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने…
डोभाल ने अफगानिस्तान में पनपते आतंकवाद पर बनाई रणनीति
Update On
10-November-2021 19:57:06
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ मंगलवार को द्विपक्षीय वार्ता की जिसमें अफगानिस्तान के घटनाक्रम, अफगान धरती से आतंकवाद के संभावित खतरे और युद्ध से जर्जर देश में मानवीय संकट मुख्य मुद्दा रहा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डोभाल और उज्बेकिस्तान के सुरक्षा काउंसिल के सचिव विक्टर मख्मुदोव के बीच बातचीत के दौरान दोनों पक्षों को लगा कि अफगानिस्तान के भीतर…
दुनिया ने मानी भारतीय टीकों की ताकत 96 देश दे चुके हैं कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता
Update On
10-November-2021 19:57:06
नई दिल्ली । पूरी दुनिया में भारतीय कोरोना टीकों का डंका बोल रहा है। मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि दुनियाभर के 96 देशोंने कोवैक्सीन और कोविशील्ड को मान्यता दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों कोविड-19 टीकों को विश्व स्वास्थ्य संगठन से आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) भी प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "डब्ल्यूएचओ ने अब तक ईयूएल…
अबतक नहीं थमा सांसों पर संकट पराली का असर कम होने पर भी दमघोंटू है दिल्ली की हवा
Update On
10-November-2021 19:57:06
नई दिल्ली । पराली के धुएं का असर कम होने पर भी दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। केंद्र द्वारा संचालित संस्था सफर के मुताबिक मंगलवार के दिन दिल्ली की हवा में पराली के प्रदूषण की हिस्सेदारी 27 फीसदी के लगभग रही। दो दिन पहले यह हिस्सेदारी 48 फीसदी तक पहुंच गई थी। दिल्ली के लोगों के लिए दीपावली के बाद से शुरू हुआ जहरीली हवा में सांस लेने का सिलसिला…
सपा जब भी सत्ता में आती है, भाजपा मजबूत होती है, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू : मायावती
Update On
10-November-2021 19:57:06
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बसपा कार्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सपा जब भी सत्ता में आती है, तो भाजपा मजबूत होती है। बसपा सत्ता में आती है, तो भाजपा कमजोर होती है। सपा और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाकर समाज का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा का…
सरकार ने घाटी में भेजे 5500 अतिरिक्त जवान
Update On
10-November-2021 19:57:06
नई दिल्ली । कश्मीर में आम नागरिकों की लक्षित हत्याओं की आतंकी घटनाओं में वृद्धि के चलते केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 5500 से अधिक अतिरिक्त जवानों (55 कंपनी) को घाटी में भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा को चाक-चौबंद करने और जमीन पर बलों की तैनाती दिखने की रणनीति के तहत सीएपीएफ की नई कंपनियां घाटी भेजी गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले…
सीओपी 26 के वादे होंगे नाकाम, 2.4 डिग्री तक बढ़ेगा धरती का तापमान: रिपोर्ट
Update On
10-November-2021 19:57:06
नई दिल्ली । एक विश्लेषण में कहा गया है कि क्लाइमेट चेंज पर सीओपी26 सम्मेलन में देशों के संकल्प के बावजूद धरती का तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर (कैट) की रिपोर्ट में कहा गया है कि सम्मेलन में विभिन्न देशों द्वारा निर्धारित 1.5 डिग्री सेल्सियस की बजाए धरती का तापमान 2.4 डिग्री तक बढ़ेगा। सीओपी26 की कथनी और करनी काफी बड़ा अंतर है। कैट की…
नवाब मलिक के खिलाफ महाराष्ट्र में भाजपा का करेगी प्रदर्शन
Update On
10-November-2021 19:57:06
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस द्वारा एनसीपी नेता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा सड़कों पर प्रदर्शन करेगी। राज्य के पूर्व सीएम रहे फडणवीस के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता रामकदम ने कहा है कि नवाब मलिक के खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि रास्ते पर उतरकर महाराष्ट्र सरकार तथा दाऊद के गुर्गे…
काबुल को संदेश आतंकवाद पर प्रहार और 8 देशों का जमावड़ा डोभाल कर रहे अफगान पर यह अहम बैठक
Update On
09-November-2021 20:03:07
नई दिल्ली । भारत ने पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान में करीब तीन अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च कर उसके पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां तक कि तालिबान ने भी भारत के इस योगदान को स्वीकार किया है। काबुल पर तालिबानी कब्जे के बाद चाहे जी20 शिखर सम्मेलन हो, ब्रिक्स हो या फिर द्विपक्षीय चर्चा, अफगानिस्तान के मुद्दे को लेकर भारत प्रमुखता से बोल रहा है। भारत द्वारा आयोजित अफगानिस्तान…
2007-12 के बीच बिचौलिए को दिए गए थे 65 करोड़ रुपए घूस राफेल डील में एक और सनसनीखेज दावा
Update On
09-November-2021 20:03:07
नई दिल्ली । भारत के साथ राफेल सौदे के संबंध में फ्रांसीसी रूप से घूस दिए जाने का नया दावा किया है। भारत से यह सौदा हासिल करने में मदद के लिए बिचौलिये सुशेन गुप्ता को गोपनीय रूप से करीब 7.5 मिलियन यूरो यानी 65 करोड़ रुपए का भुगतान किया और देसाल्ट कंपनी को इस घूस की राशि देने में सक्षम बनाने के लिए कथित रूप से फर्जी बिलों का इस्तेमाल…
‹ First
<
442
443
444
445
446
>
Last ›
Total News of national
( 9364 )
Advt.