Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
13 आइपीएस अधिकारियों के तबादले
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । मध्य प्रदेश गृह विभाग ने 13 वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बुधवार को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अरूणा मोहन विशेष पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवायें, पुलिस मुख्यालय भोपाल, जीपीसिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अअवि) पुलिस मुख्यालय, भोपाल, सुषमा सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, बीबीशर्मा…
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर से प्रारंभ किया मास्क लगवाने का जन-जागरूकता अभियान
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्रामीण अंचलों में आम जनता को फेस मास्क के उपयोग के लिए समझाइश दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क के उपयोग का जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अन्य नगरों और कस्बों में भी अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में फेस मास्क वितरित किए और अपने हाथों से उन लोगों को…
कोविड-19 टीकाकरण अभियान
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । कोविड-19 को हराने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य जिले में सतत जारी है। राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के साथ ही जिले में भी कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान बुधवार को भी चलाया गया। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा- अभियान में नागरिको ने वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही वैक्सीनेशन केन्द्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए छूटे हुए नागरिक पहुंचे तथा वैक्सीन लगवाई। जिले में बुधवार 1…
डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण करने जागरूकता के लिये शपथ
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिलेश दुबे के नेतृत्व में डेंगू एवं मलेरिया जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति ( एनवीबीडीसीपी) व एम्बेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा व्यवहार संचार परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत लार्वा सर्वे व साथ ही मोड्यूल व डेंगू पोस्टर के माध्यम से डेंगू एवं मलेरिया लक्षण, संकेत एवं बचाव पर चर्चा की साथ ही…
ग्रामीण स्वच्छता में भोपाल की नायाब पहल
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । ग्रामीण स्वच्छता के लिए भोपाल जिला प्रशासन और जिला पंचायत लगातार ग्रामीणों के बीच सफाई को आदत बनाने के लिए नवाचार कर जागरूकता ला रहे है। एक नायाब पहल कर अब कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर स्वच्छता क्विज का आयोजन किया है। स्वच्छ ग्राम पंचायत सूखी सेवनियां, जनपद पंचायत फंदा के शासकीय मंगल पांडे हाई स्कूल प्रांगण में स्वच्छता में कौन बनेगा विजेता क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
जल प्रदाय एवं सीवरेज परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लायें : प्रमुख सचिव
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह ने सागर, भिण्ड और मकरोनिया जल प्रदाय परियोजना और उज्जैन सीवरेज परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और संविदाकार टाटा प्रोजेक्ट के प्रतिनिधियों को कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर किया जाये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अगले सप्ताह…
मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के अमल से बचेगा समय, ऊर्जा और धन: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
02-December-2021 19:30:26
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय बहुल विकास खंडों के ग्रामों में लोगों तक राशन सामग्री पहुँचाने से समय, ऊर्जा और धन की बचत होगी। इस नाते मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना इन क्षेत्रों के लिए वरदान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा योजना के हितग्राहियों और वाहन से हितग्राहियों तक राशन सामग्री पहुँचाने वाले जनजाति वर्ग के युवाओं से संवाद…
महिला आरक्षक करवाएगी लिंग परिवर्तन, बनेगी पुरुष
Update On
01-December-2021 20:36:08
भोपाल । प्रदेश की एक महिला आरक्षक अब अपने लिंग में परिवर्तन करवा पाएगी। इसकी अनुमति महिला आरक्षक को मध्य प्रदेश गृह विभाग से मिल गई है। विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। महिला आरक्षक अमिता (परिवर्तित नाम) को लिंग परिवर्तन की अनुमति पुलिस महानिदेशक ने प्रदान की। महिला आरक्षक अमिता (परिवर्तित नाम) द्वारा पुरुषों की भांति समस्त पुलिस कार्य जिले में किया जाता रहा है तथा उनके द्वारा विधिवत आवेदन, शपथ पत्र, और…
बगैर लक्षणों वाले कोरोना संक्रमित भी होंगे अस्पतालों में आइसोलेट
Update On
01-December-2021 20:36:08
भोपाल । राजधानी में बगैर लक्षणों वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को भी अस्पतालों में आइसोलेट होंगे। ऐसे रोगियों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस आशय के आदेश कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी कर दिए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के 10 से अधिक केस आने पर सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया जा रहा है। संक्रमण को प्राथमिक स्तर पर रोकने के लिए ऐसे सभी लोगों की…
कागज गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान
Update On
01-December-2021 20:36:08
भोपाल । प्रदेश के सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्णी कॉलोनी में स्थित कार्ड गैलरी के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे गोदाम में रखी लाखों रुपए की सामग्री व मशीन जलकर खाक हो गई हैं। यहां पर काफी मात्रा में शादी-ब्याह आमंत्रण पत्र जैसे कार्ड रखे हुए थे। शिल्पी कार्ड गैलरी के इस गोदाम में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।सूचना मिलने पर मौके पर…
‹ First
<
1407
1408
1409
1410
1411
>
Last ›
Total News of state
( 14839 )
Advt.