Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना बहुत जरूरी: चौहान
Update On
01-December-2021 20:36:08
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां सक्रिय रहें। सावधानी का पहला मतलब है कि टेस्ट करवाएं, लोगों को टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें।मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जरुरी निर्देश दिए कि कोरोना पाजिटिव आने के बाद आस-पास के लोगों को सतर्क करें।…
डॉक्टरों के इंतजार में भूखी-प्यासी बैठी रहीं महिलाएं
Update On
01-December-2021 20:36:08
भोपाल । प्रदेश के श्योपुर जिले में आयोजित नसबंदी शिविर में महिलाएं डॉक्टरों के इंतजार में सुबह से शाम तक बैठी रही लेकिन डॉक्टर साहब नहीं पहुंचे। नसबंदी शिविर का आयोजन श्योपुर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदा पर किया गया था। सुबह से महिलाओं को घंटों भूखा-प्यासा रहकर डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा, लेकिन सर्जन शाम तक नहीं पहुंचे। यहां बता दें, कि बड़ौदा अस्पताल में प्रत्येक मंगलवार को नसबंदी शिविर लगता है।…
होमगार्ड जवानों को मिलेगा मुफ्त नाश्ता-भोजन
Update On
01-December-2021 20:36:08
भोपाल । प्रदेश में कार्यरत होमगार्ड जवानों को अब भूखे पेट नौकरी नहीं करना होगा। राज्य सरकार अब उनके लिए मुफ्त में नाश्ता और भोजन का इंतजाम करेगी। पुलिस की तरह उन्हें भी अब ड्यूटी के दौरान नि:शुल्क नाश्ता और भोजन मिलेगा। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार सुबह इसकी घोषणा की। होमगार्ड के साथ-साथ एसडीईआरएफ के जवानों को भी फील्ड पर ड्यूटी के दौरान यह सुविधा मिलेगी। गृहमंत्री ने बताया कि मानवीय…
ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन, अमेरिका द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान तथा शिवना प्रकाशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा-कविता सम्मान घोषित
Update On
01-December-2021 20:36:08
सीहोर । ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन अमेरिका ने अपने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान तथा शिवना प्रकाशन ने अपने कथा-कविता सम्मान घोषित कर दिए हैं। ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन सम्मानों की चयन समिति के संयोजक पंकज सुबीर ने बताया कि 'ढींगरा फ़ैमिली फ़ाउण्डेशन लाइफ़ टाइम एचीवमेंट सम्मान' हिन्दी के वरिष्ठ साहित्यकार इंग्लैंड में रहने वाले श्री तेजेन्द्र शर्मा को प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है, सम्मान के तहत इक्यावन हज़ार रुपये सम्मान राशि…
मुक्ति फाउन्डेशन के द्वारा निःशुल्क एचएलए टेस्ट कार्यक्रम जिला अस्पताल विक्टोरिया परिसर में हुआ
Update On
29-November-2021 22:38:26
जबलपुर । मुक्ति थैलेसीमिया वेलफेयर (मुक्ति फउन्डेशन) अधिकृत (नेशनल वेलफेयर सोसायटी, नई दिल्ली) सदस्य फेडरेशन ऑफ थैलेसीमिक इंडियंस (एफआईटी) सदस्य थैलेसीमिक पेशेन्ट एडवोकेसी ग्रुप, नई दिल्ली। विगत ३ वर्षों से थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के बचाव एवं सुरक्षा के साथ पीड़ित बच्चों को रक्त उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है। शनिवार को विक्टोरिया अस्पताल के आरसीएच सभाकक्ष में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिये निःशुल्क एचएलए कैम्प का आयोजन किया गया। मुक्ति फउण्डेशन…
50 फीसद क्षमता से खुलेंगे स्कूल, बाहरी यात्रियों की होगी निगरानी
Update On
29-November-2021 22:38:26
भोपाल । प्रदेश में आज से स्कूल विद्यार्थियों की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे यानी तीन दिन आधे और तीन दिन आधे बच्चे आएंगे। विद्यार्थियों को आनलाइन शिक्षा का विकल्प भी दिया जाएगा। माता-पिता की सहमति से ही बच्चे स्कूल आएंगे। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों पर न सिर्फ नजर रखी जाएगी बल्कि केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार जांच भी कराई जाएगी। तीसरी लहर न आ पाए, इसके लिए…
बाइक टकराई कार से, तो ले ली चाकू से गोदकर जान
Update On
29-November-2021 22:38:26
भोपाल । शहर के सूखी सेवनिया थाना स्थित पिपलिया बाज खां में एक कार को बाइक से टक्कर लग गई तो कार सवार ने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक वाले की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण मरने वाली की बाइक और आरोपितों की कार में टक्कर होने के बाद विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार ग्राम पिपलिया…
देरी से आने वाले भेल कर्मचारियों का लगेगा हाफ-डे
Update On
29-November-2021 22:38:26
भोपाल । भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के प्रबंधन अब कर्मचारियों के प्रति सख्ती बरतने जा रहा है। भेल प्रबंधन ने देरी से आने वाले कर्मचारियों का हाफ-डे लगाने का फैसला लिया है। कारखाना प्रबंधन ने उत्पादन लक्ष्य को सही समय पर पूरा करने व गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अपने कार्यस्थल पर सही समय पर पहुंचने पर जोर डालते हुए सभी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक अब कार्यस्थल पर…
कोरोना: राजधानी में 90 फीसद लोग नहीं लगा रहे मास्क
Update On
29-November-2021 22:38:26
भोपाल । राजधानी में सप्ताह भर में 39 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। शहर में 90 फीसद लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। लोग पूरी तरह से लापरवाह हो चुके हैं। बता दें कि कोरोना सुस्त भले ही पड़ गया है, पर हारा नहीं है। दुनिया के अलग-अलग हिस्से में वह अपनी ताकत दिखा रहा है। बीते दिनों ने राजाधानी में एक हजार से ज्यादा…
देशव्यापी हड़ताल में जीएमसी के जूडॉ भी हुए शामिल
Update On
29-November-2021 22:38:26
भोपाल । सोमवार को हुई देशव्यापी हड़ताल में गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जूनियर डॉक्टर भी शामिल हुए। वह सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और वार्ड में सेवाएं नहीं देंगे। इनकी हड़ताल की वजह से करीब 12 ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। हालांकि कालेज प्रबंधन का कहना है कि जूनियर डॉक्टर्स की जगह कंसल्टेंट्स की ड्यूटी लगाई गई है। काम प्रभावित नहीं हो रहा है।फेडरेशन ऑफ…
‹ First
<
1408
1409
1410
1411
1412
>
Last ›
Total News of state
( 14839 )
Advt.