Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
धोनी के आउट होने पर उग्र प्रतिक्रिया से निशाने पर आये विराट
Update On
05-May-2022 22:19:47
पुणे ।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हुए मैच में अपने व्यवहार के कारण प्रशंसकों के निशाने पर आ गये हैं। पहले ही खराब फार्म में चल रहे विराट को इस मैच में अपनी उग्र प्रतिक्रिया के कारण दर्शकों की आलोचना मिली है। इस मैच में सीएसके टीम के कप्तान एमएस धोनी के आउट होने के बाद विराट अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाये और…
मैनचेस्टर को हराकर फाइनल में पहुंची रियल
Update On
05-May-2022 22:16:02
मैड्रिड । स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड चैंपियंस लीग फुटबॉल के फाइनल में पहुंच गया है। रियल ने मैनचेस्टर को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर के साथ ही फाइनल में जगह बनायी जहां 28 मई को उसका मुकाबला लिवरपूल से होगा। मैनचेस्टर ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 13 बार की यूरोपीय चैंपियन पर 1-0 से बढ़त हासिल की थी। रियल की ओर से…
अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हर्षल
Update On
05-May-2022 22:12:28
पुणे । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्ऩई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाज हर्षल पटेल की अहम भूमिका रही हालांकिं इसके बाद भी वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नजर नहीं आये। इस मैच में जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंची है। सीएसके के खिलाफ आरसीबी को मैच जिताने में हर्षल ने अहम भूमिका निभाई। उन्हें बेहतरीन…
67.58 करोड़ रुपये में नीलाम हुई माराडोना की जर्सी
Update On
05-May-2022 22:08:19
लंदन । महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की जर्सी रिकार्ड 67.58 करोड़ रुपये में नीलाम हुई है। इसी के साथ ही यह जर्सी नीलामी में सबसे अधिक रकम हासिल करने वाली खेल से जुड़ी चीज बन गयी है। इस जर्सी के लिए समाप्त हुई नीलामी में 67.58 करोड़ रुपये (7.1 मिलियन पाउंड) मिले हैं। माराडोना ने इस जर्सी को 1986 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल मैच में पहना…
आरसीबी की जर्सी पहने प्रशंसक को लड़की ने किया प्रपोज
Update On
05-May-2022 22:04:45
मुम्बई । आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के मुकाबले में आरसीबी के एक प्रशंसक लड़के को लड़की ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। इसपर लड़के ने भी हंसकर यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इस लड़की ने आरसीबी की जर्सी पहने लड़के को अंगूठी पहनाई। इसके बाद दोनों हंसते हुए गले लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दोनों का स्वागत किया। इस मामले का…
धनुष ने मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण जीता
Update On
05-May-2022 21:56:22
नई दिल्ली । भारत के धनुष श्रीकांत ने ब्राजील में जारी 24वें मूक बधिर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता है। धनुष ने तीसरे दिन पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। वहीं भारत के ही शौर्य सैनी ने कांस्य पदक हासिल किया। दक्षिण कोरिया के किम वू रिम से पिछड़ने के बाद भी धनुष ने 247.5 अंक का सबसे अधिक स्कोर बनाया।…
गेंद को आसानी से घुमा देते हैं राशिद : ताहिर
Update On
04-May-2022 21:21:22
मुम्बई । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान की जमकर सराहना की है। ताहिर के अनुसार राशिद अच्छी गति से गेंदबाजी करने के साथ ही हवा में गेंद को आसानी से घुमा देते हैं। ताहिर ने कहा, ' राशिद बड़े अलग तरह के गेंदबाज हैं और उनकी गति भी काफी ज्यादा है जबकि आम तौर पर लेग…
टी20 विश्वकप के लिए फिटनेस बेहतर कर रहे विराट
Update On
04-May-2022 21:18:42
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी आईपीएल में रॉयल चैलैंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) की ओर से खेल रहे हैं पर उनका लक्ष्य आगामी टी20 विश्वकप है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले इस विश्वकप को देखते हुए विराट अपनी फिटनेस बेहतर करने में लगे हैं हालांकि उन्हें विश्व के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। आरसीबी में विराट के ट्रेनर का कहना है कि वह…
अंतरराष्ट्रीय जूनियर निशानेबाजी विश्वकप के लिए सौरभ , मनु शामिल
Update On
04-May-2022 21:16:09
नई दिल्ली । जर्मनी के सुहल में नौ से 20 मई तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय जूनियर निशानेबाजी विश्वकप के लिए भारतीय दल में सौरभ चौधरी और मनु भाकर सहित 51 सदस्य रहेंगे। राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) इसमें उतरने वाले गैर ओलंपिक स्पर्धा के 14 निशानेबाजों का खर्चा उठाएगा। एनआरएआई महासचिव के सुलतान सिंह ने कहा, ‘‘शीर्ष तीन रैंकिंग के आधार पर एनआरएआई ने 51 निशानेबाजों का चयन किया…
जयवर्धने के पसंदीदा पांच टी20 खिलाड़ियों में बुमराह शामिल
Update On
04-May-2022 21:13:46
मुम्बई । मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने ने अपनी पसंदीदा टी20 इलेवन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया है। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर जयवर्धने की इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं इसके अन्य खिलाड़ियों में इंग्लैंड के जॉस बटलर , अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी व विकेटटीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान भी शामिल हैं। जयवर्धने के अनुसार राशिद गेंदबाजी…
गावस्कर ने आक्रामक बल्लेबाज तेवतिया को जमकर सराहा
Update On
04-May-2022 21:11:05
मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने युवा आक्रामक बल्लेबाज राहुल तेवतिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि वह भारतीय टी20 टीम में जगह पाने के बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं। गावस्कर के अनसार तेवतिया निडर होकर खेलते है। इसके साथ ही उन्हें यह अंदाजा भी गया है कि किस गेंद को कैसे खेलना है। गावस्कर के अनुसार शारजाह में आईपीएल 2020 के दौरान शेल्डन कोटरेल के…
रोनाल्डो ने दिलाई मैनचेस्टर यूनाइडेट को जीत दिलायी
Update On
04-May-2022 21:05:13
लंदन । मैनचेस्टर यूनाइडेट के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ हुए मुकाबले में गोल कर दिखाया है कि अभी उनकी धार कम नहीं हुई है। हाल ही में रोनाल्डो के एक बच्चे की मौत हो गयी थी जिसके कारण वह दुख में डूबे थे , इसके बाद भी मैदान में वापसी कर उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलायी है। उनकी टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा…
आईपीएल अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंची पंजाब किंग्स
Update On
04-May-2022 21:02:05
मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स की टीम ने 48वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया है। पंजाब ने शीर्ष स्थान पर चल रही गुजरात को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम 8वें से सीधे 5वें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पांचवे स्थान पर चल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) छठे स्थान पर खिसक गई है क्योंकि…
उमरान ने सबसे तेज गेंदबाजी कर फर्ग्यूसन का रिकार्ड तोड़ा
Update On
02-May-2022 21:54:39
पुणे । सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल के इस 15 वें सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम के खिलाफ मुकाबले में सबसे तेज गति से गेंदबाजी करने के साथ ही गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का रिकार्ड तोड़ा है। उमरान ने इस मैच में 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह इस आईपीएल सत्र की सबसे…
जेसिन के शानदार प्रदर्शन से केरल ने कर्नाटक को हराया
Update On
02-May-2022 21:50:22
नई दिल्ली । केरल के फुटबॉल स्ट्राइकर जेसिन टीके ने संतोष ट्रॉफी सेमीफाइनल में कर्नाटक के खिलाफ मैच में पांच गोल किये। जेसिन के इस शानदार खेल की सहायता से केरल ने कर्नाटक को 7-3 से हराया। इसी के साथ ही जेसिन संतोष ट्रॉफी के इतिहास में एक सब्सिट्यूट के रूप में सबसे ज्यादा पांच गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। जेसिन केरल के लिए नेशनल फुटबॉल चैम्पियनशिप के किसी एक…
पृथ्वी पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए जुर्माना
Update On
02-May-2022 21:46:56
मुंबई । दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए जुर्माना लगा है। पृथ्वी पर यह जुर्माना यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आचार संहिता का पालन न करने के लिए लगा है। उनपर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगा है। आईपीएल के अनुसार, ‘‘ पृथ्वी ने आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत ‘स्तर एक’ का अपराध और इससे जुड़ा जुर्माना…
आईपीएल में अगले साल भी पीली जर्सी में नजर आयेंगे धोनी !
Update On
02-May-2022 21:43:39
मुम्बई । चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) टीम की दोबारा कप्तानी संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह आईपीएल में अगले साल भी पीली जर्सी में ही नजर आयेंगे पर वह कौन सी होगी यह कहा नहीं जा सकता। 40 साल के धोनी ने दोबारा कप्तानी संभालते ही अपनी टीम को जिस प्रकार शानदार जीत दिलाई है उससे तय है कि वह टीम से जुड़े रहेंगे। बढ़ती उम्र को देखते हुए…
एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु को कांस्य
Update On
02-May-2022 21:38:57
नई दिल्ली । भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक ही मिल पाया। सिंधु को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची ने 21-13, 19-21, 16-21 से हराया। तीन गेम तक चले इस मुकाबले में सिंधु पहले गेम में जीतने के बाद अगले दो गेम में अपनी बढ़त कायम नहीं रख पायीं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के…
नडाल , जोकोविच ने रुसी और बेलारुसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध की आलोचना की
Update On
02-May-2022 21:35:01
मैड्रिड । स्पेन के राफेल नडाल और सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने 27 जून से शुरू हो रहे विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की है। इन दोनो ही टेनिस खिलाड़ियों का कहना है कि यूक्रेन पर रुसी आक्रमण के कारण इन दोनो देशों के खिलाड़ियों को प्रवेश से रोकना सही नहीं है। नडाल ने कहा, ‘यह रुसी टेनिस साथियों के…
मोहम्मद अली के पोते ने नॉकआउट मुकाबला जीता
Update On
02-May-2022 21:26:54
लास वेगास । दिग्गज मुक्केबाज मोहम्मद अली के 21 वर्षीय पोते निको अली वॉल्श ने अपने विरोधी मुक्केबाज एलेजांद्रो इबारा को नॉकआउट किया है। वॉल्श ने लास वेगास में पहले दौर के मुकाबले में ही यह शानदार जीत दर्ज की। इस युवा ने इस जीत के साथ ही पूर्व मुक्केबाज की विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, इस तरह की चीजें तब होती हैं जब आप काम करते हैं। मुकाबले को…
‹ First
<
328
329
330
331
332
>
Last ›
Total News of sports
( 7965 )
Advt.