Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
राजनाथ सिंह ने दतिया में पीतांबरा पीठ के किए दर्शन
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रांजिट विजिट पर आज ग्वालियर आए। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दतिया के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियों से भी चर्चा की है। यहां से दतिया में रक्षा मंत्री पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। यहां गृह…
गबन के मामले में सहकारी समिति के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । प्रदेश के ग्वालियर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पिछोर शाखा के तत्कालीन छह अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और एक संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी। किसानों के नाम पर फर्जी ऋण स्वीकृत करके गबन करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, छह अधिकारियों-कर्मचारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जिला सहकारी…
केंद्रीय सहकारी बैंक पिछोर के घोटाले में 6 कर्मचारी निलंबित और एक बर्खास्त एक अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि सहकारी बैंक में अनियमितता, गबन, घोटाला में लिप्त अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार के प्रकरण में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ग्वालियर की पिछोर शाखा में बैंक राशि की हेरा-फेरी करने में लिप्त पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। आडिट टीम की जाँच में सहकारी बैंक शाखा पिछोर में…
कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य अमला अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मंगलवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। मंत्री डॉ. चौधरी यू-ट्यूब चैनल "टीकाकरण संवाद" के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को एन.एच.एम. मुख्यालय से संबोधित…
क्रियान्वयन में तेजी लाकर योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाये : राज्यमंत्री श्री कुशवाह
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल। योजनाओं का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि एमआईडीएच और पीएमकेएसवाई योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं है। उन्होंने कहा कि योजनावार प्रगति की समीक्षा की जायेगी। अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि चालू वित्तीय सत्र के लक्ष्य 100 प्रतिशत प्राप्त हो।
नए हमीदिया अस्पताल का ब्लाक-2 तैयार होगा 24 नवंबर तक
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । राजधानी के हमीदिया अस्पताल के नए भवन का ब्लाक-2 अब 24 नवंबर तक तैयार होगा। इस काम की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा संचालक डा. उल्का श्रीवास्तव को सौंपी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मो. सुलेमान ने यह समय सीमा तय की है। यह अस्पताल बनने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सुल्तानिया अस्पताल को यहां पर शिफ्ट किया जा सकेगा। हमीदिया अस्पताल में बीते सोमवार को आग लगने…
प्रदेश के सागर जिले में बनाया जा रहा नया अभयारण्य
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । मध्य प्रदेश में बढ़ती बाघों की संख्या और अन्य वन्यप्राणियों के लिए सुरक्षित रहवास देने के लिए सागर जिले में नया अभयारण्य बनाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इसकी सैद्धांतिक सहमति दे चुका है। अब क्षेत्र की जनता से बात करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर जाएंगे। उनकी सहमति के बाद ही सरकार अभयारण्य बनाने के निर्णय को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश में महज आठ साल…
चुनाव आयोग ने दिए तहसीलदारों के तबादला करने के आदेश
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । बीते दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को ऐसे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले करने के आदेश जारी किए है जो तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ है। आयोग ने यह आदेश प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर दिया है।अब राजस्व विभाग असमंजस में है कि चुनाव आयोग के आदेश का पालन करे अथवा मैदानी स्थिति को देखे। बताया जा रहा है कि आयोग अब…
यूजी व पीजी क्लासों में प्रवेश का आज अंतिम दिन
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । प्रदेश के कॉलेजों की यूजी व पीजी क्लासों में प्रवेश का आज अंतिम दिन है। मध्यप्रदेश की निजी, सरकारी और अल्पसंख्यक कालेजों में यूजी-पीजी की छह लाख 15 हजार सीटें खाली है। इस सीटों पर प्रवेश कराने उच्च शिक्षा विभाग कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) का तीसरा अतिरिक्त राउंड करा रहा है। विभाग द्वारा चलाई गई पांच राउंड की काउंसलिंग के बाद भी केवल 6.48 लाख प्रवेश हुए…
भोपाल दुग्ध संघ मार्च 2022 से रोजाना चार लाख लीटर दूध खरीदेगा
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । भोपाल सहकारी दुग्ध संघ भोपाल मार्च 2022 से रोजाना चार लाख लीटर दूध की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। संघ ने इसके लिए समितियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। भोपाल समेत आसपास के जिलों में दूध की खरीदी करने वाली समितियों का विस्तार करेगा। सूत्रों की माने तो अभी संघ की 2499 समितियां हैं, इनमें 95 हजार किसान दूध बेचते हैं। वर्तमान में रोजाना 3.40…
‹ First
<
1419
1420
1421
1422
1423
>
Last ›
Total News of state
( 14838 )
Advt.