Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
भीषण गर्मी का असर
Update On
10-April-2022 17:44:35
भोपाल । राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अभिभावक अभी से निजी स्कूलों में भी गर्मी की छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने संकेत दिए कि भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के निजी स्कूल भी बंद करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के बच्चों को अप्रैल में नहीं, बल्कि जून में…
मप्र में एक्शन में "मामा का बुलडोजर"
Update On
10-April-2022 17:40:42
भोपाल । मप्र में "मामा का बुलडोजर" फुल एक्शन में है। मामा का बुलडोजर हर दिन अवैध कब्जाधारियों और अपराधियों पर कार्रवाई कर रहा है। विदिशा के गंजबासौदा में मामा का बुलडोजर ने गंजबासौदा निवासी जफर कुरेशी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। वहीं कटनी में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के कब्जा कर बने घर को भी जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गिरा दिया। वहीं सिंगरौली में 10 घंटे की जद्दोजहद…
भावी पीढ़ी के लिये प्राकृतिक संसाधनों और नवीन तकनीकों का बेहतर समन्वय हो : कृषि वैज्ञानिक प्रो. राव
Update On
09-April-2022 17:27:28
जल के बिना जीवन संभव नहीं। उत्पादकता और उत्पादन में वृद्धि के लिये निश्चित ही हमें नवाचारों की ओर जाना होगा। साथ ही हमें प्राकृतिक संसाधनों का भी भली-भाँति इस्तेमाल करना होगा, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखते हुए जल को भावी पीढ़ी के लिये सुरक्षित और संरक्षित…
पुलिस विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा
Update On
09-April-2022 17:24:29
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले के फतेहपुर में पुलिस थाना गोवर्धन, गोपालपुर, तेंदुआ, खनियाधाना एवं पुलिस चौकी थनरा सहित 68 पुलिस आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराने के लिये सरकार कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही…
औद्योगिक इकाइयाँ स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दें : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
09-April-2022 17:21:32
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में निवेश कर रही औद्योगिक इकाइयाँ, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दें। जिन स्थानों पर उद्योग लग रहे हैं, उसके आसपास निवासरत युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उनके कौशल उन्नयन में औद्योगिक इकाइयाँ संवेदनशीलता और तत्परता से…
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “एडाप्ट एन आँगनबाड़ी” में हुई इस पहल को सराहा
Update On
09-April-2022 17:09:45
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने “एडाप्ट एन आँगनवाड़ी” योजना में रीवा जिले के सभी आँगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेने पर जिले के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएँ अभिव्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- "यह…
मध्यप्रदेश के पथ विक्रेताओं ने स्वनिधि योजना सफल बनाई
Update On
09-April-2022 17:03:41
मध्यप्रदेश में छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयासों में अच्छी सफलता मिली है। जहाँ हर महीने रोजगार मेलों के माध्यम से ऋण योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित किए जा रहे हैं, वहीं व्यवसाय का उन्नयन करने वाली योजनाएँ लघु व्यवसाइयों की आर्थिक समृद्धि का आधार बन रही हैं। प्रदेश में 5 लाख से अधिक सब्जी विक्रेता, फल बेचने वाले, चाय और नाश्ते का ठेला लगाने वाले, पानी पुरी स्टाल लगाने वाले, बच्चों के खिलौने बेचने वाले हितग्राही अपने कारोबार की तरक्की करने में सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम स्वनिधि…
स्वयंसेवी संस्थाएँ गरीबी दूर करने के प्रयासों में उत्प्रेरक बनें : राज्यपाल श्री पटेल
Update On
09-April-2022 16:57:47
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विकास की विविध भूमिकाओं में गरीबों को जोड़ कर उनकी गरीबी दूर करने के प्रयासों में स्वयंसेवी संस्थाएँ उत्प्रेरक की भूमिका में आगे आएँ। उन्होंने कहा कि वित्तीय संसाधनों को एकत्र कर लोगों को आत्म-निर्भर बनाने के प्रयासों में उनकी भूमिका निर्णायक…
गरीब जनता के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का ध्येय : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
09-April-2022 16:50:45
मध्यप्रदेश की सरकार गरीब जनता के कल्याण के लिये लगातार काम कर रही है। हमारा लक्ष्य गरीब जनता के जीवन में खुशहाली लाने का है। राज्य सरकार गरीबों को एक रूपये प्रति किलो की दर से हर माह 10 किलोग्राम अनाज दे रही है। कोरोना काल में आस्थगित बिजली बिल को प्रदेश सरकार ने…
88 लाख उपभोक्ताओं का 6400 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल सरकार भरेगी: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
08-April-2022 17:05:28
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कटनी जिले के स्लीमनाबाद में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिलों से राहत योजना’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोविड काल की अवधि के प्रदेश के 88 लाख बिजली उपभोक्ताओं का 31 अगस्त 2020 तक का 6400 करोड़ रूपये से अधिक के बिजली बिल माफ कर दिये गये हैं, जिसे राज्य सरकार भरेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन एवं जन-प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों…
1971 वाला आकाशवाणी का रामचरित मानस गान अब 40 साल बाद आपके मोबाईल पर
Update On
08-April-2022 16:57:26
इन्दौर । 1971 में आकाशवाणी के भोपाल केंन्द्र से श्री रामचरितमानस का प्रसारण प्रात:काल किया जाता था,अब उस अलौकिक मानसगान की अनुभूति का आनन्द आप आज चालीस साल बाद व्हाट्सप के जरिए सहज ही ले सकते है, इसके लिए सोनागिरी भोपाल के आलोक साउंड एंड लाइट के संजीव गुप्ता द्वारा 10 अप्रैल 2022 श्री रामनवमी से मानस गान की श्रृंखला 19 प्रारंम्भ की जा रही हैं। ज्ञात हो कि श्री रामचरितमानस अनुरागियों…
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
Update On
08-April-2022 16:52:46
भोपाल । कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती मनाने पर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले गांधी जयंती मनाना शुरू करे। बाबा साहब अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने क्या कुछ किया, यह देश का इतिहास जानता है। गांधी जी के नाम पर कांग्रेस जिंदगी भर खाती रही। शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का…
भगवान शंकर को "कैद" से मुक्त कराने बड़े आंदोलन की तैयारी
Update On
08-April-2022 16:50:50
भोपाल । रायसेन स्थित भगवान शंकर के मंदिर सोमेश्वर धाम के ताले पूरी तरह खुलवाने के लिए प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान के बाद सोमेश्वर धाम मंदिर का मामला गरमाता जा रहा है। शराबबंदी की मांग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंदिर के ताले खुलवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 11 अप्रैल को सोमेश्वर धाम मंदिर में शिवजी का…
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा
Update On
08-April-2022 16:48:08
भोपाल । मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन मे बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। गृहमंत्री ने मीडिया से कहा है कि भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। कांग्रेस का सूर्य अस्त होने वाला है। शिवराज सिंह चौहान ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। मध्य प्रदेश में सिमी के स्लीपर सेल और आतंकियों को लेकर कहा कि प्रदेश में किसी भी आतंकी का सिर उठने नहीं दिया जाएगा। जागृत हो या स्लीपर हो,…
दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-
Update On
08-April-2022 16:46:23
भोपाल । एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए हिजाब, हिंदू-मुस्लिम को भाजपा और संघ का विकास मॉडल बताया है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि भाजपा और पीएम मोदी कांग्रेस की जिन नीतियों का पहले विरोध करते थे आज उनका ही श्रेय ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी…
देश में पहली बार मेडिकल नॉलेज शेयरिंग मिशन की शुरूआत
Update On
08-April-2022 16:44:25
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में लगातार नवाचार किये जा रहे हैं। इन नवाचारों की श्रृंखला में एक कदम और बढ़ाते हुए "मेडिकल नॉलेज शेयरिंग मिशन''की शुरूआत की गई है। मिशन से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सकीय उपचार की नवीनतम तकनीक, नवाचारों एवं शोध के विभिन्न आयामों को मध्यप्रदेश के चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों तक पहुँचाया जायेगा। मंत्री श्री…
अपराधी तत्वों पर फिर चला बुलडोजर
Update On
07-April-2022 14:50:50
इन्दौर । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा जिला पुलिस बल के समन्वय से एंटी माफिया अभियान सतत् चलाया जा रहा है। आज एक बार फिर से अपराधियों द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। महू क्षेत्र में मुकेश वर्मा द्वारा किए गए अवैध निर्माण को आज ढहाया गया। वहीं थाना किशनगंज के अंतर्गत आपराधिक तत्व नवल लोधा उर्फ़ नवल पटेल के द्वारा किए गए अवैध…
जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत इंदौर जनपद क्षेत्र में 42 नये तालाब और 17 नये चेक डेम बनेंगे
Update On
07-April-2022 14:49:18
इंदौर l इंदौर जिले में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिये जल अभिषेक अभियान को व्यापक रूप से प्रारंभ किया गया है। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र इंदौर में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिये व्यापक स्तर पर कार्य कराये जायेंगे। इसके तहत 42 नये तालाब और 17 नये चेक डेम बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिये एक करोड़ रूपये मंजूर हुये है। यह जानकारी आज यहां जल…
मंत्री सिलावट ने किया कृषि उपज मंडी का निरीक्षण -
Update On
07-April-2022 14:47:27
इन्दौर । मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति सांवेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की सुविधा हेतु मण्डी परिसर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का पुरा ध्यान रखने तथा भोजन, पेयजल एवं टीन शेड आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसान और खरीदी करने वाली संस्थाओं को किसी भी प्रकार की…
राज्यपाल श्री पटेल द्वारा दो रेडक्रास एम्बुलेंस लोकार्पित
Update On
07-April-2022 14:43:26
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रास सोसायटी राज्य इकाई की दो एम्बुलेंस को आज राजभवन में लोकार्पित कर झंडी दिखा कर रवाना किया। क्रिटिकल केयर और जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित एक एम्बुलेंस रेडक्रास की उप शाखा महू को और दूसरी राज्य शाखा भोपाल को प्रदाय की गई है। राज्यपाल श्री पटेल ने एम्बुलेंस के संधारण और संचालन पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में…
‹ First
<
647
648
649
650
651
>
Last ›
Total News of state
( 14840 )
Advt.