Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
अगले माह होने वाला राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे पूर्व तानाशाह गद्दाफी के पुत्र सैफ, किया नामांकन
Update On
15-November-2021 20:30:13
त्रिपोली । अफ्रीकी देश लीबिया में तानाशाह मुअम्मर अल-गद्दाफी का बेटा पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिया है। गद्दाफी की मौत के बाद उनके पुत्र सैफ अल-इस्लाम अल-गद्दाफी अंडरग्राउंड हो गए थे। इस बीच अचानक वह लोगों के सामने आए और उन्होंने लीबिया में अगले माह होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया है। 49 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम…
ब्रिटेन पुलिस ने लीवरपुल कार धमाके मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया
Update On
15-November-2021 20:30:13
लंदन । ब्रिटेन के लीवरपुल में एक अस्पताल के बाहर हुए भीषण धमाके के मामले में तीन लोगों को यहां की आतंकवाद रोधी पुलिस ने हिरासत में लिया है। ब्रिटेन के लीवरपुल शहर में एक अस्पताल के बाहर एक कार में रविवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। खबर के अनुसार आतंकवाद रोधी पुलिस ने तीन लोगों को शहर के केनसिंगटन इलाके…
काबुल में मिनी बस में धमाका, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Update On
14-November-2021 23:14:12
काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पड़ोसी इलाके में व्यस्त व्यावसायिक सड़क पर मिनी बस में बम धमाका हुआ, इसमें कम से कम व्यक्ति की मौत हुई और पांच अन्य घायल हो गए। इस इलाके में मुख्यत: अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग रहते हैं। घटनास्थल पर एम्बुलेंस दलों के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस में बम रखे होने से धमाका हुआ। बस चालक ने बताया कि…
पाकिस्तान में 2 अलग-अलग स्थानों पर बम विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत कई घायल
Update On
14-November-2021 23:14:12
पेशावर । पाकिस्तान में 2 अलग-अलग स्थानों पर हुए बम विस्फोटों में दो पुलिसकर्मियों की मौत व दो पुलिस अधिकारियों सहित 7 लोग घायल हुए है। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत कबायली इलाके में सड़क किनारे हुए बम विस्फोट में बांध की रखवाली कर रहे दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई।जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बाजौर जिले के राघागन बांध पर पुलिस के दो सिपाही गश्त…
कॉप-26 शिखर बैठक में जलवायु समझौते पर लगी मुहर, भारत को "स्पेशल ट्रीटमेंट" पर भड़का तुर्की
Update On
14-November-2021 23:14:12
लंदन । जीवाश्म ईंधन का उपयोग चरणबद्ध तरीके से बंद करने के बजाय, इसके उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करने के भारत के सुझाव को महत्व देते हुए ग्लासगो में कॉप-26 शिखर सम्मेलन में लगभग 200 देश शनिवार को एक जलवायु समझौते के लिए सहमत हो गए हैं। इसके साथ ही ग्लासगो जलवायु समझौता हानिकारक जलवायु प्रभाव वाली ग्रीनहाउस गैसों के लिए जिम्मेदार कोयले के उपयोग को कम करने की…
कोरोना कहर से रूस में कोहराम, एक दिन में संक्रमण से 1241 लोगों ने जान गंवाई
Update On
14-November-2021 22:09:53
मॉस्को । इन दिनों कोविड-19 के कहर से रूस में कोहराम मचा है। हर दिन इसके बड़ेते संक्रमण का रिकॉर्ड ब्रेक हो रहा हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण से रूस में महामारी के कुल मामलों की संख्या 90 लाख के पार चली गई है। सितंबर मध्य से रूस में आ रहे संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पिछले सप्ताह कमी नजर आई लेकिन इसमें फिर से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। रूस के…
नीदरलैंड में लगा तीन हफ्ते का लॉकडाउन, विरोध में यूट्रेक्ट में लोगों ने किया प्रदर्शन
Update On
14-November-2021 22:09:53
यूट्रेक्ट । नीदरलैंड में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लॉकडाउन लागू किया गया है। लॉकडाउन के विरोध में नीदरलैंड के उत्तरी शहर यूट्रेक्ट में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। एम्सटर्डर्म से 140 किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। बाद में दंगा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। मीडिया में आई खबरों में कहा गया…
कईयों को पहली डोज नहीं मिली, ऐसे में बूस्टर डोज देना सही नहीं: डब्ल्यूएचओ
Update On
14-November-2021 22:09:53
जिनेवा । यूरोप में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पूरे विश्व में सभी को कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महामारी के केंद्र यूरोप में एक बार फिर पिछले एक सप्ताह में करीब 20 लाख कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ के एक वरिष्ठ अधिकारी इने कहा…
अनोखी प्रेम कहानी, इंसान का डॉल्फिन के साथ 'सेक्स संबंध'
Update On
14-November-2021 22:09:53
वॉशिंगटन । मनुष्य और जानवरों के बीच भावनात्मक रिश्ता होना कोई नई बात नहीं है पर अगर आपसे कहा जाए कि इसके बीच कोई शारीरिक संबंध भी होता है तो आप चौंक जाएंगे एक अमेरिकी शख्स ने दावा कर सबकों अचंभित कर दिया है कि उसके और एक डॉल्फिन के बीच कुछ ऐसा ही रिश्ता था। शख्स का दावा है कि डॉल्फिन की ओर से 'सेड्यूस' करने के बाद उसने उसके साथ सेक्स…
अफगान जमीन पर पाकिस्तान विरोधी तत्व मौजूद नहीं : मुत्ताकी
Update On
13-November-2021 21:48:13
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे तालिबान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने इमरान खान सरकार को बड़ा झटका देते हुए कहा अफगान जमीन पर पाकिस्तान विरोधी तत्व मौजूद नहीं है। तालिबानी विदेशी मंत्री का बयान पाक के उस दावे के उलट है, जिसमें इमरान सरकार आरोप लगाती रहती है कि टीटीपी और बलूच विद्रोही अफगानिस्तान में रहते हुए पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं। मुत्ताकी ने इमरान से मुलाकात के बाद…
विमान हादसे में अभिनेता शैटनर के साथ अंतरिक्ष यात्रा करने वाले शख्स समेत दो की मौत
Update On
13-November-2021 21:48:13
न्यू जर्सी । पिछले महीने अभिनेता विलियम शैटनर के साथ अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले एक व्यक्ति की उत्तर न्यू जर्सी के एक जंगली इलाके में विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी। अंतरिक्ष की एक बार यात्रा कर चुके न्यूयॉर्क के रहने वाले ग्लेन एम डि व्राइज (49) और होपाटकांग के रहने वाले थॉमस पी फिशर (54) एक इंजन वाले छोटे विमान सेसना 172 में गुरूवार…
अफगान मंत्रियों के साथ बैठक के बाद बदले इमरान के सुर, गेहूं लेकर जाने वाले भारतीय ट्रकों को देंगे 'रास्ता'
Update On
13-November-2021 21:48:13
काबुल । तालिबान सरकार में विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी इस समय पाकिस्तान में हैं। शुक्रवार को उन्होंने पाक पीएम इमरान खान से मुलाकात की। बैठक के दौरान अफगान विदेश मंत्री मुत्तकी के साथ वित्तमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद इमरान खान ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में भेजे जाने वाले भारतीय गेहूं के लिए पाकिस्तान का रास्ता खोल दिया है। पहले उन्होंने गेंहू…
संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने कहा लेबनान एक असफल देश, बढ़ती गरीबी पर जताई चिंता
Update On
13-November-2021 21:48:13
बेरूत । संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने लेबनान संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि लेबनान एक असफल देश है, उसने अपने लोगों को संकटों से जूझने के लिए छोड़ दिया है जिनके कारण आबादी गरीब हो गई है तथा अधिकारियों में विश्वास कम हो गया है। गरीबी पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ओलिवियर डी शूटर ने लेबनान की 12-दिवसीय यात्रा के अंत में यह चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण…
कोर्ट ने ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता के ‘संरक्षण’ से आजाद किया
Update On
13-November-2021 21:48:13
लॉस एंजिलिस । लोकप्रिय पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अब पिता के ‘संरक्षण’ से आजाद हो गई हैं। लॉस एंजिलिस के एक न्यायाधीश ने गायिका पर लगे उस संरक्षण अधिकार (कंजर्वेटरशिप) को समाप्त कर दिया है, जिसके तहत करीब 14 वर्ष तक वह अपने पिता की निगरानी में थीं और गायिका के पिता ही अपनी बेटी की देखभाल और उसकी धन संपत्ति का प्रबंधन करते थे। न्यायाधीश ब्रेंडा पेन्नी ने कहा कि…
उ. कोरिया की 'जेल' में भूख से तड़पते कैदी कर रहे 12 घंटे मजदूरी, तस्वीरों से सामने आई सच्चाई
Update On
13-November-2021 21:48:13
प्योंगयांग । उत्तर कोरिया की एक जेल में भूख से तड़प रहे कैदियों को पहली सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैदी भूख की वजह से कितने कमजोर हो गए हैं। चीन सीमा से कुछ दूर स्थित लेबर कैंप में करीब 2,500 कैदियों को रखा गया है, जो पास के खेतों में काम करने को मजबूर हैं। ये कैदी उत्तर कोरिया के सैनिकों के लिए वर्दी, सर्दियों…
फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में महिला सैनिक से 'रेप' की जांच जारी, अभियोजक कार्यालय ने दी जानकारी
Update On
13-November-2021 21:48:13
पेरिस । फ्रांसीसी अधिकारी इस साल राष्ट्रपति भवन एलिसी पैलेस में हुए कथित बलात्कार की वारदात की जांच कर रहे हैं। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने यह बात कही है। अभियोजक कार्यालय ने बताया कि 12 जुलाई को जांच शुरू की गई है। हालांकि उसने फ्रांसीसी मीडिया की उस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की, जिसमें महल की एक महिला सैनिक ने एक जुलाई को एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया था।…
132 स्कूली बच्चों के हत्यारे टीटीपी के समक्ष सर्मपण पर सुप्रीम कोर्ट की इमरान खान को फटकार
Update On
11-November-2021 20:06:24
इस्लामाबाद । आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान की क्रूरतम हरकतों को नजरअंदाज कर पाकिस्तान की इमरान सरकार ने उसके सामने घुटने देख दिए है। उनके साथ बातचीत करके पीएम इमरान खान बुरी तरह से घिर गए हैं। हक्कानी नेटवर्क के समर्थन से हो रही इस बातचीत पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए इमरान खान को अदालत में तलब करके उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला करके 132 मासूम…
महामारी कोरोना में यूज कर फेंके दस्ताने और फेस मास्क से दुनिया में फैला 80 लाख टन कचरा : शोध
Update On
11-November-2021 20:06:24
लॉस एंजेलिस । कोरोना महामारी से केवल मनुष्य को ही नहीं बल्कि प्रकृति को भी इसका खमियाजा भुगतना पड़ा है। कोविड के कारण दुनियाभर में करीबी 80 लाख टन से अधिक प्लास्टिक कचरा पैदा हुआ है। जिसमें से 25,000 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा महासागरों में गया है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। एक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध में पाया गया कि महासागर के प्लास्टिक मलबे का एक…
थैंक यू पीएम नरेंद्र मोदी, इंटरनेशनल सोलर अलायंस में हुआ शामिल: अमेरिका
Update On
11-November-2021 20:06:24
ग्लासगो । अमेरिका ने कहा है कि वह इंटरनेशनल सोलर अलायंस में शामिल होगा। जलवायु के लिए विशेष तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष प्रतिनिधि जॉन कैरी ने ग्लासगो में आयोजित काप 26 की बैठक में इसकी घोषणा की है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का धन्यवाद किया है। वैश्विक ऊर्जा को उत्प्रेरित करने के लिए…
फिलिस्तीन समर्थकों के विरोध पर इजरायल की राजदूत को जान बचाकर भागना पड़ा
Update On
11-November-2021 20:06:24
लंदन । फिलिस्तीन समर्थकों की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को उग्र होता देख इजरायल की राजदूत जिपी होटोवली को जान बचाकर भागना पड़ा। वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के कार्यक्रम में शामिल होने यहां आईं थीं। यहां पहले से मौजूद फिलिस्तीन समर्थकों ने अचानक हंगामा कर दिया। नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से इजरायल की राजदूत को तुरंत सुरक्षा देकर उनकी गाड़ी तक पहुंचाया गया। इस घटना का वीडियो भी…
‹ First
<
386
387
388
389
390
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.