Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
अफगानिस्तान में शुरू हुआ चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान
Update On
08-November-2021 21:00:11
काबुल । तालिबान द्वारा संचालित अफगान सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। तालिबान के कार्यवाहक सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डा कलंदर एबाद ने बताया कि देशभर में चार दिवसीय अभियान की सोमवार से शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो का टीका लगाया लागाया जाएगा। अफगानिस्तान पर नियंत्रण से पहले पिछले तीन…
इमरान सरकार के खिलाफ शनिवार को देश-व्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा विपक्षी गठबंधन
Update On
08-November-2021 21:00:11
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में बढ़ती मंहगाई और बिगड़ते हालत के मद्देनजर बहुदलीय विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने शनिवार को प्रधान मंत्री इमरान खान सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और गठबंधन के महासचिव शाहिद खाकान अब्बासी द्वारा जारी बयान के अनुसार पीडीएम ने देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू करने के साथ-साथ सरकार विरोधी मार्च निकालने का भी फैसला किया है।…
चीनी अधिकारियों ने जबरन ध्वस्त कराया मॉनेस्ट्री से जुड़ा तिब्बती स्कूल
Update On
08-November-2021 21:00:11
बीजिंग । चीन में तिब्बतियों के दमन का सिलसिला अब भी जारी है। पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत स्थित कारजे प्रिफेक्चर में तिब्बती स्कूल अधिकारियों को द्रागो मोनास्ट्री से जुड़े स्कूल को पिछले माह गिराने पर मजबूर कर दिया गया। चीनी अधिकारियों द्वारा मंदिर पर भूमि उपयोग कानून का उल्लंघन करने के आरोप लगाए जाने के बाद यह यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले चीनी अधिकारियों ने क्विंघाई प्रांत स्थित बौद्ध मठों में…
यूएई में रह रहे गैरमुस्लिमों को नए कानून से मिला शादी और तलाक का अधिकार
Update On
08-November-2021 21:00:11
दुबई । संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे गैर मुस्लिमों को शरिया कानून से मुक्ति मिली गई है। यूएई के अबूधाबी में गैर मुस्लिमों को नए सिविल लॉ के मुताबिक शादी करने, तलाक देने और बच्चे की संयुक्त कस्टडी हासिल करने का अधिकार मिल जाएगा। यूएई के शासकों की ओर से जारी नए आदेश में इसकी अनुमति दी गई है। देश की सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि अबूधाबी…
ड्रोन हमले में इराकी पीएम बाल-बाल बचे, 6 सुरक्षा अधिकारी घायल
Update On
07-November-2021 22:19:19
बगदाद । इराक की राजधानी बगदाद में रविवार सुबह पीएम आवास को निशाना बनाकर विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन से हमला हुआ। यह पीएम कदीमी की हत्या का प्रयास था। इस अटैक में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात 6 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर खुद के सुरक्षित होने की जानकारी दी और कहा कि शांति और धैर्य बरकरार रखें। उन्होंने बताया कि बगदाद स्थित उनके आवास पर विस्फोटकों से…
पाक सरकार ने प्रतिबंधित टीटीपी से की सरेंडर की अपील
Update On
07-November-2021 22:19:19
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में आतंकी अब इमरान खान के लिए भस्मासुर बनते जा रहे हैं। पाक सरकार ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों से हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है। लेकिन टीटीपी प्रमुख मुफ्ती नूर वली ने कहा है कि हथियार डालने की उम्मीद जल्दबाजी में की गई है। इससे पहले सरकार हमारे कार्यकर्ताओं को जेलों से रिहा करे और हमारी मांगों पर गौर करे। विदित हो कि…
जेयूडी के 6 नेताओं को पाक कोर्ट ने किया बरी
Update On
07-November-2021 22:19:19
इस्लामाबाद । वर्ष 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख संगठन हाफिज सईद के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा (जेयूडी) के छह नेताओं को पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि इन 6 सदस्यों को पहले आतंकवाद के वित्तपोषण के एक मामले में सजा सुनाई गई थी। लश्कर-ए-तैयबा ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों की साजिश रची थी जिसमें 160 से…
बाइडन ने अवसंरचना पैकेज को मंजूरी दिए जाने की प्रशंसा की
Update On
07-November-2021 22:19:19
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस द्वारा 1000 अरब डॉलर के अवसंरचना पैकेज को पारित करने के लिए कांग्रेस की प्रशंसा की और इसे राष्ट्र को आगे ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम करार दिया है। इस पैकेज को लेकर पिछले कई महीनों से गतिरोध चल रहा था और अंतत: डेमोक्रेट सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद का समाधान करने में सफलता प्राप्त हुई। बाइडन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि…
कानूनी सहायता एक संवैधानिक अधिकार: न्यायमूर्ति उदय उमेश
Update On
07-November-2021 22:19:19
आइजोल । उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित मिजोरम पहुंचे और कहा कि कानूनी सहायता एक संवैधानिक अधिकार है और इस तक सभी की पहुंच होनी चाहिए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगमन के तुरंत बाद, न्यायमूर्ति ललित मामले जिले के पर्यटन स्थल रेइक गांव में स्वच्छता सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे। यह जगह अपनी हरित पहलों के लिए प्रसिद्ध…
काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिकी सैनिक को पकड़ाया गया बच्चा 80 दिनों से है लापता
Update On
06-November-2021 19:51:27
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद चलाए गए अमेरिकी रेस्क्यू मिशन के दौरान बेहद मार्मिक तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें अमेरिकी सैनिक छोटे बच्चों को संभल रहे थे और उन्हें कंटीले तारों के ऊपर से पार करा रहे थे। ऐसे ही एक वाकये में एक बच्चा खो गया, जिसे उसके…
अखुंदजादा को घुसपैठियों का डर
Update On
06-November-2021 19:51:27
तालिबान को अब घुसपैठियों का डर सता रहा है। तालिबानी सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने अपने लड़ाकों को चेतावनी दी है कि वे घुसपैठियों से सावधान रहें। अखुंदजादा का कहना है कि लड़ाकों के बीच घुसपैठिए हो सकते हैं, जो तालिबानी सरकार के खिलाफ काम कर रहे हों। एक चिठ्ठी लिखकर अखुंदजादा ने तालिबानी कमांडरों को आदेश दिया है कि वे अपनी फौजों में से घुसपैठियों को ढूंढ़ें और फौज की सफाई…
श्रेष्ठ देशों में जर्मनी फिर शीर्ष पर
Update On
06-November-2021 19:51:27
इंटरनेशनल सॉफ्ट पॉवर सर्वे में लगातार पांचवी बार जर्मनी को दुनिया का सबसे श्रेष्ठ देश घोषित किया गया है। दूसरे पर कनाडा और तीसरे पर जापान है। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद अमेरिका ने दो स्थान की बढ़त हासिल की है। अमेरिका 10वें से 8वें पायदान पर आ गया है। इस सर्वे में चीन 31वें पायदान पर रहा। बीते साल उसकी रैकिंग 35वीं थी। यानी चार अंकों का सुधार हुआ है। चीनी…
गणित में कमजोरी से परेशान अमेरिका
Update On
06-November-2021 19:51:27
अमेरिकी बच्चों को गणित के आसान सवाल भी परेशान कर रहे हैं। दशकों से यहां के छात्र गणित की अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेरिकी कंपनियां साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित के कौशल वाले लोगों के लिए बेसब्र हैं। परमाणु इंजीनियर, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और मशीनिस्ट की भारी कमी है। ऐसे में 30% अमेरिकियों का साधारण गणित के साथ सहज होना चिंता की बात है। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नेशनल असेसमेंट ऑफ एजुकेशनल प्रोग्रेस के…
चीन में प्रदूषण ने बढ़ाया खतरा
Update On
06-November-2021 19:51:27
चीन की राजधानी में प्रदूषण की वजह से हालात खराब होते जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां विजिबिलिटी महज 200 मीटर और कई इलाकों में तो इससे भी कम हो गई। इसके बाद कुछ अहम सड़कों को बंद कर दिया गया। स्कूलों में बच्चों को प्लेग्राउंड्स में जाने से रोक…
कॉप-26 समिट में झपकियां लेते दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ट्रंप ने कसा तंज
Update On
03-November-2021 21:13:59
ग्लासगो । स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समिट के दौरान बाइडन कई बार झपकियां लेते दिखे। दक्षिण अफ्रीकी मानवाधिकार कार्यकर्ता एडी नडोपू विशेष रूप से विकलांग लोगों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान वह कई बार झपकियां लेते दिखे। वीडियो देखने के बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
‘एक सूर्य, एक विश्व और एक ग्रिड' की कल्पना साकार करने से सोलर प्रोजेक्ट्स को मिलेगा बढ़ावा : मोदी
Update On
03-November-2021 21:13:59
ग्लासगो । कॉप 26 लीडर्स सम्मिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीन एनर्जी पर अपनी बात रखी। एक्सेलरेटिंग क्लीन टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड डेवलपमेंट’ प्रोग्राम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व लीडर्स से कहा कि ‘एक सूर्य, एक विश्व और एक ग्रिड की कल्पना को अगर हम साकार कर पाते हैं, तो इससे सोलर प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे एक वैश्विक ग्रिड की संकल्पना साकार होगी,…
यांमा के उत्तर-पश्चिम में 37,000 लोग विस्थापित हुए: संरा प्रवक्ता
Update On
03-November-2021 21:13:59
जिनेवा । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस की एक प्रवक्ता ने कहा है कि म्यांमा के उत्तर-पश्चिम में महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 37,000 लोग विस्थापित हुए हैं और कई लोग मौजूदा लड़ाई बढ़ने की आशंका के चलते भारत सहित अन्य देशों में चले गए हैं। महासचिव की सहायक प्रवक्ता फ्लोरेंसिया सोटो नीनो ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि म्यांमा में संयुक्त राष्ट्र की टीम, उत्तर-पश्चिम में देश की…
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका ने विशेष दिवाली मनाई
Update On
03-November-2021 21:13:59
न्यूयॉर्क । उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (यूपीएएनए) की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दीपावली मनाने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई सदस्य और प्रवासी भारतीय यहां एकत्र हुए। न्यू जर्सी में आयोजिक विशेष कार्यक्रम में कलाश्री स्कूल ऑफ आर्ट्स के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किया गया सांस्कृति नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां शामिल थीं। सभा को संबोधित करते हुए न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर…
अंतरिक्ष में धरती की आंख कहा जाने वाला हबल टेलिस्कोप रहस्यमय बीमारी से घिरा
Update On
03-November-2021 21:13:59
वॉशिंगटन । अंतरिक्ष में धरती की आंख कहा जाने वाला हबल टेलिस्कोप एक बार फिर से रहस्यमय बीमारी से घिर गया है। हबल टेलिस्कोप ऑफलाइन है और पिछले एक हफ्ते से सुरक्षित मोड में है। हबल में दिक्कत आने के बाद उसके वैज्ञानिक उपकरणों को बंद कर दिया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इंजीनियर आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि दिक्कत की वजहों को समझा जा सके। अभी तक नासा के…
तहरीक-ए-लब्बैक के सामने इमरान खान सरकार ने घुटने टेके
Update On
03-November-2021 21:13:59
इस्लामाबाद । पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के सामने इमरान खान सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तान ने टीएलपी के 2000 कार्यकर्ताओं को रिहा करने का फैसला किया है। यही नहीं इमरान सरकार ने टीएलपी को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। टीएलपी की हिंसा और धरने से घबराई इमरान खान सरकार ने पहले कार्रवाई की गीदड़भभकी दी लेकिन बाद में शर्मनाक समझौता कर लिया। दोनों पक्षों…
‹ First
<
388
389
390
391
392
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.