Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
132 घंटे से मलबे में फंसी महिला को जिंदा निकाला गया
Update On
05-May-2022 22:42:13
बीजिंग । मध्य चीन में ढही इमारत के मलबे से छह दिन बाद महिला को जिंदा निकाला गया है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हुनान प्रांत की राजधानी चांगशा में 29 अप्रैल को दोपहर में छह मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी और कई लोग अब भी लापता हैं। महिला को सही सलामत निकाले जाने के बाद अभी तक मलबे से जिंदा निकाले गए…
19.3 करोड़ लोगों को 2021 में रोजाना पर्याप्त भोजन नहीं मिला
Update On
05-May-2022 22:38:34
रोम । संयुक्त राष्ट्र ने कहा है, इस तरह के लोगों की संख्या पिछले साल सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जिन्हें रोजाना पर्याप्त भोजन नहीं मिला। विश्व निकाय के मुताबिक, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध की वजह से वैश्विक खाद्य उत्पादन प्रभावित होने से यह स्थिति और भयावह हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 53 देशों में लगभग 19.3 करोड़ लोगों को 2021 में खाद्य असुरक्षा…
हजारों अप्रवासी भारतीयों को बाइडेन प्रशासन ने दिया तोहफा
Update On
04-May-2022 22:54:37
वॉशिंगटन । अमेरिका में रहने वाले हजारों अप्रवासी भारतीयों के कामकाज को लेकर बाइडन प्रशासन ने काफी महत्वपूर्ण फैसला किया है। अप्रवासियों की कुछ श्रेणियों में वर्क परमिट की सीमा को ऑटोमेटिक तौर पर बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसमें ग्रीन कार्ड चाहने वाले और एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी भी शामिल हैं, जिन्हें रोजगार प्राधिकरण कार्ड (ईएडी) मिलता है। बाइडन प्रशासन ने वर्क परमिट को ऑटोमेटिक तौर पर डेढ़ साल…
चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर ओकिनावा द्वीप श्रृंखला के बीच से गुजरे
Update On
04-May-2022 22:52:32
बीजिंग । चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर लियाओनिंग के नेतृत्व में आठ चीनी युद्धपोत दक्षिणी जापान के ओकिनावा द्वीप श्रृंखला के बीच से गुजरे। स्थानीय मीडिया ने इस उन ‘मिशन’ की तैयारी बताया है, जिसमें ताइवान के जलडमरूमध्य में संभावित सैन्य संघर्ष शामिल है। जापानी रक्षा मंत्रालय और चीन की सरकारी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्य ओकिनावा द्वीप और मियाकोजिमा के बीच से युद्धपोत गुजरे…
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हडकंप, बाद में स्थिति हुई सामान्य
Update On
04-May-2022 22:49:46
काठमांडू । नेपाल के प्रमुख त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर फिर से स्थिति सामान्य हो गई है। यहां पर संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी मिलने के बाद हडकंप मच गया है। आनन-फानन में सुरक्षा की दृष्टि से पूरे एयरपोर्ट को खाली करवा लिया गया है। नेपाली मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक एक फोन के जरिए टर्मिनल के अंदर एक संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी दी गई थी।…
ब्रिटेन, भारत सहित कई देशों के नेताओं को निशाना बना रहे रूस के साइबर सैनिक: अध्ययन
Update On
02-May-2022 22:27:38
लंदन । ब्रिटेन के एक अध्ययन के अनुसार रूस के साइबर सैनिकों ने दूसरे देशों के नेताओं के खिलाफ नया अभियान छेड़ा है और यूक्रेन पर अपने हमले को जायज ठहराने के लिए वे बड़े स्तर पर दुष्प्रचार के लिए सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने कहा कि सेंट पीटर्सबर्ग के एक कारखाने में काम करने वाले लोग टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल अपने समर्थकों की भर्ती…
बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, कहा और मजबूत होंगे भारत और जर्मनी के द्विपक्षीय रिश्ते
Update On
02-May-2022 22:23:37
बर्लिन । तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार सुबह जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। पीएम मोदी जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्काल्ज से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह कई बिजनेस लीडर्स से भी मिलेंगे। पीएम मोदी का यहां एक संबोधन का भी कार्यक्रम है। बर्लिन पहुंचने पर पीएम ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने कार्यक्रम की जानकारी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास…
पुतिन जल्द ही कैंसर की सर्जरी करवाएंगे, युद्ध पर नियंत्रण लेने के लिए निकोलाई पेत्रुशेव को नामित करेंगे
Update On
02-May-2022 22:20:28
मॉस्को । यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा हैं, कि पुतिन कुछ समय के लिए अपना पद छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही कैंसर की सर्जरी करवाएंगे। क्रेमलिन के अंदरूनी सूत्र ने इसका दावा किया है। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध पर नियंत्रण लेने के लिए पुतिन कट्टरपंथी…
पूर्वी हिस्से में रूसी आक्रमण का कड़ा प्रतिरोध हो रहा
Update On
02-May-2022 22:15:08
कीव । यूक्रेन की सेना ने दावा किया है, कि देश के पूर्वी हिस्से में रूसी आक्रमण का कड़ा प्रतिरोध हो रहा है, जिसकी कीमत जानमाल की हानि के रूप में चुकानी पड़ रही है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने कहा कि रूसी सैनिक स्लोबोदा, दोनेत्स्क और तौरीद क्षेत्रों में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यूक्रेनी सैनिक उन्हें रोक रहे हैं, जो गांव दर गांव लड़ाई जारी…
रुसी विदेश मंत्री ने कहा, विजय दिवस के बाद भी यूक्रेन पर जारी रहेंगे हमले
Update On
02-May-2022 22:12:30
मॉस्को । रूस-यूक्रेन युद्ध 68वें दिन में पहुंच चुका है। जंग रोकने के लिए अब भी कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन रूस ने इन बातों पर विराम लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी देकर कहा है कि हम विजय दिवस को देखकर यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई में कोई बदलाव नहीं करने वाले है। हमारी सेना हमले जारी रखेगी। रूस का यह बयान तब आया…
तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर जानलेवा हमला, बॉलिवुड के गाने गाकर हुए मशहूर
Update On
02-May-2022 22:08:18
डोडोमा । तंजानिया के मशहूर सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर बीते दिनों जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उन पर चाकू से वार किए और डंडों से उनकी पिटाई की। किली पॉल बॉलिवुड के गानों की लिप्सिंग करते हैं और डांस करते हैं। उनका यह अंदाज भारत और पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। अक्सर उनके वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। लाखों फॉलोवर्स और बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद किली पॉल…
नैन्सी पेलोसी के कीव दौरे को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने समर्थन का महत्वपूर्ण कदम बताया
Update On
02-May-2022 22:04:33
कीव । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के दौरे पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी है और इस दौरान हालातों का जायजा लेने के बाद उन्होंने कीव में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मुलाकात की है। जेलेंस्की ने मुश्किल समय में नैन्सी पेलोसी की यात्रा को समर्थन का एक अहम कदम बताया। पेलोसी और अमेरिका के पांच से अधिक सांसदों ने सप्ताहांत में जेलेंस्की और उनके शीर्ष सहयोगियों से मुलाकात की थी, जो करीब…
ईद से पहले बम धमाकों से अफगानिस्तान दहला, काबुल में एक महिला की मौत, तीन जख्मी
Update On
01-May-2022 21:33:25
काबुल । तालिबानी राज के बाद अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी काबुल में बीते 48घंटों के दौरान दो शक्तिशाली बम धमाकों की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। काबुल में शनिवार को हुए विस्फोट में एक महिला के मारे जाने की खबर है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, देश में ईद के त्यौहार से पहले सिलसिलेवार धमाकों की वारदातों ने जश्न के माहौल को मातम में बदल…
दोनवास में यूक्रेन-रूस की सेनाओं के बीच भीषण जंग जारी
Update On
01-May-2022 21:29:08
कीव । यूक्रेन-रूस युद्ध को दो महीने से अधिक हो गया है। आज 67वां दिन है और दोनों ही सेनाओं के बीच दोनबास इलाके में भीषण लड़ाई जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि इस जंग में अब तक 1000 रूसी टैंकों को तबाह किया जा चुका है। इसके अलावा रूसी सेना के करीब 200 विमान और लगभग 2500 हथियारबंद वाहन भी यूक्रेनी सेना ने बर्बाद…
पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर को ढाई साल जेल की सजा
Update On
01-May-2022 01:29:57
लंदन । टेनिस के पूर्व महान खिलाड़ी बोरिस बेकर को दिवालियापन के मामले में अदालत ने ढाई साल जेल की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें दिवालिया घोषित होने के बाद बैंक खाते से अवैध रूप से हजारों डॉलर हस्तांतरित करने के मामले में दोषी पाया है। तीन बार के विंबलडन चैंपियन को इस महीने की शुरुआत में दिवाला अधिनियम के तहत चार आरोपों में दोषी ठहराया गया था। मामले में अधिकतम सात साल…
कोविड पाबंदियों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई को गिरफ्तार किया
Update On
01-May-2022 01:26:09
ओटावा । कनाडा के ओटावा में शुक्रवार रात कोविड-19 पाबंदियों का विरोध कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोरोना पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समूह ‘फ्रीडम फाइटर्स कनाडा’ द्वारा आयोजित ‘रोलिंग थंडर’ नामक रैली के दौरान कुछ ट्रक पार्लियामेंट हिल की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। ओटावा पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि प्रदर्शनकारियों को लंबे समय तक प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।…
हूती विद्रोहियों के कब्जे से 7 भारतीय नाविकों समेत 14 लोगों की रिहाई का संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत
Update On
01-May-2022 01:21:31
संयुक्त राष्ट्र । यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष दूत ने हूती विद्रोहियों की हिरासत से सात भारतीय नाविकों सहित विदेशी नागरिकों की रिहाई का स्वागत किया है। भारत ने उन सात भारतीय नाविकों की रिहाई के लिए 25 अप्रैल को ओमान और अन्य संबंधित पक्षों को धन्यवाद दिया था, जिन्हें दो जनवरी से यमन में हूतियों ने अपनी हिरासत में ले लिया था। हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना से…
श्रीलंका में विपक्षी दल एसजेबी ने किया दावा, अगले हफ्ते संसद में साबित करेंगे बहुमत
Update On
01-May-2022 01:10:26
कोलंबो । श्रीलंका के विपक्षी दल समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी राजपक्षे परिवार के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अगले सप्ताह संसद में बहुमत साबित कर देगी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में 113 सांसदों का समर्थन हासिल कर विपक्ष से बहुमत दिखाने को कहा है। एसजेबी सांसद और…
समुद्र के किनारे मिली ढेरों गुडिया, वैज्ञानिक हुए हैरान
Update On
01-May-2022 01:06:45
टेक्सास । गुड्डे-गुड़िया यूं बच्चों को खेलने की चीजें हैं, मगर फिल्मों में अक्सर उन्हें खौफनाक और भूतों से जोड़कर दिखाया जाता है। इसमें गुड़िया को लेकर लोगों में काफी डर भी बैठ गया है। जब गुड़िया विचित्र जगहों पर दिख जाती हैं, तब डर और भी ज्यादा बढ़ता है, क्योंकि तब लोग उस काले जादू से जोड़कर देखने लगते हैं। हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों को दर्जनों गुड़िया समुद्र के किनारे…
मक्खन, घी, जैसी अपनी पसंद की चीजें खाकर कम किया 50 किलो वजन
Update On
01-May-2022 01:03:05
लंदन । आज के समय में लोग फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। ज्यादातर लोग फिट लाइफ पर फोकस हो चुके हैं। इसी कड़ी में वजन कम करने के लिए हर इंसान अपनी बॉडी के हिसाब से रूटीन बनाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों वेट लॉस की कई स्टोरीज शेयर की जाने लगी है। हर इंसान अलग-अलग तरीकों का जिक्र करता है। ज्यादातर लोग इसमें से सबसे आसान तरीके को पनकर अपना वजन कम…
‹ First
<
343
344
345
346
347
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.