Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
यूएई में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की बड़ी फजीहत
Update On
29-April-2022 21:04:37
रियाद । आर्थिक रूप से बेहाल पाकिस्तान के नए-नवेले पीएम शहबाज शरीफ अपनी पहली तीन दिवसीय विदेश यात्रा पर सऊदी अरब (यूएई) पहुंचे हैं। लेकिन यहां उनका स्वागत बड़े अजीबोगरीब तरीके से हो रहा है। जैसे ही शहबाज शरीफ मदीना की मस्जिद-ए-नवाबी पहुंचे, लोगों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सैकड़ों श्रद्धालु पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के मस्जिद में प्रवेश करते…
नीली चिड़िया के मस्क के कब्जे में जाते ही बेजोस ने उठाए सवाल
Update On
29-April-2022 21:00:15
वॉशिंगटन । नीली चिड़िया यानि ट्विटर अब दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क की हो गई है। उन्होंने 44 अरब डॉलर में ट्विटर कंपनी खरीदी है। रुपयों में लिखने पर ये रकम बहुत बड़ी नजर आने लगेगी। करीब तीन लाख 37 हजार 153 करोड़ ये रकम इतनी है कि इससे श्रीलंका जैसे देश का आधा कर्ज चुकाया जा सकता है। मार्च के मध्य तक ट्विटर इनकॉरपोरेटेड का मार्केट कैपिटलाईशन 28 अरब डॉलर…
कोरोना अटैक से ड्रैगन फिर कांपा, चीन में जीरो कोविड पॉलिसी फेल?
Update On
29-April-2022 20:55:50
बीजिंग । कोविड-19 के जनक कहे जाने वाले चीन ने ही 2019 में पहले मामले की सूचना दी थी। यहां से निकलकर इस वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई। लेकिन चीन ने शुरुआती चरण में ही संक्रमण पर काबू पा लिया था। अब चीन कोरोना की सबसे बुरी लहर से जूझ रहा है। सबसे बुरी हालत देश के सबसे बड़े शहर शंघाई की है जहां कई हफ्तों से सख्त लॉकडाउन लगा हुआ…
कनाडा में समलैंगिक पुरुषों के रक्तदान करने से हटा प्रतिबंध
Update On
29-April-2022 20:40:50
ओटावा । ‘हेल्थ कनाडा’ ने समलैंगिक पुरुषों के रक्तदान करने पर से प्रतिबंध हटा दिया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस कदम को सभी कनाडाई लोगों के लिए अच्छी खबर बताते हुए कहा कि इसमें हालांकि काफी समय लग गया। ट्रूडो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रतिबंध 10-15 वर्ष पहले हटा दिया जाना चाहिए था। शोध में यह बात सामने आई थी कि इससे रक्त आपूर्ति की सुरक्षा पर कोई असर…
यूक्रेन के मुद्दे पर भारत से बातचीत जारी रखेगा अमेरिका : जेन साकी
Update On
29-April-2022 20:38:20
वाशिंगटन । व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा अमेरिका, यूक्रेन के मुद्दे पर भारत के साथ बात कर रहा है और अगले महीने जापान में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भी इस पर बातचीत करेगा। साकी ने पत्रकारों से कहा युद्ध में यूक्रेन के लोगों की मदद करने के लिए भारतीय नेताओं के साथ हमारी बातचीत जारी है, चाहे वह हमारे द्वारा लगाए गए प्रतिबंध हों या हमने जो सहायता…
चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन, बीजिंग में शादी और अंतिम संस्कार पर रोक
Update On
29-April-2022 20:35:13
बीजिंग । चीन में कोरोना महामारी को लेकर सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी के कारण कोहराम मचा है, जीरो कोविड पॉलिसी के कारण चंद केस सामने आने पर भी करोड़ों की आबादी वाले शहर में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया जा रहा है। सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में चीन के 27 शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इन शहरों में रहने वाली 16.5 करोड़ की आबादी अपने-अपने…
बिलावल भुट्टो जरदारी बने पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री
Update On
28-April-2022 20:39:06
इस्लामाबाद । पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर अली भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नीत नई सरकार में बिलावल की भूमिका को लेकर लगाई जा रही अटकलों को विराम लग गया। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे समारोह में 33 वर्षीय बिलावल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व प्रधानमंत्री…
यूक्रेन में जिसने टांग अड़ाई वो न्यूक्लियर बम के लिए रहे तैयार: पुतिन
Update On
28-April-2022 20:36:44
मास्को । रूस और यूक्रेन का युद्ध लगातार चल रहा है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अप्रत्यक्ष रूप से न्यूक्लियर हमले तक की बात कह दी है। दोनों देशों के युद्ध में हस्तक्षेप करने पर व्लादिमिर पुतिन ने किसी भी देश के खिलाफ न्यूक्लियर बम के इस्तेमाल की चेतावनी दे दी है। सेंट पीटर्सबर्ग में एक संबोधन के दौरान कहा कि रूस को धमकी देने वाले किसी भी देश के…
रूस ने यूक्रेन पर किया साइबर हमला, एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Update On
28-April-2022 20:34:42
बोस्टन । माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि रूसी सरकार समर्थित हैकरों ने पिछले कुछ समय के दौरान यूक्रेन में दर्जनों संगठनों पर साइबर हमला कर उनके डेटा को नष्ट कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी हैकरों ने सूचनाओं का एक अराजक माहौल पैदा कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि लगभग आधे हमले महत्वपूर्ण अवसंरचना पर किये गए और कई बारे ऐसे हमले बमबारी के…
टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में अगले महीने पीएम मोदी और जो बाइडेन होंगे रूबरू: व्हाइट हाउस
Update On
28-April-2022 20:31:34
वॉशिंगटन । टोक्यो में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में अगले महीने पीएम मोदी और जो बाइडेन एक दूसरे से रूबरू होंगे। व्हाइट हाउस की ओर से ये जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। बाइडेन की…
पुतिन की धमकी से सरेंडर 4 यूरोपीय देश, गैस खरीदने के लिए कर रहे रूबल में भुगतान
Update On
28-April-2022 20:28:53
मॉस्को । यूक्रेन पर हमलावर देश रूस ने यूरोपीय देशों को भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में प्राकृतिक गैस के खरीदारों को रूबल में भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि जो भी खरीदार रूबल में भुगतान नहीं करेगा, उसकी गैस सप्लाई को रोक दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप के 4 देशों ने पुतिन की शर्त मान…
मनी लॉन्ड्रिंग केस- शाहबाज शरीफ को राहत
Update On
28-April-2022 20:25:07
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के नव नियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विशेष कोर्ट से एक बार फिर से राहत मिल गई है। लाहौर की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की विशेष अदालत ने गिरफ्तारी से पहले की जमानत अवधि को बढ़ा दी है। मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला 1400 करोड़ रुपये का है। इस मामले में 14 मई को आरोप तय किए जाएंगे। अदालत ने उन्हें अगली सुनवाई के दौरान अदालत…
शंघाई बना कोरोना राजधानी, 160 दिनों से लगा है लॉकडाउन, 2 लाख लोग पलायन को मजबूर
Update On
28-April-2022 20:21:11
बीजिंग । कोरोना महामारी के जनक के रूप में कुख्यात रहे चीन में एक बार फिर कोरना वायरस के संक्रमण का प्रकोप जारी है। आर्थिक राजधानी शंघाई देश की कोरोना राजधानी भी बनती जा रही है। बुधवार को चीन में 1,908 कोविड पॉजिटिव सामने आए, जिनमें 1,661 अकेले शंघाई से हैं। शंघाई में 52 लोगों की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए…
टूरिस्ट वोट को व्हेल ने नीचे से मारी जबरदस्त टक्कर, पर्यटक हवा में उछले
Update On
27-April-2022 21:37:15
मैक्सिको सिटी । समुद्र तट पर अवकाश का आनंद उठाने का मजा कुछ और ही होता है है। पर छुट्टियों का मजा एक सजा में तब्दील हो जाए तब क्या कहेंगे। मैक्सिको के समुद्री तट पर कुछ ऐसा ही हुआ यहां एक बड़ी व्हेल मछली ने तेज रफ्तार मैक्सिकन टूर बोट को नीचे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके यात्री हवा में उड़ गए। शुक्रवार को मैक्सिको तट पर…
महिला बॉस वाली कंपनियां कर रही तेजी से ग्रोथ
Update On
27-April-2022 21:34:49
लंदन । ब्रिटेन की हाउस ऑफ कॉमंस के एक अध्ययन में ये खुलासा हुआ है कि यूरोपीय देशों में ऐसी कंपनियां कोरोना संक्रमण के बाद तेजी से ग्रोथ कर रही है, जिनकी कमान महिलाओं के हाथों में हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए महिलाओं को सेंट्रल लीडरशिप में आना चाहिए। क्योंकि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि जिन फर्मों या संस्थानों की कमान महिलाओं के…
ब्रिटेन में शादी के बाद भी महिलाएं नहीं हटा रही सरनेम
Update On
27-April-2022 21:32:50
लंदन । एक सवाल हमेशा से बना रहा है कि शादी के बाद महिला को अपना सरनेम बदलने की जरूरत क्यों है? महिलाओं के आजाद होने के पैमाने क्या हैं? इसके जवाब में ही एक मानक शादी के बाद सरनेम बदलने या ना बदलने की आजादी को भी गिना जाता है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में शादी के बाद महिलाओं में अपना सरनेम नहीं हटाने का चलन बढ़ रहा है, ताकि उनकी…
बिल्ली से दूर जाने के डर से महिला ने कर ली उससे शादी
Update On
27-April-2022 21:30:26
वाशिंगटन । कुछ लोग घर में जानवर पालकर रखते हैं, उन्हें उनसे अलग होने के ख्याल से भी डर लगता है। कुछ लोग होते हैं कि वे अपने जानवर के साथ रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही किया डेबोराह होज नाम की महिला ने, जिसने अपनी पालतू बिल्ली से ही शादी कर ली। 49 साल की डेबोराह होज ने बाकायदा पार्क में सेरेमनी ऑर्गनाइज करके इंडिया नाम…
पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के फिर से स्वदेश वापसी तय
Update On
26-April-2022 22:17:04
नए पीएम शहबाज शरीफ ने जारी किया पासपोर्टइस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें कम होने वाली है उनके ब्रिटेन से स्वदेश वापसी के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है, जहां वह अपना इलाज करा रहे थे। यह जानकारी मीडिया में आई एक खबर से मिली। 72…
रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन युद्ध के चलते जाहिर की तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका
Update On
26-April-2022 22:16:09
मॉस्को । रूस के दो महीने से जारी हमलों ने यूक्रेन को बर्बादी के कगार पहुंचा दिया है। इस भीषण जंग के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि दुनिया में तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा वास्तविक है। लावरोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के…
भारत से संबंध सुधारे पाकिस्तान सरकार
Update On
26-April-2022 22:15:37
-अमेरिकी लोकतंत्र समर्थक शख्सियतों ने की अपील-नई सरकार अशांत बलूचिस्तान में हिंसा भी समाप्त करेवाशिंगटन। अमेरिका में लोकतंत्र समर्थक बुद्धिजीवियों, नेताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से जातीय तथा धार्मिक संघर्षों को समाप्त करने में रचनात्मक भूमिका निभाने तथा भारत एवं अन्य पड़ोसी मुल्कों के…
‹ First
<
344
345
346
347
348
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.