Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद हिंसक झड़पे, पीएम का घर फूंका, 5 की मौत, सांसद की हत्या
Update On
10-May-2022 21:01:13
कोलंबो । श्रीलंका में बिगड़ी आर्थिक स्थिति के कारण से गृहयुद्ध की हालात उत्पन्न हो गए है। सोमवार को विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद जगह-जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं। राजपक्षे परिवार के समर्थकों और विरोधियों के बीच सड़कों पर खूनी संघर्ष हो रहा है। सरकार समर्थक-विरोधियों की हिंसा में सांसद समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे…
ताइवान की सीमा में फिर घुसे 18 चीनी लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव
Update On
09-May-2022 18:13:18
ताइपे जहां दुनिया रूस-युक्रेन जंग के खौफ में जी रही है वहीं इन हालात में भी चीन के लड़कू विमानों ने ताइवान पर दोबारा अपनी सत्ता काबिज करने के लिए फिर उसकी सीमा में घुसपैठ की है। चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में 18 लड़ाकू विमान भेजे।…
नेपाल के कामी रीता ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट को किया फतह
Update On
09-May-2022 18:11:51
काठमांडू। नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है। इससे उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला। अभियान के आयोजक ने बताया कि शेरपा पर्वतारोहियों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए कामी रीता 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। यह सभी…
गर्भपात के हक की मांग पर कई शहरों में प्रदर्शन, लोगों ने निकाली रैली
Update On
09-May-2022 18:11:17
शिकागो। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में गर्भपात के नए कानून के ड्राफ्ट का एक हिस्सा लीक होने के बाद गर्भपात के हक की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के कई शहरों में रैली निकाली। गर्भपात महिलाओं के लिए एक कानूनी विकल्प बना रहे, यह सुनिश्चत करने के लिए प्रदर्शनकारियों…
पाक में पुलिस द्वारा फराह खान को आवास के बाहर सुरक्षा दी गई थी
Update On
09-May-2022 18:10:41
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री, इमरान खान की पत्नी की करीबी दोस्त, फराह खान को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस द्वारा उनके आवास के बाहर सुरक्षा दी गई थी। एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। इमरान खान के प्रधानमंत्री चुने जाने के फौरन बाद ही फराह…
लुप्तप्राय दुनिया का सबसे छोटा समुद्री स्तनपायी जीव पर मंडराया संकट, केवल 10 बचे
Update On
09-May-2022 18:09:57
वॉशिंगटन। दुनिया में कई जीव जंतु लुप्तप्राय होते जा रहे हैं ऐसे में सबसे छोटे समुद्री स्तनपायी जीव के ऊपर संकट मंडरा रहा है। 25 लाख साल पहले अस्तित्व में आए ये जीव अब विलुप्त होने की कगार पर हैं, क्योंकि दुनिया में ये सिर्फ 10 ही बचे हैं जो…
शख्स ने अकेलेपन का साथी बनाया मकड़ी को
Update On
09-May-2022 18:09:15
-छिपकली तक निगल जाती है यह मकड़ी न्यूर्याक। ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने अपनी पालतू मकड़ी की तस्वीरें शेयर की है। इस शख्स ने अपने घर में एक विशालकाय मकड़ी को पाला है, जो उसके घर की दीवारों पर घूमती फिरती है। ये मकड़ी खाने में छिपकली तक निगल जाती है।…
चीनी कंपनी ने की पेशकश तीसरा बच्चा पैदा करो, एक साल की छुट्टी, 11.50 लाख का बोनस पाओ
Update On
08-May-2022 20:10:37
बीजिंग । चीन की कई कंपनियां कर्मचारियों के लिए कमाल की पेशकश कर रही हैं। इसके मुताबिक जो कर्मचारी तीसरा बच्चा पैदा करेंगे, उन्हें एक साल की छुट्टी मिलेगी। साथ ही करीब 11.50 लाख रुपए (90,000 चीनी युआन) का इनाम भी दिया जाएगा। हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग की देबिंयोंग टेक्नोलॉजी ग्रुप ने अपने कर्मचारियों के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना के मुताबिक तीसरा बच्चा होने…
सूर्य पर नहीं थम रही हलचल, भयानक विस्फोट से निकली शक्तिशाली सोलर फ्लेयर
Update On
08-May-2022 20:07:57
वाशिंगटन । सूर्य की सतह पर लगातार हलचल देखी जा रही है, जिसके चलते पिछले दिनों कई सौर लहरें भयानक विस्फोट के बाद सूर्य से बाहर निकलीं। इनसे कई बार धरती के लिए ब्लैकआउट का खतरा भी पैदा हो गया। 30 अप्रैल को एक सक्रिय सनस्पॉट एआर 2994 से एक और शक्तिशाली सोलर फ्लेयर विस्फोट के बाद बाहर निकली। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने इस सोलर फ्लेयर…
बैंकॉक में प्रेम जताने 21 साल से पत्नी की लाश के साथ रह रहा था पति, अंतत: हुआ अंतिम संस्कार
Update On
08-May-2022 20:04:42
बैंकॉक । इतिहास में लैला-मजुनू, शीरी फरहात से लेकर अनगिनत प्रेम के किस्से मिलते है पर इनमें से किसी ने अपनी प्रेमिका या पत्नी की मौत के बाद शायद ही 21 साल गुजारे हों। हालांकि इस समय भी लोग अपना प्यार जताने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ से उनके पार्टनर खुश हो जाते हैं तो कुछ दुनिया के लिए मिसाल बन जाते हैं। लेकिन थाइलैंड में एक व्यक्ति ने अमर प्रेम…
बेटे के मुंह में फंसी सिगरेट पर पिता ने दस फुट दूर से लगाया सटीक निशाना, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
Update On
07-May-2022 22:04:51
बगदाद । एक पिता की शूटिंग प्रैक्टिस का वीडियो इन दिनों लोगों के गुस्से का कारण बना हुआ है। वीडियो में एक पिता अपने बेटे पर गोली चलाने का अभ्यास करता हुआ नजर आ रहा है। उसका निशाना बेटे के मुंह में लगी सिगरेट पर था और फायरिंग में उसका बेटा बाल-बाल बचता है। दावा किया जा रहा है कि यह चौंकाने वाली क्लिप दक्षिणी इराक की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने…
यूक्रेन युद्ध के बीच आक्रामक हुआ ड्रैगन, चीन के 18 लड़ाकू विमानों ने ताइवान में की घुसपैठ
Update On
07-May-2022 21:52:20
ताइपे । पूरी दुनिया का ध्यान इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर है। इस बीच चीन ने भी ताइवान को लेकर आक्रामक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। ताइवान की सरकार के मुताबिक चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार को ताइवान के रक्षा क्षेत्र में चीन ने 18 लड़ाकू विमानों और बॉम्बर को भेजा। ताइवान ने इसे इस साल की दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ करार…
ब्रिटेन में नीलाम की जाएंगी महात्मा गांधी से जुड़ी 70 से अधिक चीजें, 4.74 करोड़ में बोली लगने की संभावना
Update On
07-May-2022 21:49:51
लंदन । ब्रिटेन में महात्मा गांधी से जुड़ी कई चीजों की नीलामी होने जा रही है। इसमें गांधी के हाथों से बनाए गए कपड़े, लकड़ी की चप्पल और गांधी की संभवतः आखिरी तस्वीर शामिल है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये ऐतिहासिक धरोहरें करीब पांच लाख पाउंड यानी 4.74 करोड़ रुपए कीमत में नीलाम हो सकती हैं। महात्मा गांधी के इस कलेक्शन में कुल 70 चीजें शामिल हैं, जो गांधी…
एलियंस को आकर्षित करने इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजेगा नासा
Update On
06-May-2022 21:12:27
वॉशिंगटन । इंसान हमेशा से ब्रह्मांड में अपनी जैसी किसी प्रजाति को खोजने में लगा है। दुनिया की तमाम स्पेस एजेंसियां एलियंस की तलाश में तरह-तरह के सिग्नल स्पेस में भेजती रही हैं। लेकिन नासा ने एलियंस को पृथ्वी की ओर आकर्षित करने के लिए एक अलग तरह का आइडिया खोजा है। नासा ने फैसला किया है कि वह अंतरिक्ष में इंसानों की नग्न तस्वीरें भेजेगा। भले ही सुनने में यह विचार बेहद…
जेलेंस्की का दावा- रूस के नियंत्रण वाले इलाकों में दवाओं की भारी कमी
Update On
06-May-2022 21:10:12
कीव । युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम दिए अपने वीडियो संबोधन में देश के उन हिस्सों में दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी का जिक्र किया, जो रूस के नियंत्रण में हैं। जेलेंस्की ने कहा कि उन इलाकों में कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए इलाज की सुविधा लगभग पूरी तरह से नदारद है, जबकि मधुमेह के मरीजों के लिए ‘इंसुलिन’ या तो उपलब्ध नहीं…
कॉमेडियन डेव चैपल पर शो के दौरान हमला
Update On
05-May-2022 23:10:42
लंदन । ऑस्कर के दौरान क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच हुए थप्पड़काड़ को अभी लोग भुला भी नहीं पाए थे कि एक ऐसा ही मामला फिर से सामने आया है। अमेरिकन स्टैंडअप कॉमेडियन डेव चैपल पर शो को दौरान शख्स ने हमला कर दिया। ये हमला लॉस एंजिल्स के हॉलीवुड बॉल वेन्यू में हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद हालांकि लॉस एंजिल्स पुलिस…
मार्च के मुकाबले में अप्रैल में पाकिस्तान में ज्यादा आंतकी हमले हुए
Update On
05-May-2022 23:06:19
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में इस साल मार्च की तुलना में अप्रैल में आतंकवादी हमलों की संख्या में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संस्थान की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) ने कहा कि अप्रैल में आतंकवादियों ने 34 हमले किए, जिसमें 34 सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 55 लोगों की मौत हुई। इन हमलों में मारे गए लोगों में 13 आम…
रुस के बाद अमेरिका का महाविनाश प्लेन आसमान में उड़ता दिखाई दिया
Update On
05-May-2022 22:53:36
वॉशिंगटन । यूक्रेन में चल रहे भीषण युद्ध के बीच रूस के महाविनाश के प्लेन को उड़ाने के बाद अब अमेरिका का भी परमाणु तबाही मचाने वाला प्लेन अलर्ट मोड पर आ गया है। अमेरिका के महाविनाश के प्लेन को एक्शन के लिए तैयार हालत में देखा गया है। इससे पहले रूस ने अपने महाविनाश के प्लेन को मास्को के आकाश में उड़ाया था। अमेरिका का ई-4बी नाइटवॉच प्लेन युद्ध के सूरत में हवा में कमांड…
नेपाली सिंगर के साथ दिखाई दिए राहुल गांधी, सिंगर की पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ
Update On
05-May-2022 22:50:11
काठमांडू । नेपाल के 5 दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की एक और तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में राहुल गांधी नेपाली सिंगर के साथ नजर आ रहे हैं। इस नेपाली सिंगर का नाम सरस्वती खत्री है। फोटो को खुद सरस्वती ने ही शेयर किया है। सिंगर ने दावा किया कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए गाने भी गाए। सरस्वती के गाने की तारीफ खुद प्रधानमंत्री…
चीन में राष्ट्रपति शी ने जीरो कोविड पॉलिसी से नाराज हुए लोग
Update On
05-May-2022 22:46:00
बीजिंग । चीन में कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे सबसे पहले कोरोना से प्रभावित होने वाला चीन, महामारी से सबसे बाद में निकल पाएगा। कोरोना को कम करने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जीरो कोविड पॉलिसी लागू की है। ये पॉलिसी वैसे कोरोना के मामलों को कम करने के लिए थी, लेकिन अब ये चीनी नागरिकों पर क्रूरता का एक हथियार बन गई है। स्थिति ये…
‹ First
<
342
343
344
345
346
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.