Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
बुधनी में बनेगा खिलौना क्लस्टर : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
02-November-2021 18:12:59
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी की खिलौना कला को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधनी में खिलौना क्लस्टर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से बुधनी के दशहरा मैदान में 1 से 14 नवंबर तक आयोजित बुधनी खिलौना महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे। एक जिला - एक उत्पाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि "एक जिला - एक…
मप्र के 66वें स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री की अपील
Update On
02-November-2021 18:12:59
भोपाल । मध्यप्रदेश का 66वां स्थापना दिवस समारोह लाल परेड ग्राउंड पर मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मप्र तेजी से विकास कर रहा है। इस विकास में सरकार के साथ जनता का भी सहयोग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में युवाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। प्रदेश में भी आत्मनिर्भर मप्र अभियान चल रहा है। इस अभियान…
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ को करंट लगाकर मार डाला
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल । विंध्याचल की पहाडिय़ों में पले-बढ़े पन्ना टाइगर रिजर्व में के दो शावक भाई हीरा-पन्ना की जोड़ी टूट गई है। सतना वन मंडल के सिंहपुर रेंज की अमदरी बीट में हीरा का शिकार हो गया है। धान के एक खेत में करंट लगाकर उसकी जान ली गई है। खबर है कि मौत के बाद उसके सिर को काटने के साथ खाल उतरकर बॉडी को तालाब में फेंक दिया गया था। जिस जगह टाइगर का…
सब्यसाची मुखर्जी विज्ञापन मामला, गृह मंत्री बोले
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल । मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने पर अब चेतावनी नहीं दी जाएगी। सीधे कार्रवाई होगी। फैशन डिजाइनर सव्यसाँची मुखर्जी द्वारा विज्ञापन हटा लेने के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओ को साफ्ट टारगेट बनाने की मानसिकता अब नही चलने वाली है। बता दें कि गृह मंत्री के अल्टीमेटम के बाद डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के…
वैक्सीनेशन में महा लापरवाही
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल । वैक्सीनेशन को लेकर शासन-प्रशासन तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे लेकिन क्या सच में शत प्रतिशत को टीके लग रहे हैं या आंकड़ों की जादूगरी हो रही है। जिसकी मौत हो चुकी है उसे भी टीका लगा दिया गया है। अब दिल्ली तक शिकायत की जा रही है। ताजा मामला देवास का है जहां ऐसे व्यक्ति को टीका लगा दिया…
बिजली कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुरू
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल । मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह से 70 हजार बिजली कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इनमें कंपनी के अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी और संविदा कर्मी शामिल है। वे न तो कोई फाल्ट की शिकायत अटेंड कर रहे हैं और न ही ऑफिस वर्क-वसूली के काम कर रहे हैं। डीए और वेतनवृद्धि के एरियर की राशि नहीं मिलने से वे नाराज हैं। 2 दिन पहले उन्होंने हड़ताल पर जाने की…
रबी मौसम के दृष्टिगत कृषि विभाग अलर्ट रहे, किसानों को उर्वरक की दिक्कत नहीं आए
Update On
01-November-2021 23:33:00
रतलाम । वर्तमान रबी मौसम तथा बुवाई के दृष्टिगत कृषि विभाग अलर्ट रहें। किसानों को दवाई, बीज, उर्वरकों की समस्या नहीं आए, समय पर कृषि आदान किसान को उपलब्ध करवाएं। उक्त निर्देश अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कृषि विभाग को दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, जिला वन मंडल अधिकारी श्री डुडवे, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमावत, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया…
किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया इलाके में स्थित ग्राम सागौनी कला निवासी एक किसान द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि परिवार वाले उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुचें लेकिन डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलसि ने बताया कि शुरुआती जॉच मे फिलहाल आत्महत्या के कारणो का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन के ब्यान होने के बाद…
हाट बाजार की भीड में सुपरवाईजर को लुटेरे ने बनाया निशाना
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल । राजधानी के मिसरोद थाना इलाके मे स्थित बंगरसिया हाट बाजार में बीती शाम खरीदारी करने गये निजी कंपनी के सुपरवाईजर को लुटेरे ने अपना शिकार बनाते हुए उसकी जेब से दो हजार रुपए की नकदी और मोबाइल झपट लिया। बदमाश भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। हालांकि फरियादी ने आरोपी का पीछा किया लेकिन आरोपी चकमा देने में कामयाब हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाश के…
रेलवे ने चौथी रेल लाइन बनाने के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी
Update On
01-November-2021 23:33:00
भोपाल । भारतीय रेलवे ने चौथी रेल लाइन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। बरखेड़ा-बुधनी के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड द्वारा दिया गया है लेकिन अभी तक अटका हुआ है। अभी इस रेलखंड में तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह दुर्गम पहाड़ी व घने वन क्षेत्र वाला रेलखंड है। जिस पर रेलवे को पांच साल के इंतजार के बाद तीसरी रेल लाइन बिछाने…
‹ First
<
1432
1433
1434
1435
1436
>
Last ›
Total News of state
( 14838 )
Advt.