Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत
Update On
17-May-2022 18:45:10
भिंड जिले के मेहगांव मौ रोड पर गुदावली गाता गांव के पास बाइक की टक्कर से एक वृद्धा की मौत हो गई पुलिस ने आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है ।जानकारी के अनुसार मेहगांव मौ रोड पर गुदावली गाता गांव के पास सोमता 70 साल सड़क किनारे…
निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 20 को बुलाई बैठक
Update On
17-May-2022 18:44:31
पंचायत राज संस्था की बैठक में बनेगी कार्ययोजनाभोपाल । प्रदेश कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है। चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी बीस मई को पंचायत राज संस्था की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूर्व जिला और…
राजधानीवासियों को मिली गर्म थपेडों से राहत
Update On
17-May-2022 18:43:21
प्री-मानसून एक्टिविटीज के तहत हो सकती बूंदा-बांदी भोपाल । राजधानीवासियों को हवाओं के गर्म थपेडों से राहत मिल गई है। पिछले तीन-चार दिनों से पसीने से तरबतर हो रहे लोगों ने मंगलवार को गर्म हवाओं से राहत महसूस की। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने-वाले चार-पांच दिनों में प्री-मानसून…
मप्र की दो सौ वन बीटों में शिकारी सक्रिय
Update On
16-May-2022 18:32:57
भोपाल । मध्यप्रदेश की दो सौ बीटों में शिकारी सक्रिय है। प्रदेश की चार हजार से ज्यादा वन बीटें अतिसंवेदनशील है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर व उनके आसपास के जिलों में शिकार की घटनाएं ज्यादा होती हैं, क्योंकि इन शहरों से सटे जंगल घने हैं। इनमें वन्यप्राणियों की आबादी भी ज्यादा है। हर साल पांच सौ से छह सौ के बीच शिकार के मामले सामने आते हैं। उनमें से करीब 45 प्रतिशत मामले…
भाजपा सरकार में अपराधियों पर ठोस कार्रवाई नहीं: पटवारी
Update On
16-May-2022 18:24:02
भोपाल । राज्य की शिवराज सरकार निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से अधिकारियों-कर्मचारियों पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इनके भाजपा नेताओं से संबंध भी सामने आते रहे हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। यही बात गुना जिले में शिकारियों से मुठभेड़ के मामले में…
किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का एक और मौका
Update On
16-May-2022 18:19:55
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का एक मौका और दिया है। केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद किसानों को इसका नुकसान ना उठाना पडे, इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इस बार 19 लाख 81 हजार किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था, लेकिन पांच लाख 36 हजार ने ही उपार्जन केंद्रों…
राज्य सरकार 26 हजार कृषक मित्र करेगी तैनात
Update On
16-May-2022 18:08:25
भोपाल । राज्य सरकार 26 हजार कृषक मित्रों को तैनात करेगी। ये किसान मित्र प्रदेश के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। इनको राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अतिरिक्त आमदनी के लिए राजस्व विभाग की योजनाओं से भी इन्हें जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार करके कृषि विभाग ने मुख्य सचिव कार्यालय को अंतिम रूप देने के लिए भेज दिया है। कृषक मित्र…
कन्यादान से बड़ा कोई पुण्य दान नहीं : मंत्री भूपेश सिंह ठाकुर
Update On
16-May-2022 17:56:10
सागर । कन्यादान से बड़ा कोई पुण्य दान नहीं। आज बेटियां बोझ नहीं उनके जन्म से लेकर विवाह तक की संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की है। उक्त विचार नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खुरई में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 239 बेटे बेटियों के विवाह एवं निकाह कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर सागर सांसद राज बहादुर सिंह ठाकुर , बीना विधायक महेश राय, लखन सिंह, राजकुमार सिंह…
राज्यपाल श्री पटेल से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की भेंट
Update On
16-May-2022 17:53:22
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजभवन पहुँचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्यपाल श्री पटेल को प्रदेश में संचालित विकास की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने 16 मई से 20 मई तक होने जा रहे जन-कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनन्दन किया।
अपराधियों को करें नेस्तनाबूत : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
16-May-2022 17:34:28
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कानून- व्यवस्था और जन-कल्याण सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह सरकार की प्राथमिकता है। वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और पुलिस महानिरीक्षकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिले में पूरे समन्वय के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जनता के कल्याण के कार्यों को सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रात: निवास पर आयोजित बैठक में कानून-व्यवस्था से…
राजधानी की कई बस्तियों में पानी के लिए हाहाकार
Update On
16-May-2022 17:25:50
भोपाल । कोलार पाइपलाइन को बदलने के काम के चलते बीते तीन दिन से राजधानी के अनेक इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद है। टीटी नगर में पानी की किल्लत से परेशान रहवासी रविवार को सड़कों पर उतर आए। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग माता मंदिर नगर निगम कार्यालय के सामने पहुंचे। खाली बर्तन लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस…
गुना में पुलिसकर्मियों की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ में ढेर, बाकी की तलाश में जुटे 8 थानों के 100 से अधिक जवान
Update On
15-May-2022 21:36:53
भोपाल । गुना पुलिसकर्मी हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया है। शनिवार देर रात तक पुलिस अन्य आरोपियों की भी सर्चिंग करती रही, लेकिन उनमें से किसी का भी अब तक सुराग नहीं लग सका है। इस घटना के बाद बिंदौरी गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में 8 पुलिस थानों के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। बताया जाता…
अवैध शराब कारोबारियों व शिकारियों को नेस्तनाबूद करें : मुख्यमंत्री
Update On
15-May-2022 20:10:48
भोपाल । प्रदेश के गुना जिले में हुए मुठभेड कांड के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिकार करने वालों अवैध शराब का कारोबार करने वालों को क्रश (नेस्तनाबूद) किया जाए। गुना की घटना से मैं बहुत बेचैन हूं। मेरा संकल्प है किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस विभाग में निरंतर समीक्षा हो। प्रयास हो कि अपराध घटित ना हो। गुना मुठभेड़ के दुखद प्रसंग के बाद मुख्यमंत्री…
प्रदेश में जनता ही चुनेगी महापौर और अध्यक्ष: भूपेंद्र सिंह
Update On
15-May-2022 20:05:15
भोपाल । नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगमों में महापौर, नगर पालिका एवं नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराए जाएंगे, इन्हें सीधे जनता चुनेगी। महापौर और अध्यक्ष शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें जनता से ही निर्वाचित होना चाहिए। प्रत्यक्ष चुनाव से जोड़-तोड़ खरीद-फरोख्त की गुंजाइश नहीं होती है। निष्पक्षता के साथ जनता को अपना महापौर अध्यक्ष चुनने का…
वनकर्मियों ने मांगे पुलिस के समान अधिकार, लेकिन नहीं मिले
Update On
15-May-2022 20:01:04
भोपाल । शिकारियों के साथ गुना पुलिस की मुठभेड के बाद वनकर्मी एक बार पुन: पुलिस के समान अधिकारों की मांग करने लगे हैं। सात बार वन मुख्यालय ने सरकार को प्रस्ताव भेजकर वनकर्मियों के लिए पुलिस के समान अधिकार मांगे हैं, पर हर बार प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। बता दें कि प्रदेश में पिछले 12 साल में 73 वनकर्मी वनमाफिया से मुकाबला करते हुए बलिदान हुए हैं। सरकार उन्हें…
मध्य प्रदेश में बिजली की कोई समस्या नहीं!
Update On
15-May-2022 19:57:20
भोपाल । मध्य प्रदेश में बिजली की कोई समस्या नहीं है। कोयले की आपूर्ति में लगातार सुधार हो रहा है। यह दावा किया है राज्य सरकार ने। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के चारों ताप विद्युत केंद्रों (बिरसिंहपुर, खंडवा, सारनी, चचाई) में तीन लाख टन कोयले का भंडार है। जबकि प्रतिदिन कोयले की खपत 60 टन है। यह जानकारी ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने विभाग की समीक्षा बैठक…
राजधानी में नए वाहन खरीदना हुआ महंगा
Update On
15-May-2022 19:52:48
भोपाल । राजधानी में आज से नए वाहन खरीदना महंगा हो गया है, क्योंकि आज से नगर निगम सीमा में नई पार्किंग पालिसी लागू हो गई है। नई पालिसी के मुताबिक अब किसी ग्राहक द्वारा नया वाहन खरीदने के साथ ही एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूलने की तैयारी है। वाहन डीलर के मार्फत नगर निगम यह शुल्क कमाएगा। एकमुश्त पार्किंग शुल्क वसूलने से वाहनों के दाम में 250 से 1500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो…
जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिये हर मोड़ पर साथ खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
15-May-2022 19:45:23
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं। शासन द्वारा अनेक योजनाओं से इनके विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। जनजातीय भाषा और संस्कृति के संरक्षण का कार्य भी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के जनजातीय बहुल गाँव पिपलानी में मुख्यमंत्री…
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश ने की सौजन्य भेंट
Update On
15-May-2022 19:42:32
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल से केन्द्रीय रेल एवं वस्त्र राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की। श्रीमती जरदोश ने राज्यपाल श्री पटेल का पुष्पगुच्छ और प्रतीक-चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। दोनों ने विकास के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल श्री पटेल ने श्रीमती जरदोश को शॉल और स्मृति-चिंह भेंट किया।
गुना जिले में हुई घटना के अपराधियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
15-May-2022 19:38:55
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: निवास कार्यालय में आपात बैठक बुलाकर गुना जिले में कल मध्य रात्रि पुलिसकर्मियों और शिकारियों के मध्य हुई गोलीबारी की घटना और पुलिसकर्मियों की मृत्यु के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि पुलिस तत्काल इस घटना के दोषी अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जाँच भी करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री श्री…
‹ First
<
633
634
635
636
637
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.