Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंडित उद्धवदास मेहता की पुण्य-तिथि पर किया नमन
Update On
21-February-2022 17:54:23
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. पंडित उद्धव दास मेहता की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ा तालाब स्थित कमला पार्क में पंडित मेहता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक रमेश शर्मा “गुट्टू भैया”, गोपाल दास मेहता, सौरभ मेहता, मुकेश गोयल,…
कृषि आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण जरूरी - केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर
Update On
21-February-2022 17:51:03
मुरैना । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में कृषि, उद्यानिकी को बढ़ावा देने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक सुविधायें जुटाई जा रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अर्थात उद्यानिकी का क्षेत्रीय कार्यालय, टिश्यू कल्चर लैब, फ्लोरी कल्चर गार्डन व राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र…
खजुराहो की उत्कृष्ट पाषाण कला को विश्व स्तर पर दिलाएगा पहचान- राज्यपाल
Update On
21-February-2022 17:47:38
खजुराहो । राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने कहा कि खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन खजुराहो की उत्कृष्ट पाषाण कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाएगा। यह न सिर्फ प्रदेश और देश बल्कि विश्व के सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ेगा। राज्यपाल श्री पटेल 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में 48वाँ 'खजुराहो नृत्य समारोह-2022' के…
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बयान
Update On
21-February-2022 17:29:00
मुझे पार्टी ने बुंदेलखंड का जिम्मा सौंपा था। कल बुंदेलखंड में मतदान हो गया है। पिछली बार की तरह हम इस बार भी बुंदेलखंड में क्लीन स्वीप करने वाले हैं।पंजाब में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी सिद्धू पार्टी से बंधे हुए हैं। इसलिए संकेतों में बता रहे हैं।पदों की भर्ती…
नौजवान भटक रहा है, किसान परेशान है, महंगाई चरम पर है: कमलनाथ
Update On
20-February-2022 17:16:51
मोदी जी और शिवराज जी आज महंगाई की बात नहीं करेंगे, नौजवानों की बात नहीं करेंगे, किसानों, महिलाओं पर अत्याचार की बात नहीं करते वे तो केवल मुद्दों से ध्यान भटकाने राष्ट्रवाद की बात करते हैं। रीवा में आयोजित जन आक्रोश रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज रीवा में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा…
बैरागढ पुलिस को मिली बडी सफलता
Update On
20-February-2022 17:13:39
भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देशन मे गुंडे, बदमाशों एवं संपत्ति संबंधी अपराधो की पतारसी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बैरागढ पुलिस को आज दिनाँक 19.02.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि सीआरपी गुरूद्वारा के पास बैरागढ मे एक चादर के टीनशेड बने गोडाउन में चोरी की मोटरसाईकिल/एक्टिवा/बुलेट करीबन पंद्रह-बीस दुपहिया गाडिया छिपाकर रखी गई है, जिन्हे कुछ लोग ओने पौने दामो पर बेचने का गौरखधंधा कर रहै है। उक्त…
शादी की उम्र बढाने की घोषणा बनी हेल्पलाइन के लिए परेशानी
Update On
20-February-2022 17:05:36
भोपाल । केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की घोषणा से चाइल्ड हेल्पलाइन की परेशानी बढ गई है। हेल्पलाइन पर बालिग लड़कियों की शादी रुकवाने संबंधी आने वालों कॉलों की संख्या बढ गई है। बीते दो माह में यहां 19 लोगों ने फोन कर बालिग लड़कियों की शादी बाल विवाह समझकर रुकवाने की सूचना दी है। मौके पर जब टीम पहुंचती है तो दस्तावेज की छानबीन के…
केरवा- कलियासोत में मगरमच्छों की गणना का काम आज होगा पूरा
Update On
20-February-2022 17:02:14
भोपाल । शहर के केरवा और कलियासोत डैम में मगरमच्छों की गणना का काम आज पूरा हो जाएगा। गणना के बाद मगरमच्छों की वास्तविक संख्या के बारे में पता चलेगा। इसके बाद मगरमच्छों के संरक्षण और संवर्धन के लिए योजना बनाई जाएगी। अभी तक केरवा और कलियासोत डैम और इनसे जुड़े इलाकों में 18 मगरमच्छ की पहचान हुई है। इन्हें पहली बार अधिकृत रूप से देखे जाने की पुष्टि हुई है। गणना का…
शराब ठेकेदारों के तेवर पड़े नरम
Update On
20-February-2022 16:55:20
भोपाल । प्रदेश में नई शराब नीति और आबकारी विभाग की कार्रवाई से नाराज शराब ठेकेदारों के तेवर नरम पड़ गए हैं। करीब 20 घंटे शराब दुकानें बंद रखने के बाद वे खोल दी गई हैं। शनिवार को भोपाल की सभी 90 देसी-अंग्रेजी शराब दुकानें खुली हुई है। हालांकि, नई नीति के 3 प्रमुख बिंदुओं पर उनकी नाराजगी जारी है। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। नई शराब नीति के…
रतलाम दौरे पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
Update On
20-February-2022 16:53:24
भोपाल ।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे पर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और आरएसएस पर एक बार फिर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने फसल बीमा योजना पर सवाल खड़े करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर निजी बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा आरएसएस, विहिप और बजरंग दल राम को बेच…
सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें : राज्यपाल श्री पटेल
Update On
20-February-2022 16:51:29
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मानव का जीवन कुदरत की सर्वश्रेष्ठ रचना है। प्रकृति ने मानव को दूसरों की सेवा के लिए जरूरी क्षमताएँ प्रदान की हैं। अपनी क्षमता के अनुरूप पिछड़ों को साथ लेकर मानवता की सेवा करने में ही जीवन की सार्थकता है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस का प्रसंग विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक और छात्रों को समाज उपयोगी शिक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान की प्रतिबद्धता का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
Update On
19-February-2022 17:52:02
भोपाल। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर शहर ने अपने सर्वोच्च स्थान को बनाए रखा है। अब इंदौर में कचरे से ऊर्जा बनाने की अकल्पनीय सोच को मूर्त रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने तथा स्वच्छता के क्षेत्र में नवाचार के उद्देश्य से नगर निगम, इन्दौर द्वारा गीले कचरे के निपटान के लिए 550 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के बायो सी.एन.जी प्लांट को स्थापित किया गया है। यह…
बेनतीजा रही अनारक्षित एवं आरक्षित कर्मचारी-अधिकारी की बैठक
Update On
19-February-2022 17:49:02
भोपाल । अनारक्षित एवं आरक्षित के अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण मामले में एक राय करने बीते गुरुवार को आयोजित बैठक बेनतीजा रही। मामले में मंत्रालय में दूसरी बार सहमति बनाने आयोजित बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका। बैठक में सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी संस्था) ने साफ कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट की अपील पर अंतिम निर्णय आने तक नए नियम लागू नहीं किए जाएं। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि…
पचमढ़ी में पीपीपी मोड पर बनेगी टाइगर सफारी
Update On
19-February-2022 17:46:41
भोपाल । प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन में शुमार पचमढ़ी में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर टाइगर सफारी बनाने की योजना पर जोरशोर से काम चल रहा है। यह पीपीपी मोड में बनने वाली प्रदेश की पहली टाइगर सफारी होगी। इसके लिए पचमढ़ी में हवाई पट्टी के नजदीक 50 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है, जिसमें बड़ा बाड़ा (इंक्लोजर) बनाकर बाघों को रखा जाएगा और पर्यटक जाली से बंद वाहन में…
नई शराब नीति से ठेकेदार नाखुश, खुलकर आए सामने
Update On
19-February-2022 17:43:59
भोपाल । राज्य सरकार की नई शराब नीति से नाखुश ठेकेदार अब खुलकर सामने आ गए हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार उन पर शराब के ठेके लेने के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने आरोप लगाए कि राज्य सरकार की नई शराब नीति के कारण उसे ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने गुरुवार रात से इंदौर, भोपाल और जबलपुर में चल रही कार्रवाई के खिलाफ सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं।…
हमीदिया में शुरू होगी नाक-कान-गला व नेत्र विभाग की ओपीडी
Update On
19-February-2022 17:40:59
भोपाल । राजधानी के हमीदिया अस्पताल परिसर में ब्लाक-दो में नाक-कान-गला व नेत्र विभाग की ओपीडी बनकर तैयार है। आगामी सोमवार से यह ओपीडी शुरू हो जाएगी। ओपीडी के शुरु होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी सुविधा हो जाएगी। वर्तमान में नाक, कान और गला रोग विभाग की ओपीडी पुराने भवन में संचालित होती है। यहीं पर दूसरे विभाग भी लगते हैं और एक्स—रे जैसी अन्य जांचे भी होती है।…
अहमदाबाद बम ब्लास्ट में मप्र के 6 दोषियों को फांसी
Update On
19-February-2022 17:37:42
भोपाल । अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट केस में मध्यप्रदेश के 6 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है, वहीं कुल 11को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मध्य प्रदेश के कुछ आरोपित भोपाल जेल में बंद हैं। बता दें कि गुजरात की विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। इनमें 6 दोषी मध्य प्रदेश के भी हैं, जबकि तीन अन्य को आजीवन कारावास…
प्रदेश में 98 फीसदी तक पहुंचा टीका लगाने वालों का आंकडा
Update On
19-February-2022 17:35:13
भोपाल । मध्यप्रदेश में 98 फीसदी लोग कोरोना के दोनों डोज के टीके लगवा चुके हैा प्रदेश में सर्वप्रथम इंदौर ने सौ फीसदी दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल किया था। प्रदेश में 5 करोड़ 49 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य का गया था। इसके मुकाबले पांच करोड़ 78 लाख 75 हजार यानी 105 फीसद को पहली और पांच करोड़ 41 लाख लोगों को दोनों डोज लग…
व्यापमं घोटाला: 160 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान
Update On
18-February-2022 17:37:49
भोपाल । देश के बहुचर्चित घोटाले व्यापमं में सीबीआई ने 160 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश किये है। इन पूरक चालानों में सीबीआइ ने 81 नए आरोपी बनाए हैं।वर्ष 2013 में व्यापमं द्वारा आयोजित की गई पीएमटी परीक्षा हुए फर्जीवाड़ा मामले में गुरुवार को विशेष न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसौदिया की अदालत में 160 आरोपितों के खिलाफ पूरक चालान पेश किया गया। इसमें धारा- 419, 420, 467, 468, 471…
बीयू विद्यार्थियों को देगा डिजिटल लॉकर की सुविधा
Update On
18-February-2022 17:35:34
भोपाल ।अगले महीने तक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) विद्यार्थियों को डिजिटल लॉकर की सुविधा देने जा रहा है। अप्रैल तक विद्यार्थियों का डाटा आनलाइन कर दिया जाएगा। इससे देश ही नहीं, बल्कि विदेश की भी कंपनियां आसानी से विद्यार्थियों के दस्तावेजों का आनलाइन सत्यापन कर सकेंगी। भोज मुक्त विवि के विद्यार्थियों को यह सुविधा दी जाएगी। इससे करीब साढ़े सात लाख विद्यार्थियों का डाटा आनलाइन किया जाएगा। बीयू और भोज मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र…
‹ First
<
672
673
674
675
676
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.