Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
भारत के दुश्मन हक्कानी नेटवर्क के मुखिया की हत्या
Update On
03-November-2021 21:13:59
काबुल । अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद पाकिस्तान के पालतू आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को सबसे बड़ा झटका लगा है। तालिबान सरकार में गृह मंत्री बने हक्कानी नेटवर्क के मुखिया सिराजुद्दीन हक्कानी के मुख्य सैन्य रणनीतिकार और काबुल के कमांडर हमदुल्ला मुखलिस की एक भीषण आत्मघाती हमले में मौत हो गई है। काबुल पर कब्जे के बाद हमदुल्ला ही सबसे पहले राष्ट्रपति अशरफ गनी के कार्यालय में घुसा था। गनी…
चीन में हवा से हिलने लगी थी 71 मंजिला बिल्डिंग
Update On
02-November-2021 20:00:40
पेइचिंग । पडोसी देश चीन अब गगनचुंबी इमारतें नहीं बनाएगा। चीन में एक 71 मंजिला बिल्डिंग हवा से हिलने लगी थी। इसके बाद से देश के छोटे शहरों को 'सुपर हाई-राइज बिल्डिंग' बनाने से प्रतिबंधित कर दिया है। चीन ने अब 30 लाख से कम आबादी वाले शहरों में 150 मीटर (492 फीट) से अधिक सुपर हाई-राइज बिल्डिंग बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं इससे अधिक आबादी वाले शहरों को 250…
यूएई में इस बार ऐतिहासिक होगा नए साल का जश्न, आतिशबाजी में बन सकते हैं दो गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड
Update On
02-November-2021 20:00:40
अबू धाबी । इस बार संयुक्त अरब अमीरात में नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाली शानदार आतिशबाजी दुनिया को चकाचौंध कर देगी। रास अल खैमा में नए साल के जश्न का आयोजन करने वाली समिति हर साल की तरह एक और विश्वस्तरीय आतिशबाजी प्रदर्शन की योजना बना रही है। इसमें 2022 का स्वागत करने के लिए ड्रोन्स, लाइट्स, कलर्स जैसी चीजें शामिल होंगी। रास अल खैमा आतिशबाजी में इस बार दो…
सीओपी26 : हरित परियोजनाओं के लिए ब्रिटेन ‘इंडिया ग्रीन गारंटी' प्रदान करेगा
Update On
02-November-2021 20:00:40
ग्लासगो । ग्लासगो में चल रहे सीओपी26 शिखर सम्मेलन में भारत में हरित परियोजनाओं के लिए 75 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त राशि के लिए ब्रिटेन विश्व बैंक को ‘इंडिया ग्रीन गारंटी' प्रदान करेगा। यह घोषणा सम्मेलन में की गई। हरित गारंटी वित्तपोषण स्वच्छ ऊर्जा, परिवहन और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में स्वच्छ और लचीले बुनियादी ढांचे का समर्थन करेगा। इसके अलावा, ब्रिटेन ने सहायता-समर्थित निजी अवसंरचना विकास समूह (पीआईडीजी) के तहत भारत में…
मेटा ने निकारागुआ के राष्ट्रपति ओर्टेगा और उनकी पार्टी के संबंधित 937 खाते रद्द किए
Update On
02-November-2021 20:00:40
मनागुआ, निकारागुआ । सोशल मीडिया के पापुलर प्लेटफार्म फेसबुक का संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने निकारागुआ सरकार और राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सैंडिनिस्टा पार्टी से संबंधित 937 खातों को रद्द कर दिया है। मेटा ने यह भी कहा कि उसने 'किसी विदेशी या सरकारी संस्था की तरफ से समन्वित अप्रमाणित व्यवहार' के खिलाफ कंपनी की नीति का उल्लंघन करने के कारण 140 भ्रामक पेज, 24 समूहों और 363 इंस्टाग्राम खातों…
अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी समुद्र के नीचे पर्वत से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई
Update On
02-November-2021 20:00:40
वॉशिंगटन । अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी के समुद्र के नीचे पर्वत से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई थी। अक्टूबर की शुरुआत में एक टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी समुद्र के नीचे एक पर्वत से टकराई थी। दो रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी। नौसेना ने अभी यह नहीं बताया है कि कैसे और क्यों यूएसएस कनेक्टिकट समुद्र के नीचे पर्वत से…
धरती का केंद्र बिंदु कई जगहों पर ठोस तो कुछ पर नरम
Update On
02-November-2021 20:00:40
वॉशिंगटन । अभी तक अनुमान लगाया जा रहा था कि धरती का इनर कोर 'ठोस' है जिसके बाहर तरल मौजूद है। लेकिन एक नई रिसर्च के मुताबिक यह पूरी तरह ठोस नहीं है। इसमें बताया गया है कि धरती का केंद्र बिंदु कई जगहों पर ठोस जबकि कुछ जगहों पर नरम है। इस गोले के कुछ हिस्सों पर तरल मौजूद है जिसका मतलब है कि यह पूरी तरह ठोस नहीं है। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी…
कूड़े में फेंका 34 कैरेट का दुर्लभ हीरा
Update On
02-November-2021 20:00:40
लंदन । एक महिला ने 34 कैरेट के दुर्लभ हीरे को ड्रेस का टूटा हिस्सा समझकर कूड़े में फेंक दिया था। बाद में इस हीरे की कीमत करीब पंद्रह करोड रुपए से भी अधिक निकली। जानकारी के अनुसार हीरे का आकार किसी सिक्के जितना बड़ा था जो 70 के दशक…
टोक्यो में सनकी ने 17 लोगों को चाकू से किया घायल, फिर ट्रेन में लगा दी आग
Update On
01-November-2021 20:43:37
टोक्यो । टोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने कई लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया और इसके बाद ट्रेन में आग लगा दी। टोक्यो अग्निशमन विभाग ने बताया कि घटना में घायल लोगों में तीन की हालत नाजुक है। 20 वर्षीय हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। टोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन…
इंग्लैंड में बेपटरी हुई ट्रेन दूसरी से टकराई, कई लोग घायल
Update On
01-November-2021 20:43:37
लंदन । इंग्लैंड में बेपटरी हुई ट्रेन के दूसरी से टकराने के बाद कई लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक ब्रिटेन के दक्षिणी शहर सैलिसबरी में एक ट्रेन के पटरी से उतरने और अन्य एक ट्रेन के उससे टकराने से कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेटवर्क रेल ने बताया कि लंदन के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 70 मील (113 किलोमीटर) की दूरी पर सैलिसबरी स्टेशन के…
सरकारें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र में दबाव के बिंदुओं को कर सकती हैं कम
Update On
01-November-2021 20:43:37
रोम । वैश्विक आपूर्ति श्रंखला पारिस्थितिकी तंत्र पर केंद्रित एक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन संग भाग लिया। सम्मेलन में आपूर्ति श्रृंखला में सुधार के लिए विश्वसनीय स्रोत, पारदर्शिता तथा समयसीमा के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को रेखांकित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रगाढ़ करने के विषय पर आयोजित एक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन…
बैंक डकैती की साजिश रच रहे गिरोह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में 25 लोगों की मौत
Update On
01-November-2021 20:43:37
ब्रासीलिया । ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में बैंक डकैती की साजिश रच रहे एक गिरोह के खिलाफ चलाए गए अभियान में कम से कम 25 संदिग्ध मारे गए हैं। पुलिस ने बताया इस गिरोह ने अपने मारे गए सदस्यों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के लिए ‘ऑल सोल्स’ छुट्टी के दिन वित्तीय संस्थानों पर हमला करने की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि संघीय राजमार्ग पुलिस के साथ मिलकर चलाए…
पीएम मोदी ने स्पेन को रक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भारत में निवेश के लिए दिया न्यौता
Update On
01-November-2021 20:43:37
रोम । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष स्पेन के पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और स्पेन को विभिन्न क्षेत्रों में भारत में निवेश करने के लिए न्यौता दिया है। यह बैठक रोम में आयोजित 16वें जी20 सम्मेलन के इतर हुई। मोदी सांचेज को हरित हाइड्रोजन, बुनियादी ढांचा, रक्षा निर्माण और संपत्ति मुद्रीकरण योजना में निवेश के लिए आमंत्रित किया। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय…
इजरायल की सड़कों पर दिखा 'दिल दहला देने वाला' नजारा, हैलोवीन डे पर लोगों ने पहने डरावने कपड़े
Update On
01-November-2021 20:43:37
तेल अवीब । दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में आज यानी 31 अक्टूबर को 'हैलोवीन डे' मनाया जा रहा है। ईसाइयों का यह त्योहार हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता है। हैलोवीन डे को लोग अजीबोगरीब डरावनी कॉस्ट्यूम पहनकर मनाते हैं। यही नजारा इजरायल के तेल अवीव में भी देखने को मिला। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने 'जॉम्बी वॉक' में हिस्सा लिया। एक वीडियो में तेल अवीव की…
जानवरों पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है महिला
Update On
01-November-2021 20:43:37
न्यूर्याक । अमेरिका की रहने वाली एक महिला अपने पालतू जानवरों को बहुत प्यार करती है। महिला जानवरों की देखभाल के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है! शायद आप ये जानकर दंग हो गए होंगे। 22 साल की एडल्ट मॉडल कैमिला एले अमेरिका के फ्लोरिडा में अपने पालतू जानवरों के साथ रहती हैं। उनके पास तीन बिल्लियां हैं और एक कुत्ता है जिसे वो बच्चों की तरह प्यार करती हैं और…
ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में उत्सर्जित किया एक लाख टन कार्बन
Update On
31-October-2021 20:10:45
लंदन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय यूरोप दौरे पर हैं। रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद वह रविवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंच गए हैं। ग्लास्गो में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) का आगाज हो गया है। ग्लोबल वॉर्मिंग पर बात करने पहुंचे जो बाइडन के काफिले ने यूरोप दौरे में लगभग एक लाख टन (2.2 मिलियन टन) कार्बन का उत्सर्जन किया है। ये आंकड़े सामने आने के बाद अमेरिका…
चीन पर उइगरों पर अत्याचार का गंभीर आरोप, जिंदा लोगों के लीवर निकाल कर रहा अरबों की कमाई
Update On
31-October-2021 20:10:45
बीजिंग । चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगरों मुसलमानों के मानवाधिकार हनन के गंभीर आरोपों के बीच अब नया खुलासा चौंकाने वाला है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शिनजियांग में मानवीय अंगों की कालाबाजारी कर के अरबों डालर कमा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में 15 लाख उइगरों को जेल में रखा गया है जहां उनके अंग निकाले जा रहे हैं। साथ ही उनकी…
दुनिया के सबसे पुराने स्टाम्प की हो रही नीलामी
Update On
31-October-2021 20:10:45
लंदन । अब दुनिया के सबसे पुराने स्टाम्प की नीलामी होने जा रही है। इसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपए तक जा सकती है। दुनिया के इस सबसे पुराने स्टाम्प का नाम पैनी ब्लैक है। इसे सबसे पहले 1840 में एक पोस्टल लेटर पर हुआ था। इसकी बोली 62 करोड़ तक जाने की उम्मीद है। ऑक्शन कंपनी सोथेबे के मुताबिक़, ये अब तक मिला सबसे पुराना स्टाम्प है। इसमें महारानी विक्टोरिया…
तालिबान में म्यूजिक सुनने को लेकर विवाद, शादी में 13 लोगों की ली जान
Update On
31-October-2021 20:10:45
काबुल । अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने अपने कट्टरपंथी नियम लागू कर दिए हैं। इनमें संगीत सुनने और मनचाहे कपड़े पहनने पर भी मनाही है। नियम तोड़ने वालों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। यही हुआ बीते दिनों अफगानिस्तान की एक शादी में, जहां म्यूजिक बजाने की कीमत 13 लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। तालिबान शासन में खबरों का बाहर आना भी बेहद मुश्किल है। ऐसे में पूर्व अफगान…
अफगानिस्तान में शादी समारोह में तालिबानियों ने कर दी फायरिंग, दो लोगों की मौत
Update On
31-October-2021 20:10:45
नांगरहार । अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के हालात बहुत बदल गए हैं। आए दिन तालिबानी लड़ाके आम लोगों का जिंदगी में दखल देते रहते हैं। हाल ही में नांगरहार प्रांत से एक मामला सामने आया है जहां तालिबानियों ने एक शादी समारोह में अचानक से फायरिंग कर दी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि घटना सुरकरोड जिले के मारघोंडई गांव…
‹ First
<
389
390
391
392
393
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.