Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
समाज की विघटनकारी शक्तियों को परास्त करने का काम करे अजा मोर्चा : श्री तोमर
Update On
25-April-2022 17:44:14
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है। इसके मोर्चे नेतृत्व निमार्ण की पाठशाला हैं। जनसंघ के अंतिम दौर में मोर्चों का गठन हुआ था। इनके गठन का मुख्य उद्देश्य यही था कि हमारी पार्टी की पहुंच जनता के बीच हो अधिक से अधिक और हम अपनी नीतियों और समाज कल्याण के कार्यों को उनके बीच ले जाएं, उन्हें लाभ पहुंचाएं। लेकिन आज समाज में कई विघटनकारी शक्तियां हैं, जो समाज को तोड़ने…
दुनिया में आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने में मध्यप्रदेश नेतृत्व करे
Update On
25-April-2022 17:37:17
भोपाल । आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर कावरे ने कहा है कि मध्यप्रदेश के वन आयुर्वेद वनस्पति के मामले में काफी समृद्ध हैं। यहाँ नये-नये शोध किये जाने की काफी संभावना है। उन्होंने युवाओं से इस दिशा में प्रभावी प्रयास किये जाने का आहवान किया। राज्य मंत्री श्री कावरे आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में तीन दिवसीय नेशनल आयुर्वेद यूथ कॉन्क्लेव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में…
वनमंत्री कुँवर विजय शाह साहब की पहल का धरातल पर असर दिखना शुरू।
Update On
25-April-2022 16:37:22
भोपाल/दमोह/खण्डवा। ------ वनमंत्री कुँवर विजय शाह साहब की पहल का धरातल पर असर दिखना शुरू। मध्यप्रदेश का वन अमला प्रदेशभर में वन्यजीवों के लिए जंगलों में तैयार कर रहा तालाब। विदित हो, बीते दिनों खण्डवा जिले के आंवलिया वनक्षेत्र में प्रवास के दौरान मंत्री शाह ने जंगल में काफिला रोककर बंदरों को पानी…
अमरकंटक---वनमंत्री कुँवर विजय शाह अमरकंटक पहुँचे, बैठक में हुए शामिल
Update On
25-April-2022 16:32:55
सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में नर्मदा सेवा मिशन तथा नर्मदा समग्र के संबंध में अमरकंटक में आयोजित विशेष बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ शामिल हुए। बैठक में मध्य प्रदेश सरकार के वन…
थाना कमला नगर में 25 पुलिस एक्ट में जप्त 26वाहनों की हुई नीलामी
Update On
24-April-2022 17:27:13
भोपाल । वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भोपाल के थानों में जप्त लावारिस वाहनों के संबंध में अभियान चलाया जाकर जप्त वाहनों की लगातार नीलामी की कार्रवाई सम्पन्न कराई जा रही है। इसी क्रम में पर्यवेक्षण अधिकारी/पुलिस उपायुक्त जोन 01 साईं कृष्ण थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 1 श्रुति कीति सोमबशी सहायक पुलिस आयुक्त जहांगीराबाद श्री अभिनव विश्वकर्मा ACP टीटी नगर श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में आज दिनाॅक 23.04.2022 को गठित…
स्वास्थ्य सेवाओं में साँची से पीछे नहीं रहेगा सांवेर : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
Update On
24-April-2022 17:23:16
भोपाल ।आजादी के अमृत महोत्सव में जनोपयोगी स्वास्थ्य शिविर आज साँवेर में आयोजित किया गया। शिविर का लाभ आस-पास के गाँवों से आये लोगों ने लिया। मेले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी सम्मिलित हुए। स्वास्थ्य शिविर में सभी तरह के रोगों के परीक्षण और उपचार की व्यवस्था की गई और सरकारी क्षेत्र के साथ इंदौर के बड़े अस्पतालों के डॉक्टर और उनका स्टॉफ़ भी मौजूद…
मेट्रो रेल के डिपो के लिए बलि चढाए जाएंगे 947 पेड़
Update On
24-April-2022 17:19:02
भोपाल । मेट्रो रेल के डिपो के लिए नगर निगम और सीपीए के अधिकारियों ने सुभाष फाटक के नजदीक स्थित स्टड फार्म की जमीन पर बिना क्षतिपूर्ति योजना के 947 पेड़ काटने की अनुमति दे दी। ये सभी पेड बडे एवं सालों पुराने हैं। यहां मेट्रो का डिपो बनाया जाना है। वृक्षों का परिरक्षण अधिनियम 2001 के अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में पेड़ को काटने से पहले इनके क्षतिपूर्ति वाले पौधे लगाने के लिए…
धोनी को पसंद आया झाबुआ का कड़कनाथ
Update On
24-April-2022 17:15:28
भोपाल । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झाबुआ जिले का कड़कनाथ मुर्गा बेहद पसंद है। यह वजह है कि धोनी के आर्डर पर झाबुआ से कड़कनाथ के दो हजार चूजे रांची भेजे गए हैं। यहां झाबुआ जिले के थांदला क्षेत्र के ग्राम रूण्डीपाड़ा के विनोद मेड़ा को पिछले वर्ष धोनी ने कड़कनाथ चूजों का आर्डर दिया था। वे 2 हजार चूजे लेकर मेड़ा रांची के लिए रवाना हो…
पुलिस के स्नीफर डॉग को ही चुरा ले गए, एक निलंबित
Update On
24-April-2022 17:10:55
भोपाल । चोरों और बम-बारुद का का पता लगाने वाले पुलिस के स्नीफर डॉग को ही कुछ लोग चुरा ले गए। पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद आखिरकार स्नीफर डॉग को झांसी से बरामद कर लिया है। इस मामले में डॉग मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला प्रदेश के टीकमगढ जिले का है। यहां निवाड़ी के ओरक्षा में पुलिस के स्नीफर डाग को ही कुछ लोग चुरा ले गए। बदनामी के डर से…
91 आदिवासी वर-वधू के अरमानों पर फिरा पानी, अचानक रुकी शादियां
Update On
24-April-2022 17:07:18
भोपाल । अचानक शादी रोकने से आदिवासी समुदाय के 91 वर-वधू के अरमानों पर पानी फिर गया। अब इस मामले में राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह पूरा मामला है प्रदेश के छिंदवाडा जिले का। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नियम में बदलाव के चलते जिले की एक ग्राम पंचायत में आदिवासी समुदाय के 91 जोड़ों की सामूहिक शादी रद्द हो गई…
मिम्स में लगा स्वास्थ्य मेला, 200 लोगों की हुई जांच
Update On
24-April-2022 16:55:08
भोपाल । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (मिम्स), भोपाल में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 15 ब्लॉक के करीब 2200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मेले का शुभारंभ सांसद प्रज्ञा सिंह, विधायक रामेश्वर शर्मा, मिम्स के…
‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए डा. जगदीश गाँधी
Update On
24-April-2022 16:48:30
लखनऊ । प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को आज शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन्स्पायर इण्डिया फाउण्डेशन एवं कैरियर पाथवेज के संयुक्त तत्वावधान में होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में जिंदल इन्स्टीट्यूट ऑफ बिहैविरल साइन्सेज के प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं सेन्टर ऑफ विक्टिमोलॉजी के डायरेक्टर प्रोफेसर संजीव पी. साहनी ने डा. जगदीश गाँधी…
स्वच्छ इंदौर में समाई नंबर-1 इंदौर की कहानी
Update On
23-April-2022 22:46:57
भोपाल । 2017 से इंदौर स्वच्छता में लगातार पहले पायदान पर कायम है। लेकिन इसके पीछे अफसरों, कर्मचारियों और इंदौरवासियों की सोच, समझ, समर्पण और सेवाभाव का महत्वपूर्ण योगदान है। स्वच्छता में इंदौर के नंबर-1 बनने की कहानी को 2001 बैच के आईएएस अधिकारी पी नरहरि ने अपनी किताब 'स्वच्छ इंदौरÓ में वर्णित किया है। इंदौर के पूर्व कलेक्टर और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरहरि की यह किताब सिविल सेवा दिवस यानी…
औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहे मकान
Update On
23-April-2022 22:44:27
भोपाल । खरगोन में उपद्रव हुए 12 दिन बीत चुके हैं। इन 12 दिनों में शहर ने बहुत कुछ देखा। सबसे बुरी तस्वीर ये सामने आई कि दंगा प्रभावित इलाकों से लोग अपना घर बेचकर जाने को मजबूर हो रहे हैं। वे भयभीत हैं दंगों को नजदीक से देखकर। किसी का घर-दुकान जला तो किसी के यहां लूटपाट हुई। किसी के घर आए दिन पत्थर फेंके जाते हैं तो कई ऐसे मौकों पर इन…
मप्र पुलिस शारीरिक परीक्षा 9 मई से
Update On
23-April-2022 22:40:03
भोपाल । प्रदेश में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के 6 हजार पदों के लिए शारीरिक परीक्षा 9 मई से 5 जून के बीच होगी। इसके लिए प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन व सागर में सेंटर बनाया गया है। अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक में अपना दम दिखाना होगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शारीरिक परीक्षा तेज…
अभी तक नहीं मिला परिवहन आयुक्त का पीए
Update On
23-April-2022 22:37:28
भोपाल । ग्वालियर में परिवहन आयुक्त के पीए सत्यप्रकाश शर्मा के वाहन के चालक के खुलासे के बाद झूठी शिकायतों का बड़ा खेल का पर्दाफाश हुआ था। पीए के चालक को गिरफ्तार करने के बाद पीए को भी जांच में संदिग्ध मानकर आरोपी बनाया गया था। इस मामले में 10 से अधिक समय हो गया है और पुलिस को अभी भी पीए सत्यप्रकाश नहीं मिला है। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस की जांच…
बरकतउल्ला विवि में आधी रात छात्रों का प्रदर्शन
Update On
23-April-2022 22:35:01
भोपाल । बरकउल्ला विश्वविद्यालय में पुलिस के प्रवेश को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। छात्रों ने इसके विरोध में कुलपति निवास का घेराव कर दिया। देर रात तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया। छात्र संगठन एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि दलित छात्रों के साथ पुलिस ने मारपीट की गई है। इधऱ्, पुलिस मारपीट से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना कि…
दमोह जिला जेल में मारपीट
Update On
23-April-2022 22:32:51
भोपाल । दमोह जिला जेल में गोलीकांड की सजा काट रहे एक बंदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप पथरिया विधानसभा से बसपा की दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार के देवर और उसके साथियों पर लगा है। दमोह के चिरईचोंच निवासी शेरा खान को शुक्रवार शाम जिला अस्पताल लाया गया। वह शहर के चरयाई बाजार में हुए गोलीकांड के आरोप में 5 साल की सजा काट रहा है। उसका आरोप है कि…
जब चुनाव आता है तब पाकिस्तान और चीन की एंट्री हो जाती है
Update On
23-April-2022 22:30:11
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की बैठक शनिवार को कमलनाथ के निवास पर हुई। बैठक में उन्होंने कांग्रेस के सहकारिता प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 2023 के पहले संगठन की संरचना और कामकाज की रणनीति को लेकर चर्चा की। पिछली बैठक में प्रकोष्ठ को दी गई जिम्मेदारी की फीडबैक लिए। बैठक में प्रकोष्ठ के करीब 60 सदस्य मौजूद थे। सोशल मीडिया…
कोरोना से बचने मॉस्क जरूर पहने
Update On
23-April-2022 22:26:46
भोपाल । मध्य प्रदेश में जंबूरी मैदान में भीड़ भरे कार्यक्रम में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोरोना के केस बढऩे पर जनता को आगाह किया है। सिंधिया ने एक वीडियों संदेश जारी कर लोगों को दो गज की दूरी का पालन करने और मॉस्क पहनने की अपील की है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 7791 जांच में कोरोना के…
‹ First
<
643
644
645
646
647
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.