Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
समर्पण को दर्पण...
Update On
07-March-2022 18:51:45
भोपाल । मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा अपने पितृ पुरुष पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की 100वीं जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी महोत्सव के नाम पर आजीवन सहयोग निधि को उगाही का अस्त्र बनाकर चलाया जा रहा है। इस अप्रत्याशित उगाही की जद में इस बार व्यापारी, अधिकारी, ठेकेदार के साथ-साथ भाजपा का आम कार्यकर्ता भी हैरान-परेशान और दवाब में है। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बदहाल है। आर्थिक बदहाली…
सभी के सहयोग से बुधनी को छोटे शहरों में देश का पहला वाटर प्लस शहर बनायेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
07-March-2022 16:59:12
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी के सहयोग से बुधनी को देश का पहला वाटर प्लस और अद्भुत शहर बनाया जाएगा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ यहाँ स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य किये जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधनी के गौरव दिवस पर 44 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बने सीवरेज सिस्टम का लोकार्पण और 59 करोड़…
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान, जिलों में भेजे गये 10 मल्टी मीडिया वाहन
Update On
07-March-2022 16:56:52
भोपाल । सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान में आम नागरिकों को करने मल्टीमीडिया वाहन से प्रचार प्रसार किया जाएगा। अभियान में 10 जिलें में मल्टी मीडिया वाहन भेजे गए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वाहनों को हरी झंडी दिखा कर जिलों के लिए रवाना किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण के लिए बच्चों के अभिभावकों और गर्भवती माताओं के लिए मल्टी मीडिया…
मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया एमपीटी सदर्न स्पाइसेज का शुभारंभ
Update On
07-March-2022 16:54:54
भोपाल। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने होटल पलाश रेजिडेंसी में 'एमपीटी सदर्न स्पाइसेस' (MPT Southern spices) का शुभारंभ किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि पर्यटन निगम के इस नवाचार से भीमबेटका, साँची, और भोपाल आने वाले पर्यटकों और आमजन को दक्षिण भारतीय का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। साथ ही निगम के व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। कैफेटेरिया की सफलता पर इसे निगम के…
शिवत्व कल्याण का भाव आज भी बैगा घरों में सुरक्षित - कुलपति प्रो.त्रिपाठी
Update On
07-March-2022 16:50:46
भोपाल। जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी,भोपाल द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में बैगा जनजातीय देवलोक पर एक दिवसीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया, संगोष्ठी का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा इस वर्ष भारत सरकार द्वारा पद्मश्री हेतु चयनित प्रसिद्ध बैगा कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे, बैगा कलाकार भागवती रठूरिया के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी…
सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने उठाया किसान, गोहत्या और कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने का मुद्दा
Update On
06-March-2022 22:33:24
भोपाल । विधानसभा के बजट सत्र से पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सर्वदलीय बैठक की। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष में सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने किसान, गोहत्या, पुरानी पेंशन बहाली और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा कराने की बात रखी। वहीं, संसदीय कार्यमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी विषयों पर चर्चा कराने के लिए तैयार…
ट्रेनों में सामान्य बोगियों के लिए 29 जून तक होंगे रिजर्वेशन
Update On
06-March-2022 22:29:47
भोपाल । रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। ट्रेनों की सामान्य बोगियों में सफर करने के लिए 29 जून तक ही अग्रिम बुकिंग करानी होगी। 30 जून से यह बंदिश हट जाएंगी। यानी 30 जून से यात्री तुरंत अनारक्षित टिकट खरीदकर ट्रेन यात्रा कर सकेंगे। ये टिकट रेल काउंटर व यूटीएस मोबाइल एप से खरीद सकेंगे। रेलवे ने हाल में घोषणा की थी कि सामान्य बोगियों के टिकट के लिए…
प्रदेश में 154 कोरोना पॉजिटिव मिले
Update On
06-March-2022 22:27:37
भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। शनिवार को 49 हजार जांच में 154 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 21 मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी 1312 एक्टिव केस हैं। राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में 109 मरीज भर्ती हैं। इनमें 12 मरीज गंभीर हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 42 भर्ती मरीजों में से 7 और इंदौर में भर्ती 6 में…
इंद्रधनुष अभियान 7 मार्च से 10 जिलों में होगा शुरू
Update On
06-March-2022 22:25:29
भोपाल| मध्य प्रदेश में 7 मार्च से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के लिए स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने मल्टीमीडिया प्रचार-प्रसार वाहनों को रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इंद्रधनुष अभियान 4.0 में 3 चरणों में टीकाकरण होगा। अभियान का पहला चरण सोमवार से शुरू होगा। अभियान के शुरू होने से पूर्व मल्टीमीडिया प्रचार-प्रसार वाहन 10 जिलों में लोगों को अभियान की जानकारी देंगे। मध्य प्रदेश…
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता की अंत्येष्टि में शामिल हुए सीएम शिवराज
Update On
06-March-2022 22:21:53
भोपाल । भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माता शुभांगी भगत की अंत्येष्टि रविवार को हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत भाजपा के कई नेता इंदौर पहुंचे। सीएम शिवराज ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह करीब 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम…
तीसरी आंख की निगरानी में बिकेंगी दवाई
Update On
06-March-2022 22:19:12
भोपाल । दवा विक्रेता पर तीसरी नजर का पहरा रहेगा। हर दवा की दुकान पर कैमरा लगाए जाएंगे। खासकर उन दवाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जो स्कूल कालेज के आसपास संचालित हो रही हैं। असल में बाल आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त प्रशासनिक अफसरों को दवा से बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर सभी दवा विक्रेताओं को दुकान पर कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना…
एक्साइज ड्यूटी 10 प्रतिशत कम करने का असर
Update On
06-March-2022 22:16:57
भोपाल । मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी। देसी शराब का 110 रुपए में मिलने वाला 180 एमएल का पौवा 85 रुपए का हो जाएगा। विदेशी शराब से 10 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी कम की जा रही है, जिससे यह शराब 50 रुपए से 500 रुपए तक सस्ती होगी। प्रदेश में देसी शराब सस्ती करने के लिए शराब बनने से लेकर ग्राहक तक पहुंचने की कमाई का मार्जिन घटा…
एमबीबीएस, बीडीएस की सीटों का आवंटन नौ मार्च को
Update On
06-March-2022 17:16:52
भोपाल । प्रदेश के कॉलेजों में एमबीबीएस/बीडीएस की सीटों का आवंटन आगामी नौ मार्च को होगा। सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। पहले चरण की दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डेंटल कालेजों में बीडीएस की 890 सीटें खाली हैं। इसके अलावा प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 199 सीटें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा 53…
फेल होने के डर से घर छोड़कर भागी किशोरी
Update On
06-March-2022 17:14:36
भोपाल । प्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली एक किशोरी ने महज इस भय से घर छोड दिया की वह ऑफलाइन परीक्षा में फेल हो जाएगी। सूचना मिलने पर किशोरी को भोपाल में जीआरपी और रेलवे चाइल्ड लाइन ने रेस्क्यू कर लिया है। कोरोना काल में ऑनलाइन परीक्षा के कारण बच्चों में लिखने की आदत बिल्कुल खत्म हो गई है। अब बच्चों की आफलाइन परीक्षा ली जा रही है। इस कारण बच्चे…
मैनेजर संभालेंगे अब सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन
Update On
06-March-2022 17:07:53
भोपाल । प्रदेश में अब सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन कार्य मैनेजर संभालेंगे। पहली बार मैनेजरों की भर्ती मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) के जरिए होने जा रही है। मैनेजरों के पद के लिए आज चयन परीक्षा हो रही है।प्रदेश के बड़े निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों का प्रबंधन भी मैनेजमेंट पेशेवरों को दिए जाने की शुरुआत हो रही है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सहायक प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर) की नियुक्ति…
10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में पकड़े चार फर्जी परीक्षार्थी
Update On
06-March-2022 17:03:47
भोपाल । चंद रुपये लेकर 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते चार फर्जी परीक्षार्थी शनिवार को पकड़े गए हैं। ये सभी कालेजों में पढने वाले छात्र हैं, जो 10 से 15 हजार रुपये के लालच में ऐसा काम कर रहे थे। इन पर सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी से लेकर अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक संदिग्ध छात्र की गतिविधि पर पर्यवेक्षक व केंद्राध्यक्ष को संदेह हुआ, इसके…
न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव आठ मार्च को
Update On
06-March-2022 17:01:33
भोपाल । राजधानी के न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के चुनाव आगामी आठ मार्च को होने जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए आज अंतिम दिन है। न्यू मार्केट के हनुमान मंदिर में मतगणना होगी। चुनाव प्रचार के आखरी दिन चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है और वे प्रत्यक्ष रूप से सभी मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। घोषणा पत्र जारी हो गए हैं। मतदान को लेकर…
मांगों को लेकर भामसं का जंगी प्रदर्शन कल
Update On
06-March-2022 16:59:05
भोपाल । अपनी मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ सात मार्च को राजधानी में जंगी प्रदर्शन करने जा रहा है। संगठन ने इसकी तैयारियां कलियासोत मैदान में शुरू कर दी हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी, मजदूर, किसान समेत सभी क्षेत्रों के संगठित कामगारों से जुड़ी 57 प्रमुख मांगों को उठाया जाएगा। बीएमएस के प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसके कारण प्रदर्शन करने के लिए…
जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों के पैर धो दिए गिफ्ट
Update On
06-March-2022 16:43:55
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना जन्मदिन सफाईकर्मियों के साथ मनाया। दो सफाईकर्मियों के पैर धोकर सम्मान किया। सफाईकर्मियों का नामकरण सफाई मित्र के तौर पर किया। सफाई मित्रों को भोजन परोसा। साथ ही उनके लिए स्टार रेटिंग के अनुसार सालाना भत्ते एवं प्रतिमाह 150 रुपए जोखिम भत्ते की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान में सफाई मित्रों के लिए…
टीईटी परीक्षा प्रारंभ, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
Update On
05-March-2022 17:56:49
भोपाल। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दो साल बाद प्रारंभ हुई तो अभ्यर्थियों में भारी उत्साह नजर आया। परीक्षा कक्ष में प्रवेश पहले अभ्यर्थियों को तीन स्तर की जांच से गुजरना पडा। कोरोना की वजह से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो साल नहीं हो पा रही थी। मप्र व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। इसमें प्रदेश के 75 केंद्रों पर 40 हजार…
‹ First
<
664
665
666
667
668
>
Last ›
Total News of state
( 14840 )
Advt.