Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
पाक- शीर्ष सैन्य अधिकारी बोले- सियालकोट हत्याकांड जैसी घटनाओं को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Update On
09-December-2021 19:58:48
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में बीते दिनों एक श्रीलंकाई नागरिक की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर बर्बर तरीके से हत्या किए जाने के बाद शीर्ष सेना के अफसरों ने कहा कि ऐसी घटनाओं को ‘कतई बर्दाश्त’ नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने देश से आतंकवाद और कट्टरपंथ के रूपों को खत्म करने की जरूरत को रेखांकित किया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामिस्ट पार्टी के समर्थकों ने एक कपड़ा फैक्टरी के अधिकारी श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा…
स्विटजरलैंड ने 'सुसाइड मशीन' को दी मंजूरी, बिना दर्द एक मिनट में हो जाएगी मौत
Update On
09-December-2021 19:58:48
स्विटजरलैंड । यूरोपीय देश स्विटजरलैंड ने आत्महत्या करने में मदद देने वाली मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। यह मशीन सिर्फ एक मिनट में आत्महत्या की प्रक्रिया को पूरी कर देती है। इससे इंसान बिना दर्द के हमेशा के लिए मौत की नींद सो सकता है। इसके बाद इस मशीन को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, यह मशीन एक ताबूत के आकार की है। इस मशीन के माध्यम से…
न्यू गिनी में मानव 18000 साल पहले तक पाल रहे थे कैसवैरी चूजों को
Update On
09-December-2021 19:58:48
वॉशिंगटन । शोधकर्ताओं ने पाया कि न्यू गिनी में मानव 18000 साल पहले तक कैसवैरी चूजों को पाल रहे थे और वयस्क होने के बाद उन्हें अच्छी तरह पाला जा रहा था। इससे पता चलता है कि मुर्गियां इंसानों का सबसे पुराना पालतू पक्षी नहीं है। कैसवैरी एक विशालकाय पक्षी होता है जो उड़ नहीं सकता। ये पक्षी मुख्यतः ऑस्ट्रेलिया, अरु द्वीप और न्यू गिनी में पाए जाते हैं। कैसवैरी पक्षी…
गैलेक्सी में ब्लैक होल की बढ़ती संख्या बनी चिंता का कारण
Update On
09-December-2021 19:58:48
टेक्सास । अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास स्थित मैकडोनॉल्ड अबसर्वेटरी ने मिल्की वे आकाशगंगा के मध्य एक असामान्य और बड़े ब्लैक होल का पता लगाया है। यह आकाशगंगा में मिले संदिग्ध ब्लैक होल के बराबर बताया जा रहा है। इस नए ब्लैक होल को लियो नाम दिया गया है। गैलेक्सी में ब्लैक होल की बढ़ती संख्या वैज्ञानिकों के लिए चिंता कारण बन गई है। आकाशगंगा का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का लगभग…
पैगंबर के नाम पर क्रूरता करने वाले को होगी जेल
Update On
08-December-2021 21:15:16
इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पवित्र पैगंबर के नाम पर किसी भी तरह की क्रूरता करने वाले को सजा दी जाएगी। इमरान खान का ये बयान पाकिस्तान में श्रीलंकाई मैनेजर की मॉब लिंचिंग के बाद आया। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की भीड़ ने श्रीलंकाई मैनेजर के साथ मारपीट के बाद उसे जला दिया गया था। उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए इस…
मलेशिया में पूर्व पीएम नजीब रज्जाक की सजा बरकरार
Update On
08-December-2021 21:15:16
पुत्राजाया । मलेशिया की अपीलीय अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को 1एमडीबी राजकोष से लाखों डॉलर के गबन के जुर्म में सुनाई गई 12 साल की जेल की सजा बुधवार को बरकरार रखी। इस मामले के चलते 2018 में नजीब रज्जाक की सरकार गिर गयी थी। उच्च न्यायालय ने 1एमडीबी की पूर्व ईकाई एसआरसी इंटरनेशनल से 90.9 लाख डॉलर अवैध रूप से लेने के लिए जुलाई 2020 में नजीब को सत्ता के दुरुपयोग,…
अमेरिका में पूर्व कॉन्फेडरेट जनरल नाथन की प्रतिमा हटाई
Update On
08-December-2021 21:15:16
नेशविल । अमेरिका के टेनेसी में इंटरस्टेट के पास एक कॉन्फेडरेट प्रतिमा को हटा दिया गया। इस प्रतिमा को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। कू क्लक्स क्लान नेता एवं पूर्व कॉन्फेडरेट जनरल नाथन बेडफ़ोर्ड फ़ॉरेस्ट की 25-फुट-ऊंची प्रतिमा दो दशकों से अधिक समय से नेशविल शहर के दक्षिण में इंटरस्टेट-65 के पास एक निजी सम्पत्ति में लगी थी। सम्पत्ति के मालिक बिल डोरिस की मौत के एक साल बाद…
फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की पोल खुलने के डर से शख्स ने पत्नी व 3 बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या
Update On
08-December-2021 21:15:16
बर्लिन । जर्मनी में एक शख्स ने फेक कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट लीक होने के डर से अपने पूरे परिवार की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। शख्स ने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी का फर्जी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनवाया था। उसे इस बात का डर था कि मामला खुलने पर परिवार को अलग कर दिया जाएगा। बर्लिन के दक्षिण में कोएनिग्स वुस्टरहाउज़ेन में पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।…
ब्रिटेन में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से दहशत, ब्रिटिश एयरवेज ने रद्द की 2000 उड़ानें
Update On
08-December-2021 21:15:16
लंदन । कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन दुनिया में फैलता जा रहा है। इस वजह से ज्यादातर देशों ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस बीच ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इसके बाद ब्रिटिश गवर्नमेंट ने कोरोना के नियमों में सख्ती शुरू कर दी है। ब्रिटिश एयरवेज ने 2000 उड़ानों को मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण हवाई यात्रा की मांग…
सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा कारगर होता है मास्क, पहनने से 225 गुना कम हो जाता है संक्रमण का खतरा
Update On
08-December-2021 21:15:16
न्यूयॉर्क । कोरोना वायरस से सुरक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग से ज्यादा बड़ी भूमिका मास्क निभा सकता है। यह जानकारी हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन में सामने आई है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि केवल तीन मीटर दूरी की सोशल डिस्टेंसिंग की तुलना में चेहरे पर कवर का इस्तेमाल करने से जोखिम 225 गुना कम हो सकता है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही विशेषज्ञ मास्क की अहमियत समझा रहे हैं। नए वेरिएंट…
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए इलाकों का दौरा किया
Update On
08-December-2021 21:15:16
लुमाजांग । इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने ज्वालामुखी विस्फोट से तबाह हुए इलाकों का दौरा किया और वहां शीघ्रता से पुनर्निर्माण शुरु करने का वादा किया। माउंट सेमेरू पर स्थित ज्वालामुखी में शनिवार को अचानक विस्फोट होने के बाद पूर्वी जावा प्रांत में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गये। राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले का दौरा किया और लोगों से…
द. अफ्रीका में रंगभेद के लिए आंदोलन चलाने वाले भारतीय मूल के इब्राहिम का निधन
Update On
07-December-2021 21:39:06
जोहान्सबर्ग । रंगभेद विरोध के प्रतीक रहे भारतीय मूल के इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी ‘अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस’ (एएनसी) ने यह जानकारी दी। एएनसी ने अपने एक बयान में बताया कि इब्राहिम का लंबी बीमारी के बाद घर पर ही निधन हो गया। ट्विटर पर साझा किए गए बयान में पार्टी ने कहा एएनसी को इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम के निधन…
12 हजार से अधिक आवेदकों में से नासा ने दस नए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया
Update On
07-December-2021 21:39:06
केप केनरवल । नासा ने 10 नए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है। इनमें से आधे सैन्य पायलट हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ‘नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने ह्यूस्टन में एक समारोह के दौरान छह पुरुषों और चार महिलाओं का परिचय दिया। ह्यूस्टन ‘मिशन कंट्रोल एंड एस्ट्रोनॉट कोर’ का केन्द्र है। इसके लिए 12 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। अंतिम रूप से चयनित 10 लोगों की उम्र 30…
5 गुना बढ़े केस, टीका लगवाएं, लॉकडाउन की प्रतीक्षा किए बिना सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करें : रामाफोसा
Update On
07-December-2021 21:39:06
जोहान्सबर्ग । दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि देश में कोरोना की चौथी लहर प्रत्याशित थी और नए ओमीक्रोन स्वरूप का सामने आना भी अपरिहार्य था। उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा एक सप्ताह में संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है, जहां कुल नमूनों की कोरोना जांच में से लगभग एक चौथाई लोग…
चंद्रमा पर दिखी 'रहस्यमय' झोपड़ी, चीनी रोवर युतु-2 की खोज से हैरानी में पड़े वैज्ञानिक
Update On
07-December-2021 21:39:06
बीजिंग । चंद्रमा पर चीन के युतु-2 रोवर ने एक सुदूर इलाके में रहस्यमय वस्तु देखी है। यह वस्तु चंद्रमा के सबसे दूरदराज के इलाके वॉन कार्मन क्रेटर के नजदीक नजर आई है। यह रहस्यमय आकृति रोवर के काफी दूर नजर आ रही है और इसका आकार चौकोर है। चीन के वैज्ञानिक इस रहस्यमय आकृति की खोजबीन में जुट गए हैं। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) के साथ काम करने…
चीन में प्रचलित धर्मों पर लगाम लगाने की तैयारी, जिनपिंग का आह्वान-धर्मों का हो 'चीनीकरण'
Update On
07-December-2021 21:39:06
बीजिंग । समाजवाद से प्रेरित चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने अब अपने देश में प्रचलित धर्मों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल बीते सप्ताह राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सभी धर्मों का ‘चीनीकरण’ करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि धार्मिक लोगों को कम्युनिस्ट पार्टी से जोड़ा जाए और उन्हें समाजवादी मूल्य सिखाए जाएं। शी जिनपिंग ने साफ तौर पर कहा है कि चीन में धर्मों को…
आर्थिक रूप से बदहाल पाकिस्तान में 37 प्रतिशत लोगों नहीं मिल रहा खाना
Update On
07-December-2021 21:39:06
बलूचिस्तान । आतंकवाद की पनाहगाह बने पाकिस्तान की में आर्थिक बदहाली के चलते आम जनता अपनी हर दिन की आम जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। बलूचिस्तान विधानसभा में महिला सांसद मंच की अध्यक्ष डॉ. रुबाबा खान बुलेदी ने इसका खुलासा करते हुए भविष्य के दिनों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कम से कम 37 प्रतिशत आबादी कुपोषण से पीड़ित है जबकि बलूचिस्तान में यह अनुपात लगभग…
रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार के लिए फेसबुक जिम्मेदार!
Update On
07-December-2021 21:39:06
म्यांमार । दुनियाभर में मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर रोहिंग्या मुसलमानों के नकसंहार का आरोप लगा है। कुछ दिन पहले वाट्सएप पर यूरोपीय संघ के डेटा पॉलिसी के उल्लंघन को लेकर 225 मिलियन का जुर्माना लगाया गया था अब फेसबुक के सामने एक और नई समस्या आ गई है। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार के लिए फेसबुक को जिम्मेदार ठहराते हुए कंपनी पर 150 बिलियन पाउंड के हर्जाने का…
'डेल्टा' से कम घातक है 'ओमीक्रॉन' वेरिएंट : एंथनी फाउची
Update On
06-December-2021 23:15:28
वॉशिंगटन । कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर दुनिया भर में फैले खौफ के बीच अमेरिका के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि हालांकि कोरोना वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप देशभर में तेजी से फैल रहा है, लेकिन शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह संभवत: वायरस के डेल्टा स्वरूप से कम घातक है। डेल्टा के कारण अमेरिकी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो…
गाम्बिया राष्ट्रपति चुनाव पद पर अडामा बैरो ने फिर आसान जीत दर्ज की
Update On
06-December-2021 23:15:28
बांजुल, गाम्बिया । गाम्बिया के राष्ट्रपति अडामा बैरो ने एक बार फिर से चुनाव में शानदार विजय प्राप्त की है और इसके साथ ही पश्चिम अफ्रीकी देश के लोकतंत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। गाम्बिया के लोगों ने दशकों बाद शनिवार को पहली बार ऐसे राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया था, जिसमें पूर्व तानाशाह याहया जामेह उम्मीदवार नहीं थे। स्वतंत्र चुनाव आयोग (आईईसी) ने रविवार को घोषणा की कि शनिवार को…
‹ First
<
379
380
381
382
383
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.