Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
मेदवेदेव एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे
Update On
18-November-2021 00:24:14
तूरिन । रुस के दानिल मेदवेदेव एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। मेदवेदेव ने अलेक्सांद्र जेवरेव को हराकर लगातार दूसरी जीत से अंतिम चार में जगह बनाई है। मेदवेदेव ने जेवरेव को कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7 (3), 7-6 (6) से हराया। मेदवेदेव ने बाद में कहा, ‘यह शानदार मैच था जो हमेशा याद रहेगा।' मेदवेदेव इस जीत से रेड ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गए हैं और…
साइ ने 162 खिलाड़ियों और 84 कोच को पुरस्कार दिये , खेल मंत्री ठाकुर ने दी बधाई
Update On
18-November-2021 00:24:14
नई दिल्ली । भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पहले साइ संस्थानिक पुरस्कारों से सम्मानित किया है। बुधवार को 162 खिलाड़ियों और 84 कोच सहित कुल कुल 246 को ये पुरस्कार प्रदान किये गये। यह पुरस्कार समारोह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया इसमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी उपस्थित…
भरोसेमंद बल्लेबाज की तरह ही कोचिंग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे द्रविड़ : गावस्कर
Update On
18-November-2021 00:24:14
मुम्बई । पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारतीय टीम के नये मुख्य कोच राहुल द्रविड़ जिस प्रकार भरोसेमंद तरीके से बल्लेबाजी किया करते थे, उसी प्रकार वह कोच की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। द्रविड़ को इस महीने के शुरू में ही रवि शास्त्री की जगह नया मुख्य कोच बनाया गया था। गावस्कर ने कहा, ‘‘जब वह खेला करते थे तो हम सोचते थे कि जब तक द्रविड़ क्रीज पर है, भारतीय…
काउंटी में भेदभाव के मामले में ब्रेसनन ने अजीम से माफी मांगी
Update On
18-November-2021 00:24:14
लंदन । नस्लीय भेदभाव के मामले में फंसे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन ने काउंटी टीम के अपने पूर्व साथी अजीम रफीक से माफी मांगी है। ब्रेसनन ने माफी मांगते हुए हा कि उन्होंने अजीम को केवल डांटा था पर उससे किसी प्रकार का नस्लीय भेदभाव नहीं किया था। इससे पहले रफीक ने सांसदों की डिजीटल, संस्कृति, मीडिया और खेल समिति से कहा था कि ब्रेसनन ने उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की…
आईसीसी क्रिकेट समिति के नये चेयरमैन बने गांगुली
Update On
18-November-2021 00:24:14
दुबई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरूष क्रिकेट समिति के नये चेयरमैन बने हैं। आईसीसी के अनुसार गांगुली को अनिल कुंबले की जगह चेयरमैन बनाया गया है। कुंबले पिछले तीन बार से इस पद पर थे। आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि मुझे आईसीसी पुरूष क्रिकेट समिति के चेयरमैन पद पर गांगुली का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ…
आईसीसी ने अफगानिस्तान क्रिकेट की समीक्षा को लेकर कार्यकारी समूह बनाया , रमीज भी शामिल
Update On
18-November-2021 00:24:14
दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगानिस्तान में बदले राजनीतिक हालातों को देखते हुए वहां के क्रिकेट की समीक्षा के लिए इमरान ख्वाजा की अध्यक्षता में एक कार्यकारी समूह गठित किया है इस समूह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष रमीज राजा भी शामिल हैं। कार्यकारी समूह में रोस मैकुलम, लॉसन नाइडू भी शामिल है। यह समूह आईसीसी बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में अफगान क्रिकेट की जानकारी देगा। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे…
उम्मीद करता हूं कि अब लोग मुझे पसंद करेंगे : मार्श
Update On
16-November-2021 22:59:53
दुबई । टी20 विश्वकप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा है कि एक समय ऐसा भी था जब लोग मुझसे नफरत करते थे। इसका कारण 2019 की एशेज सीरीज में टीम की हार रही है। तब मार्श ने सात विकेट लिए थे पर इसके बाद भी वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये। मार्श ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया काफी जुनूनी होते हैं, वे क्रिकेट को…
इंडोनेशिया मास्टर्स से फिर जीत की लय हासिल करना चाहेंगी सिंधु
Update On
16-November-2021 22:59:53
बाली । महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु पर इंडोनेशियाई मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसका कारण यह है कि अनुभवी खिलाड़ी साइना नेहवाल और समीर वर्मा ने चोटिल होने के कारण पहले ही इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। सिंधु भी इस टूर्नामेंट से एक बार फिर जीत का सिलसिला शुरु करना चाहेंगी। इससे पहले वह डेनमार्क में हुए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल और…
नये कप्तान राेहित और कोच द्रविड के साथ न्यूजीलैंड पर जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम
Update On
16-November-2021 22:59:53
जयपुर । नये कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम बुधवार को यहां तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी। यूएई में हुए टी20 विश्व कप में मिली कारारी हार के बाद से ही टीम का मनोबल गिरा हुआ है और उसे आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ…
टेस्ट सीरीज के लिए रहाणे और पुजारा ने किया अभ्यास
Update On
16-November-2021 22:59:53
मुंबई । भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला को देखते हुए जमकर अभ्यास किया है। रहाणे को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट में कप्तानी की भी जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली अवकाश पर हैं। रहाणे पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे हैं और रन…
विराट के रेस्तरां पर समलैंगिकों से भेदभाव के आरोप
Update On
16-November-2021 22:59:53
नई दिल्ली । भारतीय टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रेस्तरां चेन वन 8 कम्यून को लेकर विवाद उठा है। एक ग्रुप ने दावा किया है कि होटल में समलैंगिकों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस पर विराट के रेस्तरां की ओर से एक बयान जारी कर सफाई भी दी गयी है। इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुआ है जिसमें आरोप लगाया गया कि…
सट्टेबाजों की नजर कप्तान पर रहती है : एलेक्स
Update On
16-November-2021 22:59:53
दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा है कि सट्टेबाजों की नजर कप्तान पर लगी रहती हैं और टी20 उनका पसंदीदा प्रारुप रहता है। इसके अलावा छोटी लीग को ये लोग पहले निशाना बनाते हैं जहां किसी भी नजर नहीं जाती। एलेक्स के अनुसार सट्टेबाज कप्तान के साथ दोस्ती करने का प्रयास कर जानकारियां हासिल करते हैं। एलेक्श ने कहा, ‘भ्रष्टाचारियों को कप्तान के…
इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड को जीत के साथ ही विश्वकप के लिए प्रवेश मिला
Update On
16-November-2021 22:59:53
बेलफास्ट । इंग्लैंड और स्विट्जरलैंड को अगले साल कतर में होने वाले फीफा विश्व कप फुटबॉल के लिए सीधे प्रवेश मिल गया है पर इटली को प्लेऑफ खेलना होगा। इटली का उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ अपना मैच बराबरी पर रहा है। इंग्लैंड ने सैन मैरिनो को 10-0 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ ही विश्व कप के लिए प्रवेश हासिल किया। इंग्लैंड ने क्वालीफाईंग में 39 गोल…
जीत के बाद भावुक हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
Update On
15-November-2021 21:36:01
दुबई । टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में जीत से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भावुक हो गये। ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसे ही जीती वैसे ही सभी खिलाड़ी जश्न मनाने लगे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने दौड़कर मार्श के तरफ भागे और उन्हें गले से लगा लिया। इतना ही नहीं जीत के बाद कुछ खिलाड़ी भावुक भी हो गये। ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जीत के बाद भावुका होकर कप्तान फिंच के गले लग गये। आईसीसी ने इस…
खिताबी जीत पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिले 12 करोड़
Update On
15-November-2021 21:36:01
दुबई । टी20 विश्व कप की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम को खिताबी जीत के तौर पर 12 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। वहीं उपविजेता न्यूजीलैंड को 6 करोड़ रुपये मिले हैं। वॉर्नर ने 7 मैच में 289 रन बनाए हैं। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों पाकिस्तान और इंग्लैंड को तीन-तीन करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच मिशेल मार्श नवाजे गए जबकि डेविड वॉर्नर को…
गांगुली के साथ नजर आये पाक प्रशंसक मोमिन
Update On
15-November-2021 21:36:01
दुबई । टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के बाद एक पाकिस्तानी मोमिन शाकिब इसी बात को लेकर खुश नजर आये कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर सबसे अधिक रनों के पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाये।। आजम ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 300 रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 6 मैचों में चार अर्धशतकों की सहायता से 303 रन बनाए। वहीं वॉर्नर ने 7…
टी20 एशिया कप में आमने-सामने आ सकते हैं भारत-पाक
Update On
15-November-2021 21:36:01
मुम्बई । साल 2022 के सितंबर में श्रीलंका में होने वाले टी20 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला हो सकता है। टी20 एशिया कप के अलावा अगले साल टी20 विश्व कप भी ऑस्ट्रेलिया में होना है। यह टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा। इसमें भी भारत और पाकिस्तान टीमें आमने-सामने आ सकती हैं। विश्व कप में अब तक दोनो टीमों के बीच 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले…
खिलाड़ियों को मिल सकती है बायो बबल से राहत
Update On
15-November-2021 21:36:01
दुबई । टीम इंडिया सहित विश्व की कई टीमों के खिलाड़ियों ने बायो बबल के कारण हो रही परेशानियों को लेकर सवाल उठाये थे जिसके बाद अब आईसीसी इसमें राहत दे सकता है। खिलाड़ियों का कहना है कि लगातार बायो-बबल में रहने से खिलाड़ियों को मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आईसीसी अब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का फॉर्मूला अपनाएगी। इसके तहत खिलाड़ियों को अब बायो बबल…
वॉर्नर की पत्नी ने आईपीएल टीम सनराइजर्स पर निशान साधा
Update On
15-November-2021 21:36:01
सिडनी । आईसीसी टी20 विश्वकप क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने अब आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर निशान साधा है। वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए फाइनल में 55 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले वार्नर ने सेमीफाइनल में भी अर्धशतक लगाया था। कैंडिस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के बाद आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर कटाक्ष करते हुए कहा…
विलियमसन ने कहा, अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है
Update On
15-November-2021 21:36:01
दुबई । न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने कप्तान केन विलियमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में हार के बाद भी अपने टीम को सराहा है। विलियमसन ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। इस मैच में कीवी कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी कर 85 रनों की पारी खेली थी पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने 77 और डेविड वार्नर ने 55 रन बनाकर अपनी टीम…
‹ First
<
367
368
369
370
371
>
Last ›
Total News of sports
( 7777 )
Advt.