Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
कोरोना टीका लगवाए बिना घूमने का अधिकार नहीं: सीएम
Update On
16-December-2021 20:22:19
भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से कहा कि कोरोना न फैले, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। बिना टीका लगवाए कोई भी व्यक्ति न रहे। ऐसे व्यक्ति को सड़क पर घूमने का अधिकार नहीं है। दूसरी डोज का टारगेट समय पर पूरा करें। वाराणसी से लौटने के बाद बुधवार को मंत्रालय में सभी मंत्रियों से प्रभार के जिलों में कोरोना नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी ली और…
आज राजधानी पहुंचेगी कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह
Update On
16-December-2021 20:22:19
भोपाल। बीते दिनों हेलिकाप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर आज दोपहर ढाई बजे सेना के विशेष विमान से भोपाल लाया जा रहा है। यहां से उन्हें एयरपोर्ट रोड स्थित इन्नर कोर्ट कालोनी में ले जाया जाएगा। यहां पर उनके अंतिम दर्शन हो सकेंगे। कैप्टन वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह यहीं रहते हैं। यहां सबसे पहले वरुण के स्वजन उनके अंतिम दर्शन करेंगे। कालोनी के…
भोपाल में स्कूल शिक्षक ने प्रिंसिपल को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक सस्पेंड
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । राजधानी भोपाल के कोकता मिडिल स्कूल में प्रिंसिपल से हाथापाई करने वाले वाले शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। रोज स्कूल लेट आने पर प्रिंसिपल और शिक्षक के बीच अक्सर विवाद होता था। लेट स्कूल आने पर प्रिंसिपल एमएल वर्मा और शिक्षक बलराम दुबे के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद शिक्षक ने बच्चों के सामने ही एमएल वर्मा की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर…
महिला पटवारी ने ली रिश्वत, हो गया वीडियो वायरल
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में एक महिला पटवारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद महिला पटवारी पर निलंबन की गाज गिर गई है। क्षेत्र के एक किसान से खेत की किताब बनवाने के लिए 1500 रुपये लेते हुए महिला पटवारी का वीडियो वायरल हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर अपलोड हुआ वीडियो जब प्रशासन के पास पहुंचा तो कलेक्टर ने महिला पटवारी को निलंबित करने के…
सीएम को कर्मचारी आयोग के गठन को लेकर को लिखा पत्र
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों की तरफ से कर्मचारी आयोग के गठन को लेकर एक पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम लिखा गया है। प्रदेश के कर्मचारियों का एक बड़ा तबका कर्मचारी आयोग के गठन के पक्ष में है। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पत्र में कहा है कि कर्मचारी कल्याण समिति को कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। इसका असर कर्मचारियों पर पड़ता है। मांगों के…
उच्च न्यायालय से शर्मीला -सैफ अली खान को मिली राहत
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । राजधानी के कोहेफिजा क्षेत्र की जमीन के मामले में मप्र उच्च न्यायालय ने फ़िल्म अभिनेत्री शर्मिल टैगोर और अभिनेता सैफ अली खान को राहत दे दी है।इस मामले में उच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका मंजूर कर ली गई है। इससे पहले कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए मामला सिविल कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया था। नवाब पटौदी खानदान की भोपाल स्थित कोहेफिजा में पैतृक संपत्ति है। यहां…
स्व. रावत ने तीनों सेनाओं को सशक्त बनाकर उनमें समन्वय की भूमिका निभाई : शर्मा
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस जनरल स्व. बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्वांजलि अर्पित कर पहले सीडीएस के रूप में जनरल रावत के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि तीनों सेनाओं को एक कमान के अधीन लाकर सशक्त बनाया और…
दो कारोबारी समूहों पर केंद्रीय जीएसटी की टीम का छापा
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । प्रदेश के इंदौर शहर के दो कारोबारी समूहों पर कर चोरी को आशंका में सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा। तिलकपथ स्थित जीएच एंड कम्पनी और शिव विलास पैलेस स्थित सनराइज एजेंसी जांच के दायरे में है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई जांच शनिवार को भी जारी है। दोनों समूह रेडिमेड गारमेंट इंडस्ट्री से जुड़े बताए जा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीजीएसटी की प्रिवेंटिव विंग दोनों समूहों पर…
शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के बीच जमकर चले लात-घूंसे
Update On
11-December-2021 22:45:12
भोपाल । शहर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। शिक्षक ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने सहायक संचालक कनक प्रसाद के नेतृत्व में दो प्राचार्यों की जांच समिति गठित कर दी। मामले में डीईओ ने तत्काल शिक्षक को प्रधनाध्यापक के साथ दुर्व्यवहार करने पर शासकीय उमावि स्टेशन कन्या स्कूल…
लाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण हो
Update On
11-December-2021 18:02:42
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाखा बंजारा झील सागर की पहचान एवं गौरव है। मेरे पूर्व कार्यकाल में इसका कार्य स्वीकृत हुआ था पंरतु उसके बाद कार्य में विलंब हुआ। अब कार्य केलिये नई टाइम लाइन निर्धारित कर दी गई है। निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिये गये हैं कि लाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सागर में…
निर्वाचन प्रक्रिया में कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से करें पालन
Update On
11-December-2021 18:02:42
भोपाल । पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया में कोरोना गाइड लाइन का पालन सख्ती से करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जाए। इस बात का ध्यान रखें की चुनाव के कारण कोरोना के प्रकरण नहीं बढ़ें। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान दिये। राज्य निर्वाचन आयुक्त…
ऊर्जा संरक्षण को आदत बनाएँ : श्री पटेल
Update On
11-December-2021 18:02:42
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ऊर्जा संरक्षण को आदत बनाना जरूरी है। ऊर्जा संरक्षण व्यवहार के पालन द्वारा रोजमर्रा के कार्यों में भी ऊर्जा की काफी बचत की जा सकती है। इस संबंध में जनमानस को सजग बनाना जरूरी है। राज्यपाल श्री पटेल आज राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता का आयोजन नर्मदा हाइड्रो इलेक्ट्रिक डेवलपमेंट…
भोपाल-इंदौर के पुलिस कमिश्नर का ऐलान
Update On
11-December-2021 18:02:42
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने मकरंद देउस्कर को भोपाल और हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाने का फैसला कर लिया है। दोनों ही शहरों में कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने का नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी हुआ था। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें सीएम के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है। वे भोपाल कमिश्नर होने के साथ ही भोपाल देहात जोन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।…
मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिले डॉ. चिन्मय पंड्या
Update On
11-December-2021 18:02:42
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज भोपाल प्रवास पर आए देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और श्रीमती शेफाली पंड्या ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी उपस्थित थी। पंड्या दंपति ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की तस्वीर भेंट की। डॉ. पंड्या ने मुख्यमंत्री श्री चौहान…
गोवा में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2021 का आग़ाज़
Update On
11-December-2021 18:02:42
भोपाल। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) का सातवां संस्करण शुक्रवार को गोवा के पणजी में शुरू हुआ। यह संस्करण "समृद्ध भारत के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता और नवाचार का जश्न" विषय पर केंद्रित है। मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने "प्रौद्योगिकी का नया युग" से संबंधित उत्सव के खंड का उद्घाटन किया। यह खंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आभासी वास्तविकता और दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग जैसी सीमांत प्रौद्योगिकियों के बढ़ते क्षेत्रों पर…
नगरपालिका के पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाया जा रहा : मजदूर संघ
Update On
11-December-2021 18:02:42
होशंगाबाद । भामसं. से संम्बध नपा कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने विग्यप्ति जारी करते हुये बताया हैं कि वर्ष 2015 से वर्ष 2019 तक नगरपालिका में जो भ्रष्टाचार आर्थिक घोटाले हुये हैं वो सर्वविदित हैं क्योंकि समय से पहले परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर भी राजनैतिक पार्टियों ने इस घटना से कोई सबक न लेकर दोषियों को प्रदेश स्तर पर पद देकर सम्मानित करके भ्रष्टाचार को दबाने…
सिटी पुलिस ने अंर्तराज्यीय कार चोर गिरोह का सरगना रियाज को प्रयागराज से किया गिरफ्तार
Update On
11-December-2021 18:02:42
होशंगाबाद । पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन एवं एएसपी अवधेश प्रताप सिंह एवं एसडीओपी मंजू चौहान के निर्देशन मे थाना कोतवाली टीआई संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्य कार चोर गिरोह के सरगना को हिरासत में लेकर स्वीफ्ट डिजायर कार बरामद करने में सफलता हालिस की है। उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त 21 को भोपाल निवासी फरियादी अय्युब उर्फ कय्युम बेग (36) की कार को होशंगाबाद…
टिकरप्लांट ने लांच किया क्रिप्टोवायर : एक ग्लोबल क्रिप्टो सुपर ऐप
Update On
11-December-2021 00:02:22
टिकरप्लांट ने लांच किया क्रिप्टोवायर : एक ग्लोबल क्रिप्टो सुपर ऐपक्रिप्टोवायर विश्वसनीयता और स्थिरता के सिद्धांतों के आधार पर ज्ञान, अनुसंधान, प्रशिक्षण, जागरूकता, सूचना और डेटा प्रदान करने पर केंद्रित है।मुंबई, 10 दिसंबर, 2021: 63 मून्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (63 मून्स) द्वारा विश्व स्तरीय वित्तीय बाजारों और पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण…
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मांडविया से की मुलाकात
Update On
10-December-2021 18:14:56
भोपाल । चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल मांडविया से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के लिए जिनोम्स सिक्वेन्सिंग मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। श्री मांडविया ने प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए जिनोम्स सिक्वेन्सिंग मशीन प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री सारंग ने बताया कि अब प्रदेश में ही कोरोना…
भोपाल-इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू
Update On
10-December-2021 18:14:56
भोपाल । भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम गुरुवार शाम से लागू हो गया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि दोनों शहरों में नई पुलिस व्यवस्था की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भोपाल-इंदौर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी आयुक्त होंगे। इसके आदेश एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे। भोपाल में 38 और इंदौर में 36 थाने पुलिस कमिश्नर के दायरे में आएंगे। कमिश्नर के अंडर में…
‹ First
<
698
699
700
701
702
>
Last ›
Total News of state
( 14840 )
Advt.