Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
अनुकंपा नियुक्ति के लिये एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथो धराया चित्रकूट पंचायत सीएमओ
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल/सतना। सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ कृष्णपाल सिंह को लोकायुक्त रीवा की टीम ने एक लाख की घूस लेते हुए उसके सरकारी आवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी सीएमओ ने रिश्वत की रकम अनुकंपा नियुक्ति के लिए फरियादी अनिल तिवारी से ली थी। अनिल तिवारी का अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबित था। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अनिल तिवारी, नयागांव ने लोकायुक्त अधिकारियो को…
कोरोना के कारण टाले जाने चाहिये पंचायत चुनाव-नरोत्तम मिश्रा
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में शुक्रवार को मीडिया चर्चा करते हुए प्रदेश के गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना के मौजूदा हालात और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पंचायत चुनाव टालना चाहिए,यह मेरी व्यक्तिगत राय है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ राज्यों में चुनाव के चलते पहले भी कोरोना संक्रमण बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में…
जालसाजों का एक बड़ा गिरोह सेलर और वेंडर की साइट पर सक्रिय
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । ऑनलाइन साइबर जालसाज तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ऑनलाइन जालसाजों ने ठगी का नया ट्रेंड अपनाया है औ एडवांस पर चलने वाले धंधे का वे नाजायज फायदा उठा रहे हैं। अकेले राजधानी भोपाल में ही इन जालसाजों ने लाखों रूपए की ठगी कर डाली है। मामले सामने आने के बाद अब साइबर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और इन ठगों पर नजर रख रही…
हजारों किमी दूर से ठगी और ब्लैकमेलिंग, विवेचना में फिसड्डी पुलिस
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । साइबर ठगी के साथ ब्लैकमेलिंग का जाल हजारों किमी दूर से चल रहा है। दूर बैठे इन अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस तो फिसड्डी साबित हो ही रही है साथ ही साइबर सेल की विवेचना भी पीडि़त से आवेदन लेने तक सीमित है। लिहाजा विवेचना तय समय तक नहीं हो पाती है। मोबाइल सिम लेने के बदले दी गई फर्जी आईडी और लोकेशन में पुलिस उलझकर रह जाती है। ऐसे में कई…
शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल में क्रमोन्नति देगी सरकार
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । शिक्षकों की मनोकामना यात्रा भोपाल पहुंचने से पहले सरकार ने उनकी नाराजगी को कम करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। सरकार उनकी क्रमोन्नति की मांग पर तेजी से काम कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12, 24 और 30 साल में क्रमोन्नति देने का प्रस्ताव तैयार किया है, जो प्रशासकीय मंजूरी के लिए विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार को भेज दिया है। मंत्री की सहमति के…
बढ़ते कोरोना को देख स्कूलों पर एक्शन
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । देशभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। वैक्सीन का डोज लगवाएं। स्कूल में बच्चे 50 प्रतिशत की संख्या में ही जाएंगे। स्कूल-कॉलेज हॉस्टल के प्राचार्य शिक्षक व स्टाफ दोनों अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाए। जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों…
2022 में होंगे चार ग्रहण
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । आने वाला साल खगोल प्रेमियों के लिए विशेष होगा। वर्ष 2022 में दो बार सूर्यग्रहण और दो बार चंद्रग्रहण पड़ेगा। इस साल (2021) में भी चार ग्रहण की स्थिति बनी थी, लेकिन भारतीय भूभाग पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा था। 2021 के ग्रहण सिर्फ विदेशों में दिखाई दिए थे पर 2022 में स्थिति कुछ अलग है. 2022 में एक सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण भोपाल सहित पूरे भारत में दिखाई देगा.…
प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 32 नए केस
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 32 पॉजिटिव मिले हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 13 पॉजिटिव मिलने के साथ एक मौत भी हुई है। यहां दिसंबर में दूसरी मौत हुई है। राजधानी भोपाल में 7 संक्रमित पाए गए हैं। जबलपुर में साढ़े 3 महीने बाद कोरोना के 5 केस सामने आए हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों का…
बाघों की सुरक्षित पनाहगाह के लिए दो साल का इंतजार
Update On
24-December-2021 23:04:51
भोपाल । इंदिरा सागर परियोजना और ओंकारेश्वर की बलि चढ़े लाखों पेड़ों का हर्जाना आज तक नहीं भर पाया है। ओंकारेश्वर नेशनल पार्क बनाने की शर्त पर ही इंदिरा सागर बांध परियोजना को अनुमति मिली थी। बांध बनने के 15 साल बाद भी ओंकारेश्वर नेशनल पार्क सिर्फ कागजों में ही अटका हुआ है। छह साल पहले इसका प्रस्ताव भी बनाया गया था। दो साल पहले प्रस्ताव पर प्रक्रिया भी आरंभ हुई, तब लगा…
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेत्री उमा भारती ने मांग की है कि प्रदेश में बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव न कराए जाए। जो भी रास्ते हो, वह निकाले जाने चाहिए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश में…
दुनिया में खुशियाँ बाँटने से बड़ा कोई पुण्य नहीं - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खुशियाँ बाँटने का यह कार्यक्रम अद्भुत पहल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों का स्वागत करते हुए कहा कि नन्हें फूल जैसे बच्चे सदा मुस्कुराते रहें, सदा प्रसन्न रहें। बच्चों की आँखों में आशा और विश्वास की चमक हो। सुनहरे भविष्य के सपने को पूरा करने के लिए रास्ते पर प्रसन्नता पूर्वक आगे बढ़े। दुनिया में खुशियाँ बाँटने से बड़ा और कोई पुण्य नहीं…
दीक्षांत के बाद समाज-सेवा का संकल्प लेकर करें शुरुआत : राज्यपाल श्री पटेल
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । दीक्षांत के उपरांत समाज-सेवा का संकल्प लेकर अपने जीवन की शुरुआत करें। यदि हम केवल अपने लिए जीते हैं तो वह जीवन का उद्देश्य नहीं है। मानव-सेवा और समाज-सेवा का संकल्प लेकर विद्यार्थी अपने जीवन की शुरुआत करें। के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज इंदौर में वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में यह बात कहीं। उन्होंने समारोह में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और अन्य…
प्रदेश में 24 घंटें में 20 नए कोरोना केस
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 20 नए केस मिले हैं। रविवार को सबसे ज्यादा भोपाल में 8 पॉजिटिव मिले। इंदौर में 7 और सागर में 5 केस मिले हैं। सागर में मिले मरीज नर्मदा परिक्रमा कर लौटे हैं। सभी 50 से 58 साल के बीच की उम्र के हैं। सागर में शनिवार को 35 साल के मरीज की मौत भी दर्ज हो चुकी है।…
आज मध्यप्रदेश में मीडिया पर लगाई गई है अघोषित सेंसरशिप
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा के मानसरोवर सभागार में बिछड़े कई बारी बारी पुस्तक का विमोचन किया। वरिष्ट पत्रकार देव श्रीमाली यह पुस्तक उन पत्रकारों पर लिखी है, जिनकी कोरोना काल में असमय मौत हो गई। किताब उन पत्रकारों के योगदान पर आधारित है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया को लेकर सरकार के रवैया पर तीखी टिप्पणी की। कमलनाथ ने कहा कि…
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम इंदिरा गांधी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति और भारतीय सेना के अदम्य साहस की विरासत है : कमलनाथ
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मिंटो हाल में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 की विजय दिवस की 50 वीं वर्षगांठ के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रवीण डावर थे। इस अवसर पर बांग्लादेश मुक्ति संग्राम पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
अब आजीविका मिशन से जुड़कर गतिविधियों को बढ़ाएंगे तेजस्विनी समूह: मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
21-December-2021 16:44:53
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में तेजस्विनी कार्यक्रम में कार्यरत समूह अब आजीविका मिशन में कार्य करेंगे। महिला सशक्तिकरण कार्यों को नई गति प्रदान की जाएगी। तेजस्विनी समूह की गतिविधियों को तेज करने में आजीविका मिशन पूरा सहयोग करेगा। इन समूहों को अधिक सशक्त बनाकर सदस्य बहनों की आय वृद्धि, आत्म-निर्भरता और आर्थिक संबल के लाभ भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि तेजस्विनी के…
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल तथा अशफाक उल्ला खाँ के बलिदान दिवस पर किया नमन
Update On
20-December-2021 18:34:20
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल तथा अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद राम प्रसाद 'बिस्मिल' तथा अशफाक उल्ला खाँ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के प्रमुख सेनानी थे। वर्ष 1925 में हुए काकोरी कांड के बाद इन्हें फाँसी की सजा सुनाई गई थी। शहीद…
कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला
Update On
20-December-2021 18:34:20
भोपाल । मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गर्मा गया है। कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाकर ओबीसी को हर हाल आरक्षण देने की मांग की है। बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को लेकर पंचायत चुनावों में जो भांतियां उत्पन्न हुई हैं एवं मध्य प्रदेश सरकार की उदासीनता के…
तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार तैयार
Update On
20-December-2021 18:34:20
भोपाल । देश के 12 राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 143 पहुंच गई है। प्रदेश में अभी कोरोना के नए वैरिएंट प्रदेश में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पड़ोसी राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिलने के साथ ही प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई है। ओमिक्रॉन से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को…
विधानसभा शीतकालीन सत्र से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष ने बनाई रणनीति
Update On
20-December-2021 18:34:20
भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पांच दिन तक चलने वाले इस सत्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस प्रदेश में खाद की कमी, गांवों में अघोषित कटौती, कानून व्यवस्था, आदिवासियों पर अत्याचार, महंगाई और रोजगार के मुद्दे उठाकर सरकार को घेरेगी। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति बनी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायकों…
‹ First
<
696
697
698
699
700
>
Last ›
Total News of state
( 14863 )
Advt.