Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
कोरोना: हजारों शादियों पर छाए संकट के बादल
Update On
16-January-2022 18:42:32
भोपाल। कोरोना वायरस के कारण राजधानी में लाकडाउन लगाने की नौबत आ गई तो हजारों शादियों पर संकट के बादल छा जाएंगे। वहीं मैरिज गार्डन वाले भी आशंकाओं से घिर गए हैं उनकी बुकिंग भी निरस्त हो सकती है। यदि मेहमानों की संख्या प्रशासन ने 250 से कम करके 50 कर दी तो शहर के मैरिज गार्डनों व शादी हाल से होने वाली शादियों के आयोजनों पर संकट आ जाएगा। ऐसे में जिनके घर…
पत्नी पसंद नहीं आई तो नहर में फिकवा दिया
Update On
16-January-2022 18:42:32
भोपाल। पत्नी हाइट कम थी तो पति को पसंद नहीं आई। इसके बाद पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। प्रदेश के श्योपुर जिले के वीरपुर इलाके में हुई महिला की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, देवर सहित अन्य ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पड़ताल में पता चला…
विस अध्यक्ष गौतम सहित 14 डॉक्टर कोरोना संक्रमित
Update On
16-January-2022 18:42:32
भोपाल । मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कोरोना की तीसरी लहर लगातार तीव्र होती जा रही है। शनिवार को भोपाल में कोरोना के 1175 नए मरीजों की पहचान हुई। कुल 7228 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले है । इस तरह संक्रमण दर 16 फीसद रही। शुकवार को भी संक्रमण दर का यही स्तर था। नए मरीजों में दो दिन…
केन्द्रीय मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर आजीविका एक्सप्रेस को रवाना किया
Update On
15-January-2022 18:45:18
मुरैना । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को दिव्यांशी स्व-सहायता समूह पहाड़गढ़ को आजीविका एक्सप्रेस की चाबी भेंट की तथा आजीविका एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया। इस अवसर पर जौरा विधायक सूवेदार सिंह रजौधा, कलेक्टर बी.कार्तिकेयन, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोशन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर संजीव कुमार जैन, आजीविका मिशन की ओर श्री दिनेश तोमर एवं समूह की…
तीसरी लहर को जन-सहयोग के मॉडल से रोकेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के नियंत्रण में मध्यप्रदेश का जन-भागीदारी मॉडल तीसरी लहर में भी काम आएगा। कोविड की पहली और दूसरी लहर में जिस तरह से जन-सहयोग से संकट की स्थितियों से निपटते हुए कार्य हुआ है उसी तरह एक बार फिर सरकार और नागरिक मिलकर तीसरी लहर को पराजित करेंगे। संयुक्त रूप से किए जाने वाले प्रयत्नों को सफलता मिलेगी, मानवता जीतेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा…
आँखों में आंसू न लायें, ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई करेगी सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम खिस्टोन में असमय वर्षा और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआयना किया। प्रभावित फसलों को देखने मुख्यमंत्री श्री चौहान खेतों में पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाहर से फसलें हरी दिखती हैं पर खेत में अंदर जाकर देखो तो कुछ नहीं बचा है। प्रदेश में पृथ्वीपुर सहित जहाँ-जहाँ भी फसलों को नुकसान पहुँचा है,…
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । मध्य प्रदेश में पाबंदियों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी होती नजर नहीं आ रही है। गुरुवार को प्रदेशभर में 4755 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इंदौर में 1291 तो भोपाल में 1008 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ग्वालियर और जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को ग्वालियर में 570 और जबलपुर में 349 मरीज मिले हैं। गुरुवार…
खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । शहर में बीती देर रात एक कार खंभे से टकरा गई। कार टकराने के बाद उसमें आग लग गई। कार से धुआं उठता देख कार चला रही युवती तत्काल बाहर निकल गई, अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। यह घटना राजधानी के लिंक रोड- वन पर व्यापमं चौराहे के पास हुई। चंद मिनट में ही कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, कार जलकर…
तीसरी लहर में भर्ती होने वाले और गंभीर मरीजों की संख्या कम
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । प्रदेश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में भर्ती होने वाले और गंभीर मरीजों की संख्या दूसरी दूसरी लहर के मुकाबले कई गुना कम है। हालांकि दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में मरीजों की संख्या चार गुना ज्यादा रफ्तार से बढ़ रही है। बता दें कि दूसरी लहर में 10 मई 2021 को प्रदेश में सर्वाधिक एक लाख 11 हजार 223 सक्रिय मरीज थे। इनमें 74 फीसद होम…
ट्रेन गार्ड अब कहलाएंगे ट्रेन प्रबंधक
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । अंग्रेजों द्वारा दिए गए नाम से 168 वर्ष बाद ट्रेन गार्ड को आजादी मिल पाई है। ट्रेन गार्ड अब ट्रेन प्रबंधक कहलाएंगे। पदनाम बदलने के लिए रेलकर्मियों को 168 वर्ष तक संघर्ष करना पड़ा है, तब सुरक्षाकर्मी होने का अहसास कराने वाले ट्रेन गार्ड शब्द से आजादी मिली है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद भोपाल रेल मंडल के 485…
मप्र में 12 वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । मध्य प्रदेश में अब पहली से बारहवीं कक्षा तक के सरकारी-निजी सीबीएससी-आईएससी सहित सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने यह फैसला बढते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए लिया है। आगामी 20 जनवरी से होने वाली प्री-बोर्ड की परीक्षा भी अब टेक होम माध्यम से होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन व्यवस्था बनाएंगे। बड़ी राजनीतिक या सामाजिक रैली-सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी। यह निर्णय…
बैंकों को छह दिन के जगह पांच दिन खोलने की मांग
Update On
15-January-2022 18:45:18
भोपाल । कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढते मामलों को देखते हुए बैंक कर्मचारियों ने मांग की है कि बैंकों को छह दिन के जगह पांच दिन के लिए खोला जाए। साथ ही 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति में खोला जाए। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन ने कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए राजधानी सहित प्रदेश भर के बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।…
कोराना: राजधानी में गुरुवार को मिले 1008 संक्रमित मरीज
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । राजधानी में गुरुवार को 1008 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। कुल 7229 सैंपलों की जांच में इतने मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 13.94 फीसद रही। उधर बिगडते हालातों को देखते हुए सीएमएचओ ने स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। प्रदेश भर में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भोपाल में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 4000 के…
प्रदेश को उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुराया
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । मध्यप्रदेश को उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया है। आगामी 17 जनवरी से वातावरण में नमी बढ़ने से फिर बादल छाने की संभावना है। इससे एक बार फिर रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना…
मकर संक्रांति पर स्नान कर किया विशेष पूजन, कल भी मनेगा पर्व
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । मकर संक्रांति का पर्व आज प्रदेश भर में श्रदधालुओं ने प्रात:काल तीर्थ स्थलों में पहुंचकर स्नान करने के बाद पूजन किया तथा यथा योग्य दान भी दिया। मकर संक्रांति का पर्व इस साल दो दिन मनाया जाएगा।। इस बार यह पर्व 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 15 जनवरी की दोपहर तक रहेगा। इस बार 14 जनवरी की रात 8:39 बजे से सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा, तब…
ओलावृष्टि से बर्बाद फसल देखकर किसान को लगा सदमा, हुई मौत
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । भिंड जिले के एक किसान को बर्बाद फसल देखकर सदमा लगा और उसकी मौत हो गई। एक दिन पहले ही किसान की मां की मौत हुई थी। किसान संभवत: यह दोहरा सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और उसकी मौत हो गई। ओलावृष्टि से एक दिन पूर्व श्री दोहरे की मां कल्लो देवी का निधन हो गया था। इससे वे खेतों में नहीं जा पाए थे। यह घटना जिले के जगदीशपुरा गांव की है। …
आसाराम गुरुकुल के रसोई घर में बायलर सिलेंडर फटा, एक की मौत
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । आसाराम गुरुकूल में शुक्रवार सुबह बायलर सिलेंडर फटने से एक की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग घायल हो गए। यह गुरुकुल छिंदवाड़ा जिले के परासिया मार्ग पर है। यहां आज सुबह जब बच्चों के लिए खाना पकाने के दौरान रसोई घर में बायलर सिलेंडर फट गया। इस हादसे में रसोइए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रसोई घर में काम कर रही चार महिलाएं घायल हो गई। घटना…
ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । प्रदेश में बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है जिसका आकलन करने के लिए सर्वे का कार्य जारी है। सर्वे का कार्य अगले सप्ताह तक यह पूरा होने की उम्मीद है । राजस्व विभाग को सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान अनुसार प्रभावित किसानों के खातों में सहायता राशि जमा कराई जाएगी। आपदा राहत कोष से तात्कालिक सहायता राशि बांटी जाएगी। प्रदेश…
तीसरी लहर में और बढ़ेंगे प्रकरण, होम आइसोलेशन पर ज्यादा दें ध्यान
Update On
14-January-2022 21:33:50
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीसरी लहर में और प्रकरण बढ़ेंगे। ऐसी हालातों में हमे होम आइसोलेशन पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। मुख्यमंत्री आज शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समूह के सदस्यों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में अभी तक जो ट्रेंड देखने को मिल रहा है, उसके अनुसार प्रकरण…
आपदा की स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त जानकारी एवं प्रशिक्षण जरूरी है - के.वी.एस.चौधरी
Update On
14-January-2022 17:19:52
भोपाल। नगर निगम, भोपाल द्वारा आपदा एवं महामारी की स्थिति से निपटने हेतु अपने मैदानी अमले को और अधिक दक्ष बनाने के दृष्टिगत महामारी एवं आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी की उपस्थिति में आयोजित कार्यशाला में एस.डी.ई.आर.एफ व निगम के फॉयर ब्रिगेड के अधिकारियों व उनके सहयोगियों ने निगम के स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को अग्नि दुर्घटना के समय प्राथमिक तौर पर किए जाने वाले उपायों के साथ…
‹ First
<
685
686
687
688
689
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.