Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
मंत्री सिलावट ने ऊर्जा मंत्री तोमर से की मुलाकात
Update On
21-January-2022 17:33:53
इन्दौर । जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर से इन्दौर में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति के संबंध में उन्हें अवगत कराया। सिलावट ने सांवेर क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये 43 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विभिन्न…
मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौर में भू-माफियाओं के विरुद्ध हुई कार्रवाई की सराहना की -
Update On
21-January-2022 17:30:50
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिये कि विकास तथा जनकल्याण संबंधी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाये और बिना परेशानी सबको सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस जनता को सुशासन देने…
भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत 10 दिन तक चलने वाले आयोजन का सिलसिला शुरू -
Update On
21-January-2022 17:26:34
इन्दौर । भाजपा द्वारा 'कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष' को 'संगठन पर्व' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अपने-अपने तय बूथों पर पहुंचकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्य कर रहे है। प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी डॉ.…
इन्दौर में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरी : एक दर्जन मजदूर घायल
Update On
21-January-2022 17:16:11
इन्दौर । इन्दौर के तेजाजी नगर में गुरुवार रात निर्माणाधीन स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। जिसमें यहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना के बाद आसपास के गांव वाले ओर पुलिस मौके पर पहुंची। छत का मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीक…
अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन
Update On
20-January-2022 22:55:07
भोपाल । अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि अरुण वर्मा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय…
शराब सस्ती करने पर टकराव
Update On
20-January-2022 22:52:01
भोपाल । मध्यप्रदेश में शराब की नई नीति का कांग्रेस ने विरोध किया है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शराब सस्ती करते हुए अपनी मंशा साफ कर दी है। नई नीति के प्रावधानों से साफ हो जाता है कि सरकार घर-घर शराब पहुंचाना चाहती है। इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिया। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की कीमतें इसलिए कम की…
मप्र में कोरोना के रैपिड टेस्ट पर रोक
Update On
20-January-2022 22:49:31
भोपाल । कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण नियंत्रित करने की खातिर स्वास्थ्य विभाग अब रैपिड एंटीजन टेस्ट के बजाय आरटी-पीसीआर जांच पर ही फोकस कर रहा है। इसकी वजह यह है कि रैपिड जांच की सटीकता कम है। लिहाजा सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट पर रोक लगा दी है। अब प्रदेश सरकार आरटी-पीसीआर टेस्ट पर फोकस कर रही है। फीवर क्लीनिक के अलावा मोबाइल…
प्रदेश में 24 घंटे में 9385 कोरोना पॉजिटव
Update On
20-January-2022 22:44:33
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार तेज हो गई है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 9385 नए पॉजिटिव मिले। एक दिन पहले 7597 नए केस आए थे। यानी एक दिन में लगभग दो हजार की बढ़ोतरी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 49 हजार 741 पहुंच गई है। पॉजिटिविटी दर 11.72 प्रतिशत यानी प्रदेश में जांच कराने में हर 12वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा। बुधवार को 80…
कांग्रेस नेत्री शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह के दौरान फिसलकर हुईं बेहोश
Update On
20-January-2022 22:42:02
भोपाल । साधु-संतों के धरना, प्रदर्शन के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नूरी खान ने शिप्रा नदी में चार फीट गहरे पानी में उतर जल सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान वे फिसलकर पानी में गिर गईं और डूबते-डूबते बचीं और बेहोश हो गईं, वहां मौजूद समर्थकों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। इसके पहले नूरी खान ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाते…
अब स्टेशन पर भी होगी पढ़ाई की व्यवस्था
Update On
20-January-2022 22:39:17
भोपाल । रेलवे अब अपने स्टेशनों पर ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म, प्रमोशन, लीड जनरेशन कियोस्क एवं स्टडी सेंटर स्थापित करेगा। इसकी शुरुआत रेलवे ने शुरू कर दी है। पहले चरण में मंडल के तीन स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें भोपाल, होशंगाबाद व विदिशा रेलवे स्टेशन शामिल है। मंडल द्वारा शैक्षिक मंच की तलाश करने वाले छात्रों के फायदे के लिए गैर किराया राजस्व नीति के तहत तीन स्टेशनों पर ऑन लाइन…
प्रदेश में स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण 26 जनवरी से
Update On
20-January-2022 22:31:15
भोपाल । स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने और कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग में सभी नगर निगमों को 5-स्टार और अन्य नगरीय निकायों को 3-स्टार दिलाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 26 जनवरी से स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण शुरू किया जायेगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि यह अभियान 15 दिवस चलेगा। सिंह ने सभी सांसद और विधायकों को पत्र लिखकर…
नदी में न मिले कॉलोनियों का दूषित पानी - मंत्री श्री सिलावट
Update On
20-January-2022 17:09:14
भोपाल। जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में कंकावती नदी की स्वच्छता और सफाई अभियान का निरीक्षण किया। श्री सिलावट ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की कॉलोनियों का दूषित पानी नदी में न मिलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि नदियाँ हमारी धरोहर हैं, जो शहरों का प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। नदी के प्राकृतिक जल-स्त्रोत को पुनः जीवित करना होगा। उन्होंने कहा कि…
प्रभारी मंत्री श्री डंग ने बड़वानी में की कोरोना नियंत्रण और वैक्सीनेशन की समीक्षा
Update On
20-January-2022 17:03:37
भोपाल। पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ने बुधवार को बड़वानी जिले में वैक्सीनेशन एवं कोरोना प्रभावित मरीजों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री डंग कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों में होम क्वारंटाइन लोगों की नियमित काउंसलिंग एवं उपचार की व्यवस्था सतत् जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी पॉजिटिव व्यक्ति के घर में समुचित प्रबंधन नहीं है, तो उसे अविलंब कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर चिकित्सकों की…
रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी के मामले में अदालत ने दिए रिपोर्ट पेश करने के आदेश
Update On
20-January-2022 16:58:18
भोपाल। हमीदिया अस्पताल के स्टोर रुम से चोरी गए रेमडेसिविर इंजेक्शन के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित श्रीवास्तव ने क्राईम ब्रांच को 14 फरवरी को स्टेटस रिपोर्ट अदालत पेश करने के आदेश दिए हैं। विधायक आरिफ मसूद ने दोषी अधिकारियों एवं हमीदिया अस्पताल प्रबंधन के नाम उजागर कर उन्हें आरोपी बनाए जाने को लेकर मप्र हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट जबलपुर ने 21 जून…
दिग्विजय सिंह ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मांगा समय, कहा-
Update On
20-January-2022 16:53:56
भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि एक माह से मिलने का समय मांग रहा हूं पर अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि बीस जनवरी तक समय नहीं मिलता है 21 जनवरी से मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ जाऊंगा। दिग्विजय सिंह के पत्र में कहा गया…
नई शराब नीति पर कमलनाथ का हमला, बोले-
Update On
20-January-2022 16:51:56
भोपाल । मध्यप्रदेश में एक बार फिर शराब पर जंग छिड़ गई है। कभी मध्यप्रदेश को शराबबंदी की ओर ले जाने के वादे, फिर नई दुकानें नहीं खोलने के ऐलान के बाद अब सरकार शराब को सस्ती करने जा रही है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कई हमले किए हैं। नाथ ने कहा है कि शिवराज सरकार का शराब प्रेम एक बार फिर उजागर हुआ है। मध्यप्रदेश में नई शराब नीति लागू…
प्रदेश में जांच में हर 10वां व्यक्ति पॉजिटिव
Update On
20-January-2022 16:45:47
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोरोना दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर में डबल स्पीड से फैल रहा है। तीसरी लहर में 1 हजार से 7000 नए केस प्रतिदिन मिलने का आंकड़ा 11 दिन में ही पार कर गया है। दूसरी लहर में इसमें 22 दिन लगे थे। प्रदेश में अब जांच कराने पर हर 10वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। कोरोना…
नगर परिषद द्वारा सर्दी की कड़कड़ाहट में अलाव के नाम पर भ्रष्टाचार
Update On
18-January-2022 18:10:59
कैलारस। नगर में इन दिनों कोहरे एवं सर्दी की कड़कड़ाहट से आम व्यक्ति परेशान। नगर परिषद कैलारस द्वारा कोई अलाव की सुविधा नहीं दिखाई दी जा रही है। सर्दी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दो बार 4-4 लकड़ी डालकर फर्जी आवरण बनाया। इन दिनों आम नागरिक सर्दी को देखते हुए नाश्ता की दुकान चाय की दुकान एवं कूड़ा कचरा इक_ा कर आग जलाकर सर्दी से बचने का उपाय कर रहे हैं। जबकि नगर परिषद…
कोरोना के टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका लगाने की विशेष मुहिम शुरू -
Update On
18-January-2022 18:07:57
इन्दौर । राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार इन्दौर जिले में कोरोना से बचाव के लिये बच्चों के टीकाकरण के लिये चलाये गये अभियान के तहत एक लाख 25 हजार से अधिक बच्चों को टीके लगाये गये हैं। जिले में एक लाख 94 हजार बच्चों को टीके लगाये जाने का लक्ष्य है। टीकाकरण से शेष 69 हजार बच्चों को टीके लगाने के लिये विशेष मुहिम शुरू की गई है। शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण…
उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र के लिये बना अति उच्च दाब सब-स्टेशन
Update On
18-January-2022 18:04:02
भोपाल। जबलपुर क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने बरगी क्षेत्र के चंदेरी ग्राम में 132 के.व्ही. के नये अति उच्च दाब सब-स्टेशन को ऊर्जीकृत कर बेहद महत्वपूर्ण योजना पूरी करने में सफलता हासिल की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इस सब-स्टेशन के प्रांरभ हो जाने से जबलपुर के उमरिया डुंगरिया औद्योगिक क्षेत्र को काफी फायदा मिलेगा। साथ ही उमरिया डुंगरिया…
‹ First
<
683
684
685
686
687
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.