Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
इमरान के निमंत्रण पर पाकिस्तान जाएंगे पुतिन, भारत के साथ संबंधों पर पड़ेगा असर
Update On
25-January-2022 19:00:39
इस्लामाबाद । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच पुतिन की पाकिस्तान यात्रा को लेकर बातचीत की जा रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही औचारिक रूप से राष्ट्रपति पुतिन को आने का न्योता दे चुके हैं। उन्होंने हाल में पुतिन से फोन पर हुई बातचीत के दौरान भी दोबारा पाकिस्तान आने का न्योता दिया था। बताया जाता है कि पुतिन की यात्रा को…
चंद्रमा पर युतु-2 को मिली अधिक चिपचिपी मिट्टी और छोटी चट्टानें
Update On
23-January-2022 19:32:27
पेइचिंग । चीन का रोवर चंद्रमा पर कीचड़ में फंस गया है। चीन के रोवर युतु-2 को चंद्रमा पर अधिक चिपचिपी मिट्टी, और ज्यादा छोटी चट्टानें और क्रेटर मिले हैं। चांद पर इस हिस्से और अन्य इलाकों के बीच बड़ा अंतर महसूस किया है। चंद्रमा के लिए कई चालक दल और बिना चालक दल के खोजी मिशनों के बावजूद चंद्रमा का यह हिस्सा अभी तक अज्ञात ही रहा है। इसका बड़ा कारण यहां से…
अंदर ही अंदर 'बहुत तेजी' से ठंडी हो रही पृथ्वी
Update On
23-January-2022 19:30:15
ज्यूरिख । पृथ्वी का आंतरिक भाग उम्मीद से ज्यादा तेजी से ठंडा हो रहा है। इसका मतलब है कि हमारी धरती भी बुध और मंगल की तरह अनुमान से पहले निष्क्रिय हो जाएगी। यहु खुलासा हुआ है एक ताजा अध्ययन में । ईटीएच ज्यूरिख के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने प्राथमिक खनिज ब्रिजमेनाइट के तापीय गुणों का अध्ययन किया है। शोधकर्ताओं की टीम ने एक माप प्रणाली विकसित की है जो पृथ्वी के अंदर मौजूद…
बोरिस जॉनसन के विरोधी सांसदों को ब्लैकमेल कर रही ब्रिटिश सरकार?
Update On
23-January-2022 19:24:47
लंदन । ब्रिटेन के एक सांसद ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के विरोधियों को ब्लैकमेल कर रही है। इस सांसद ने कहा कि वह अपने आरोप को पुलिस तक ले जाएंगे। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद विलियम व्रैग ने कहा कि जॉनसन के नेतृत्व को चुनौती देने की अपील कर रहे सांसदों को धमकाया जा रहा है जो ब्लैकमेल करने के बरबार है। व्रैग ने आरोप…
बाल्टिक सागर से भूमध्य सागर की ओर बढ़ रहे रूसी नौसेना के 6 युद्धपोत
Update On
23-January-2022 19:19:11
मॉस्को । यूक्रेन से जारी तनाव के बीत रूसी नौसेना के 6 युद्धपोत बाल्टिक सागर के रास्ते भूमध्य सागर की ओर बढ़ रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए बताया है कि ये युद्धपोत आने वाले दिनों में भूमध्य सागर के इलाके में एक नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेंगे। अमेरिका समेत कई देशों को आशंका है कि रूस के युद्धपोतों को भूमध्य सागर में एक सोची-समझी रणनीति के तहत तैनात कर…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टीटीपी से ज्यादा खतरनाक आईएसआईएस
Update On
23-January-2022 19:17:02
पेशावर । अफगानिस्तान में सक्रिय इस्लामिक स्टेट खुरासान (आईएसआईएस के) ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की तुलना में पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की शांति और अखंडता के लिए कहीं अधिक बड़ा खतरा पैदा किया है। प्रांतीय पुलिस प्रमुख ने यह बात कही है। पिछले साल अगस्त में काबुल में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान के कई शहरों में हमले तेज करने वाले आईएस-के. ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान…
टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट 10 मेगाटन टीएनटी के बराबर
Update On
23-January-2022 19:10:15
वेलिंगटन । टोंगा ज्वालामुखी विस्फोट को लेकर नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के मुख्य वैज्ञानिक जेम्स गारविन ने बताया कि नंबर्स से समझें तो यह विस्फोट लगभग 10 मेगाटन टीएनटी के बराबर था। वैज्ञानिकों और रिपोर्टों के अनुसार टोंगा द्वीप के पास पानी के नीचे का ज्वालामुखी एक विस्फोटक बल के साथ फट गया। कहा जा रहा है कि यह जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 600 गुना…
इंसानी दिमाग में चिप लगाने की तैयारी में जुटे एलन मस्क
Update On
23-January-2022 19:08:18
वॉशिंगटन । दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क का दिमागी चिप बनाने वाला स्टार्टअप न्यूरालिंक जल्द ही इसका इंसानी परीक्षण शुरू करने वाला है। मस्क का वादा है कि चिप की मदद से पैरालसिस का शिकार इंसान अपने दिमाग से उंगलियों से ज्यादा तेज गति से स्मार्टफोन चला सकेगा। मस्क ने साल 2016 में इस स्टार्टअप की सहस्थापना की थी।चिप को पेजर नाम के बंदर और एक सूअर के अंदर पहले ही लगाया…
अमेरिका के एक घर में शव को घेरे बैठे मिले 124 सांप
Update On
22-January-2022 19:52:15
वॉशिंगटन। अमेरिका के राज्य मैरीलैंड के एक घर में एक व्यक्ति का शव मिला। घर के अंदर शव को कम से कम 124 सांपों ने घेर रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मैरीलैंड के चार्ल्स काउंटी में हुई। पुलिस के मुताबिक आदमी ने अपने घर में पिंजरों में सैंकड़ों सांपों को कैद रखा था, जिसमें से कुछ बेहद जहरीले थे। मृतक के पड़ोसियों में से एक ने उसे एक दिन तक…
महिला रिपोर्टर की लाइव टीवी पर कार ने मारी टक्कर, करती रही रिपोर्टिंग
Update On
22-January-2022 19:49:24
वॉशिंगटन। अमेरिका के वेस्ट वर्जिनिया में एक महिला रिपोर्टर को रिपोर्टिंग के समय एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बावजूद उसने अपनी रिपोर्टिंग जारी रखी। इसका वीडियो अब तेजी से शेयर किया जा रहा है। रिपोर्टर की पहचान टोरी योर्गी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें मामूली चोट आई है। वेस्ट वर्जीनिया की रिपोर्टर टोरी योर्गी के साथ यह घटना गुरुवार की है। एक्सीडेंट के दौरान वह कानाहवा…
अफगानिस्तान को गेहूं देने के भारत के प्रस्ताव पर पाक ने चली चाल
Update On
22-January-2022 19:46:44
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान को गेहूं पहुंचाने वाले भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान ने फिर से चाल चली है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अपनी अच्छी तस्वीर पेश करने के लिए पाक ने कहा है कि उसने भारत को अपने इंतजाम के बारे में बता दिया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा कि उन्हें भारत के जवाब का इंतजार है। इसबीच भारत ने कहा है कि मदद में कोई शर्त छिपी नहीं होनी चाहिए। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता असीम…
रूस में मस्जिद के बाहर मॉडल की सेमी न्यूड फोटोशूट पर बवाल
Update On
22-January-2022 19:44:06
मॉस्को। रूस में एक मॉडल की मस्जिद के बाहर सेमी न्यूड फोटोशूट करवाने पर बवाल मचा हुआ है। कई धार्मिक नेताओं ने इस फोटोशूट पर कड़ा एतराज जताया है। लोगों ने मॉडल और फोटोग्राफर के खिलाफ धार्मिक उपासना स्थल के अपमान को लेकर कार्रवाई की मांग की है। हालकि फोटोग्राफर मारिया मारिया कटानोवा ने माफी भी मांग ली है। रिपोर्ट के अनुसार, फोटोग्राफर मारिया कटानोवा ने एक अनाम मॉडल के साथ मास्को कैथेड्रल…
कनाडा-अमेरिका सीमा पर एक परिवार के चार लोगों की ठंड से मौत
Update On
22-January-2022 19:41:48
टोरंटो। अमेरिका-कनाडा सीमा पर एक ही परिवार (परिजनों) के चार सदस्यों की ठंड के कारण मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है। पुलिस इसे मानव तस्करी से जुड़ा मामला बता रही है। माना जा रहा है कि सभी मृतक भारत से आए थे और कनाडा से अमेरिका की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ने से बर्फीले इलाके में अत्याधिक ठंड के कारण…
यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी सेना की जबरदस्त एयरस्ट्राइक
Update On
22-January-2022 19:38:41
रियाद। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ जबरदस्त एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में कई विद्रोहियों के मारे जाने की खबर है। एयरस्ट्राइक से यमन का इंटरनेट कनेक्शन ही ठप हो गया। माना जाता है कि हूती विद्रोहियों को ईरान से हथियार मिल रहा है। इन्हीं हथियारों और ड्रोन्स की मदद से वे अपने पड़ोसी देशों में हमले कर रहे हैं। यमन के एक…
आईएमएफ का सिरदर्द बना पाक! कर्ज में बांग्लादेश से भी आगे
Update On
22-January-2022 19:23:02
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इमरान खान के सत्ता संभालने के बाद तो जैसे इसके सितारे गर्दिश में आ गए। इमरान खान ने पाकिस्तान पर अरबों डॉलर के कर्ज को चढ़ा दिया है। पाकिस्तान पर घरेलू और विदेशी कर्ज 50 हजार अरब रुपये से भी ज्यादा हो चुका है। खुद पाकिस्तान के अपने ही उसकी पोल खोल रहे हैं। पाकिस्तान के अमेरिका में राजदूत रह चुके हुसैन हक्कानी ने एक ट्वीट में पाकिस्तान और बांग्लादेश…
इंडोनेशिया की संसद से देश की नई राजधानी बनाने वाले कानून को मिली मंजूरी
Update On
20-January-2022 21:37:09
जकार्ता । इंडोनेशिया की संसद ने देश की नई राजधानी बनाने वाले कानून को मंजूरी दे दी है। यहां की मौजूदा राजधानी जकार्ता के डूबने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही यह काफी प्रदूषित हो चुका है। यहां बार-बार बाढ़ आती है और शहर अक्सर डूब जाता है। इससे सरकार के कामकाज पर भी असर होता है। राष्ट्रीय राजधानी बिल पास हो गया। इसके तहत अब नई राजधानी नुसंतारा होगी। यह बोर्नियो द्वीप…
हैती के राष्ट्रपति की हत्या का आरोपी अमेरिका प्रत्यर्पित
Update On
20-January-2022 21:34:53
मियामी। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के मामले में डोमिनिकन गणराज्य में पकड़े गए आरोपी को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हैती के राष्ट्रपति मोइसे की पिछले साल सात जुलाई को हत्या कर दी गई थी। न्याय विभाग की प्रवक्ता निकोल नवास ने कहा, ‘हम पुष्टि करते हैं कि रोडोल्फ़ जार अब फ्लोरिडा के सदर्न जिले में अमेरिकी हिरासत में है। उन्होंने एक…
अभिनेत्री राइमा शिमू की हत्या में उनके पति गिरफ्तार
Update On
20-January-2022 21:32:15
ढाका। बांग्लादेशी अभिनेत्री राइमा इस्लाम शिमू की हत्या में उनके पति के साथ उनके दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है। पारिवारिक कलह के चलते हुई इस हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। लाश की शिनाख्त करने के बाद पुलिस अभिनेत्री के घर पहुंची। अभिनेत्री के घर पहुंचने के बाद पुलिस को उनके पति की गाड़ी से प्लास्टिक की एक डोरी का बंडल मिला। इसी डोरी…
अगले हफ्ते से मास्क फ्री होगा ब्रिटेन, चरम पर ओमिक्रॉन:सरकार
Update On
20-January-2022 21:28:21
लंदन। अगले हफ्ते से मास्क फ्री होगा ब्रिटेन, यानि अगले सप्ताह से लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड संबंधी नियमों में ढील देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की लहर देशभर में अपने चरम पर पहुंच चुकी है। इस दौरान उन्होंने सेल्फ-आइसोलेशन के लिए कड़े नियमों को रिन्यू नहीं करने की संभावना भी जताई। मौजूदा सेल्फ…
चैक गायिका हाना होरका का कोरोना से निधन
Update On
20-January-2022 21:25:42
प्राग। कोरोना से चैक गायिका हाना होरका का निधन हो गया। उनके बेटे जान रेक की मानें तो हाना जानबूझकर कोरोना संक्रमण से भिड़ी थीं। इसमें उन्हें जान गंवानी पड़ी। उनकी मां हाना होरका ने अब तक कोरोना टीका भी नहीं लगवाया था। उन्होंने बताया, ‘मैं और मेरे पिता क्रिसमस की पार्टी के दौरान कोरोना की चपेट में आ गए थे। हम दोनों ने चूंकि कोरोना टीका लगवाया हुआ है, इसलिए हालात…
‹ First
<
368
369
370
371
372
>
Last ›
Total News of international
( 8114 )
Advt.