Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
मप्र के ग्रामीणों के जीवन में आने वाला है नया सवेरा: प्रधानमंत्री
Update On
29-March-2022 19:07:22
भोपाल । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के मेरे ग्रामीण भाई-बहनों के जीवन में एक नया सवेरा आने वाला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आज (मंगलवार) 5.21 लाख परिवारों का गृह प्रवेश होगा। मुझे भी इसमें शामिल होने का सुअवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी करने वाले हैं। मध्य प्रदेश के पांच लाख 21 हजार प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को…
बांग्लादेशी दहशतगर्दों की जानकारी पर असम में छह गिरफ्तारी
Update On
29-March-2022 19:04:59
भोपाल । बीते दिनों राजधानी में दबौचे गए प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिदीन (जेएमबी) के चार आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर असम में छह दहशतगर्दों की गिरफ्तारी हुई है। ये लोग असम में छुपकर बैठे थे।मप्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस सूचना को असम पुलिस से साझा किया। जानकारी इतनी सटीक थी कि बांग्लादेशी 'सैफुल' के साथ उसके पांच साथियों को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जेएमबी…
समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को नहीं मिल रहे खरीदार
Update On
29-March-2022 19:00:51
भोपाल । राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान को खरीदार नहीं मिल रहे है। निगम ने यह धान दो साल पहले खरीदा था। निगम ने पहली बार जो निविदा बुलाई थी, उसमें किसी ने रुचि नहीं दिखाई। अब दोबारा निविदा आमंत्रित की गई है। पिछले साल 128 लाख मीट्रिक टन गेहूं और इस साल 45 लाख टन से अधिक धान का उपार्जन किया गया। सरकार सार्वजनिक…
इंडिगो की चेन्नई एवं फ्लायबिग की हैदराबाद उड़ान शुरू
Update On
29-March-2022 18:58:08
भोपाल । प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रथम बार दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन जुडा है। इंडिगो एयरलाइंस की चेन्नई एवं फ्लायबिग की हैदराबाद उड़ान शुरू हो गई है। दोनों कंपनी की उड़ानें आज मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। भोपाल का चेन्नई से हवाई संपर्क करीब साढ़े तीन साल बाद पुन: जुड़ रहा है। एक समय जेट एयरवेज इस रूट पर उड़ान का संचालन करती थी। जेट ने देशभर में उड़ानें बंद कर…
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का वादा
Update On
28-March-2022 23:35:00
भोपाल । फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिये कश्मीरी पंडितों पर जो बीती, वह सामने लाया गया है। इसके बाद पूरे देश में कश्मीरी पंडितों के प्रति एक सहानुभूति की लहर है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में बसे कश्मीरी पंडितों को भरोसा दिलाया कि अगर कोई अपने घर वापस लौटना चाहता है तो राज्य सरकार इसमें पूरी मदद करेगी। उनके जाने के इंतजाम भी करेगी। पत्रकारों से…
शिवराज सरकार ने तैयार किया 2023 के विधानसभा चुनाव का रोडमैप
Update On
28-March-2022 23:32:47
भोपाल । पचमढ़ी के जंगल में दो दिनों में करीब 21 घंटे की मैराथन चिंतन बैठक का निचोड़ यह निकला कि सरकार को अपनी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। जनता को बताना होगा कि उसके लाभ की योजनाएं केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार लेकर आई है। यह तय किया गया कि योजनाओं का भरपूर प्रचार-प्रसार किया जाए, प्रदेश से लेकर विकासखंड तक…
शिक्षक वर्ग- 3 परीक्षा के पेपर लीक का मामले में कमलनाथ बोले
Update On
28-March-2022 23:30:41
भोपाल । मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग- 3 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में सियासत जारी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार व्यापम पार्ट 2 घोटाले की ओर बढ़ रही है। सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता केके मिश्रा पर ही एफआईआर करवा दी है। ये तो चोरी के ऊपर सीनाजोरी है। मप्र व्यापमं की शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा…
लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा
Update On
28-March-2022 23:28:19
भोपाल । सिंगरौली जिले में लोकायुक्त रीवा द्वारा एक पटवारी को भूमि का नामांतरण करने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। उक्त रिश्वत की राशि स्थानीय पत्रकार द्वारा दी जा रही थी। कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद पटवारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बताया गया है कि रिश्वत भूमि के नामांतरण के लिए मांगी गई थी जिसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की गई…
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
Update On
28-March-2022 23:25:49
भोपाल । भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सांची दूध के दाम बढ़ाकर लाखों उपभोक्ताओं पर थोपी गई महंगाई पर युवक कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता व विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ जबरन थोपे गए दाम वापस लें। बीते इन सात दिनों में उपभोक्ताओं वसूली गए अतिरिक्त रुपये लौटाए जाएं। ऐसा नहीं किया तो विरोध दर्ज कराएंगे। इसकी जवाबदारी भोपाल दुग्ध संघ की होगी। वहीं आम आदमी पार्टी की…
जून में मप्र की तीन राज्यसभा सीट हो रही हैं खाली
Update On
28-March-2022 23:23:54
भोपाल । मध्य प्रदेश कोटे की तीन राज्यसभा सीटें जून में खाली हो रही हैं। इन तीनों के लिए भाजपा और कांग्रेस में जोर आजमाइश शुरू हो गयी है। संख्या बल को देखते हुए दो सीट भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाना तय है। ये तीन सीटें पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर, संपतिया उइके और विवेक तन्खा का कार्यकाल पूरा होने पर खाली हो रही हैं। जून में खाली हो रही मध्यप्रदेश की…
पुताई करते समय एचटी की चपेट मे आये किशोर की मौत
Update On
28-March-2022 23:21:23
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना इलाके मे स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पुताई करते समय नाबालिग की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जान चली गई। हालाकि उसे नाजुक हालत मे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था। लेकिन वहॉ थोडी देर चले उपचार के बाद ही उसने दम तोड दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरु कर दी है। थाना पुलिस से…
जिले के पुलिस अधिकारियों की पुलिस अधीक्षक ने ली मीटिंग,
Update On
28-March-2022 22:21:50
गुना । रविवार की दोपहर 03:00 बजे से पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागृह में जिले भर के सभी पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा ली गई, जिसमें जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारीगण, सभी थाना व चौकी प्रभारीगण एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा द्वारा सभी थानों के गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, एससी एसटी वर्ग के…
दो संभागों में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरु
Update On
28-March-2022 18:10:12
भोपाल । मध्यप्रदेश के दो संभागों में आज (सोमवार) से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन से प्रारंभ हो गया। इसकी शुरुआत आज इंदौर और उज्जैन संभाग से हो गई। वहीं नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग में चार अप्रैल से गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में चार हजार 663 केंद्र बनाए गए हैं। उपार्जन से पहले पंजीकृत किसान की पात्रता की जांच नोडल अधिकारी करेंगे।…
भोपाल दुग्ध संघ ने नहीं घटाए दूध के दाम
Update On
28-March-2022 18:06:22
भोपाल । प्रदेश के सभी छह सहकारी दुग्ध संघों में से मात्र भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने ही दूध के दाम मनमाने तरीके से बढा लिए है और वह दाम करने को भी तैयार नहीं है। अभी तक भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने अपनी तरफ से एक रुपये दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं से 5.60 लाख रुपये की वसूली की है। यह राशि सात दिन के भीतर उपभोक्ताओं से वसूली है। यह आगे भी…
बादल छंटने से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
Update On
28-March-2022 18:00:39
भोपाल । मध्यप्रदेश के वातावरण में नमी कम होने से बादल छंट गए हैं। इस वजह से रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन के तापमान में अब फिर बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़ एवं खरगोन में दर्ज किया गया। रतलाम में लू चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार से…
मप्र के पुराने हो चुके 27 बांधों की होगी मरम्मत
Update On
28-March-2022 17:36:15
भोपाल । मध्यप्रदेश के पुराने हो चुके कुल 27 बांधों की अब मरम्मत कराई जाएगी ताकि दुर्घटनाएं होने से रोका जा सके। बांधों की वर्तमान स्थिति पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने भी आपत्ति की थी और सरकार को मरम्मत कराने की सलाह दी थी। इसके लिए राज्य सरकार ने 551 करोड़ रुपये मंजूर किए है। श्योपुर जिले में वर्ष 1908 में निर्मित वीरपुर, वर्ष 1910 में सिवनी जिले…
किसानों को मिलेगी ब्याज माफी, सरकार लाएगी समझौता योजना
Update On
28-March-2022 17:33:31
भोपाल । मध्यप्रदेश के डिफाल्टर हुए 14 लाख 57 हजार किसानों का ब्याज माफ होगा। इसके लिए राज्य सरकार समझौता योजना लाने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद सहकारिता विभाग एकमुश्त समझौता योजना तैयार कर रहा है। इसमें किसानों को मूलधन चुकाने पर लगभग दो सौ करोड़ रुपये की ब्याज माफी दी जाएगी। डिफाल्टर किसानों के ऊपर पांच हजार सात सौ करोड़ रुपये का…
केंद्रीय कर्मचारी व बैंककर्मियों की हड़ताल प्रारंभ
Update On
28-March-2022 17:30:38
भोपाल । प्रदेश भर में आज अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय कर्मचारी और बैंककर्मियों एवं श्रमिकों की हड़ताल प्रारंभ हो गई है। यूनियन के पदाधिकारियों का दावा है कि यह हडताल सांकेतिक होगी। इसमें पूरी तरह से काम बंद नहीं किया जाएगा। भोपाल व आसपास के श्रमिक, केंद्रीय कर्मचारी व बैंककर्मी आज दोपहर में राजधानी के नीलम पार्क में जुटेंगे। इसी तरह प्रदेश भर में हड़ताल शुरू हो गई है। ये श्रमिक, बैंककर्मी व केंद्रीय कर्मचारियों…
उत्कृष्ट व माडल स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा तीन को
Update On
28-March-2022 17:18:51
भोपाल । मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट और माडल स्कूलों की नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा तीन अप्रैल को आयोजित होगी । प्रदेश के 52 जिलों में उत्कृष्ट विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश भर से इस परीक्षा में करीब एक लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा मप्र राज्य ओपन बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र राज्य ओपन बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए…
रजिस्ट्री कार्यालयों में उमड़ने लगी लोगों की भीड़
Update On
27-March-2022 21:13:27
भोपाल । राजधानी में एक अप्रैल से प्रापर्टी के दाम बढ़ने की जानकारी लगते ही रजिस्ट्री कार्यालयों में भीड़ उमड़ने लगी है। पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार शहर के दोनों कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री करवाने पहुंच रहे हैं । लगातार दूसरे दिन भी सर्वर बार-बार डाउन हुआ, जिससे रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। पुरानी कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार सस्ती दरों पर पर रजिस्ट्री करवाने वालों…
‹ First
<
653
654
655
656
657
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.