Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
सफाई कर्मचारी अपने बच्चो को दूसरे व्यवसाय और उच्च पदों के लिए तैयारी कराएं -- एम वेंकटेशन
Update On
22-January-2022 16:44:38
भोपाल। सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम वेंकटेशन (केबिनेट मंत्री दर्जा केंद्र सरकार) ने कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में सफाई कर्मचारियों और उनके संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी, अपर कलेक्टर उमराव सिंह मरावी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने कहा कि सफाई कार्य में लगे सभी माता-पिता अपने बच्चों को शासकीय सेवा…
प्रत्येक बूथ तक प्रदेश सरकार की योजनाओं को पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य
Update On
22-January-2022 16:42:13
भोपाल। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसी क्रम में प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के रवि शंकर नगर बोर्ड ऑफिस कॉलोनी, पंचशील नगर मंडल के बूथ क्रमांक 216 पर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हुए। इसी प्रकार नरेला, हुजूर, गोविन्दपुरा, मध्य, उत्तर विधानसभा में लगातार बूथ विस्तारक आयोजन चल…
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने हजीरा स्थित नवीन सब्जी मंडी में विक्रेताओं से किया संवाद
Update On
22-January-2022 16:40:00
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह इंदौर से ग्वालियर पहुँचे और सीधे इंटक मैदान में नवीन सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं, ठेला व्यापारियों और दुकानदारों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी और सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि आपकी सुविधा के लिये नये स्वरूप में और पहले से अधिक जगह सर्व सुविधायुक्त मंडी के लिए दी गई है। जहाँ आप अच्छे वातावरण में अपना व्यापार कर सकेगें। श्री तोमर ने नवीन सब्जी मंडी में…
जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
22-January-2022 16:38:13
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विशेष पिछड़ी सहरिया, बैगा और भारिया जनजाति की बहनों की जिंदगी को खुशहाल और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई-लिखाई, दवाई और रोजगार का इंतजाम सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में सहरिया बैगा और भारिया जनजाति की महिलाओं को आहार अनुदान की राशि के वर्चुअल अंतरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय कार्य विभाग…
थाना हनुमागंज पुलिस ने वाहन चोर गिरफ्तार कर चोरी की मो.सा. की बरामद
Update On
22-January-2022 16:35:41
भोपाल। अपराधों की रोकथाम हेतु वाहन चोरी, नकबजनी की घटनाएं रोकने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के पालन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित किया जाकर वाहन चोर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 20.01.21 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति मो.सा. हीरो डिलेक्स जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP/40/MU/2202 है, कबाड़खाना रोड़ पर लेकर खड़ा…
शराबबंदी पर फिर बोलीं उमा भारती
Update On
22-January-2022 16:27:47
भोपाल ।पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी को लेकर फिर मुखर हुई हैं। उन्होंने कई ट्वीट कर आंदोलन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर ही रहेगी। उमा भारती ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हमारा शराबबंदी और नशाबंदी का अभियान सरकार के खिलाफ नहीं है। शराब और नशे के खिलाफ है। भाजपा, कांग्रेस और सरकार में बैठे लोगों को समझा पाना भी एक कठिन काम है।…
बेटा और बेटी बराबर आयेंगे, तभी सृष्टि का चक्र चलेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
22-January-2022 16:25:00
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देवास जिले की महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने बाँस उत्पादन करने का बीड़ा उठाया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समूह की महिलाओं ने एक हजार एकड़ जमीन में बाँस उत्पादन का कार्य हाथ में लिया है। प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूहों को गणवेश सिलाई का कार्य दिया गया था। इस कार्य को उन्होंने बखूबी करके दिखाया है।…
खाद्य पदार्थों में मिलावट के अपराधियों को करें दण्डित : मुख्यमंत्री चौहान
Update On
21-January-2022 17:49:01
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट गंभीर अपराध है। इसे रोकने के लिए पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन मिलकर सख्त कार्यवाही करें। मिलावट से मुक्ति अभियान जारी रहे। दोषियों के विरूद्ध अर्थ-दण्ड अधिरोपित हो। मुख्यमंत्री चौहान आज…
मुख्यमंत्री चौहान ने वीसी के प्रथम सत्र में की कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा
Update On
21-January-2022 17:42:04
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाकर आम जनता को राहत उपलब्ध करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। चिन्हित अपराधों को रोकने, महिलाओं और बालिकाओं को अपराधों से बचाने, गुमशुदा बच्चों की तलाश, शराब के अवैध व्यवसाय पर नियंत्रण और भूमि पर…
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मध्यप्रदेश को अग्रणी बनाने का करें प्रयास : मुख्यमंत्री चौहान
Update On
21-January-2022 17:37:32
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को वर्ष 2022 में स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए स्थानीय निकाय, प्रत्येक नगर और ग्राम में सार्वजनिक स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और कचरा प्रबंधन के कार्यों के लिए ईमानदार प्रयास करें। वर्ष 2021 के स्वच्छ सर्वेक्षण…
मंत्री सिलावट ने ऊर्जा मंत्री तोमर से की मुलाकात
Update On
21-January-2022 17:33:53
इन्दौर । जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर से इन्दौर में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति के संबंध में उन्हें अवगत कराया। सिलावट ने सांवेर क्षेत्र में विद्युत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिये 43 करोड़ रूपये से अधिक लागत के विभिन्न…
मुख्यमंत्री चौहान ने इन्दौर में भू-माफियाओं के विरुद्ध हुई कार्रवाई की सराहना की -
Update On
21-January-2022 17:30:50
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस ली। उन्होंने इस वीडियों कांफ्रेंसिंग में निर्देश दिये कि विकास तथा जनकल्याण संबंधी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाये और बिना परेशानी सबको सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस जनता को सुशासन देने…
भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत 10 दिन तक चलने वाले आयोजन का सिलसिला शुरू -
Update On
21-January-2022 17:26:34
इन्दौर । भाजपा द्वारा 'कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशती वर्ष' को 'संगठन पर्व' के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अपने-अपने तय बूथों पर पहुंचकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्य कर रहे है। प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी डॉ.…
इन्दौर में निर्माणाधीन स्कूल की छत गिरी : एक दर्जन मजदूर घायल
Update On
21-January-2022 17:16:11
इन्दौर । इन्दौर के तेजाजी नगर में गुरुवार रात निर्माणाधीन स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। जिसमें यहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना के बाद आसपास के गांव वाले ओर पुलिस मौके पर पहुंची। छत का मलबा हटाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीक…
अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन
Update On
20-January-2022 22:55:07
भोपाल । अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि अरुण वर्मा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय…
शराब सस्ती करने पर टकराव
Update On
20-January-2022 22:52:01
भोपाल । मध्यप्रदेश में शराब की नई नीति का कांग्रेस ने विरोध किया है। पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने शराब सस्ती करते हुए अपनी मंशा साफ कर दी है। नई नीति के प्रावधानों से साफ हो जाता है कि सरकार घर-घर शराब पहुंचाना चाहती है। इसका जवाब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिया। कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की कीमतें इसलिए कम की…
मप्र में कोरोना के रैपिड टेस्ट पर रोक
Update On
20-January-2022 22:49:31
भोपाल । कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। संक्रमण नियंत्रित करने की खातिर स्वास्थ्य विभाग अब रैपिड एंटीजन टेस्ट के बजाय आरटी-पीसीआर जांच पर ही फोकस कर रहा है। इसकी वजह यह है कि रैपिड जांच की सटीकता कम है। लिहाजा सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट पर रोक लगा दी है। अब प्रदेश सरकार आरटी-पीसीआर टेस्ट पर फोकस कर रही है। फीवर क्लीनिक के अलावा मोबाइल…
प्रदेश में 24 घंटे में 9385 कोरोना पॉजिटव
Update On
20-January-2022 22:44:33
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार तेज हो गई है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 9385 नए पॉजिटिव मिले। एक दिन पहले 7597 नए केस आए थे। यानी एक दिन में लगभग दो हजार की बढ़ोतरी हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 49 हजार 741 पहुंच गई है। पॉजिटिविटी दर 11.72 प्रतिशत यानी प्रदेश में जांच कराने में हर 12वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा। बुधवार को 80…
कांग्रेस नेत्री शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह के दौरान फिसलकर हुईं बेहोश
Update On
20-January-2022 22:42:02
भोपाल । साधु-संतों के धरना, प्रदर्शन के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नूरी खान ने शिप्रा नदी में चार फीट गहरे पानी में उतर जल सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान वे फिसलकर पानी में गिर गईं और डूबते-डूबते बचीं और बेहोश हो गईं, वहां मौजूद समर्थकों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। इसके पहले नूरी खान ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाते…
अब स्टेशन पर भी होगी पढ़ाई की व्यवस्था
Update On
20-January-2022 22:39:17
भोपाल । रेलवे अब अपने स्टेशनों पर ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म, प्रमोशन, लीड जनरेशन कियोस्क एवं स्टडी सेंटर स्थापित करेगा। इसकी शुरुआत रेलवे ने शुरू कर दी है। पहले चरण में मंडल के तीन स्टेशनों का चयन किया गया है। इनमें भोपाल, होशंगाबाद व विदिशा रेलवे स्टेशन शामिल है। मंडल द्वारा शैक्षिक मंच की तलाश करने वाले छात्रों के फायदे के लिए गैर किराया राजस्व नीति के तहत तीन स्टेशनों पर ऑन लाइन…
‹ First
<
681
682
683
684
685
>
Last ›
Total News of state
( 14840 )
Advt.