Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
कोरोना वायरस के 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में
Update On
07-February-2022 16:52:04
भोपाल । मध्यप्रदेश में प्रदेश में कुल 44 हजार 778 सक्रिय मरीजों में से 764 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इस लिहाज से सिर्फ 1.7 फीसदी मरीज ही अस्पातलों में हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। उधर प्रदेश में मध्य प्रदेश में शनिवार को 5171 मरीज मिले हैं। दूसरी लहर…
बैंक स्तर पर शीघ्र मिले प्रकरणों की मंजूरी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
06-February-2022 16:30:15
भोपाल । प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 117 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा 94 प्रतिशत से अधिक प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश के 27 हजार 360 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि स्वीकृत कर मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय…
शीघ्र आएगी मध्यप्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
06-February-2022 16:28:28
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि युवाओं द्वारा उद्यमी भावना के साथ प्रारंभ किए गए स्टार्टअप देश में एक क्रांति ला रहे हैं। मध्यप्रदेश शीघ्र ही नई स्टार्टअप पॉलिसी तैयार कर उसे लागू करेगा। इसके अलावा ग्लोबल स्टार्टअप इन्वेस्टर्स समिट के विचार को भी जमीन पर उतारा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा…
घायल तेन्दुए को रेस्क्यू कर वन विहार लाया गया
Update On
06-February-2022 16:26:26
भोपाल। नरसिंहगढ़ अभयारण्य से गंभीर अवस्था में एक मादा तेन्दुए को रेस्क्यू कर शनिवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू भोपाल में लाया गया है। डॉ. अतुल गुप्ता एवं चिकित्सक दल द्वारा तेन्दुए का गहन परीक्षण किए जाने पर प्रथम दृष्टया जहर से पीड़ित होना पाया गया। इसकी उम्र 2 वर्ष की है। मादा तेन्दुए को सघन चिकित्सा में रखा गया है।
शिवराज सिंह चौहान द्वारा ई-सेल मैनिट में स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन
Update On
06-February-2022 16:23:11
भोपाल । ई-सेल मैनिट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की शुभ उपस्थिति में इबेंटोस: भारत के अग्रणी वर्चुअल इवेंट प्लेटफॉर्म द्वारा 3-डी वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप एक्सपो का सफलतापूर्वक उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री ने युवा उद्यमियों की सेना का स्वागत किया और उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी को बधाई दी। मुख्य अतिथि…
गायों की मौत पर गॉधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठै विधायक मसूद, दोषियों पर रासुका के तहत कार्यवाही की मॉग
Update On
06-February-2022 16:21:24
भोपाल। बैरसिया तहसील के बसई गॉव में लगभग 800 गायों की मौत को लेकर शनिवार को कॉग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ मिंटो हॉल स्थित गॉधी प्रतिमा के समक्ष धरना देकर दोषियों पर रासुका की कार्यवाही करने की मॉग की। इसके साथ ही संभाग आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सहायक पुलिस कमिश्नर अभिनय विश्वकर्मा को सौंपा। धरना स्थल…
प्रदेश में दो सरकार, दो संविधान, दो मुख्यमंत्री, दो कानून : के.के. मिश्रा
Update On
06-February-2022 16:18:56
इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश में एक लोकतांत्रिक सरकार नहीं होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहना चाहती है कि यहां दो सरकार, दो संविधान, दो मुख्यमंत्री और दो कानूनों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा दोहरी व्यवस्था संचालित की जा रही है, जो भविष्य के लिए एक घातक संकेत है। उक्त गंभीर आरोपों को स्पष्ट करते हुए प्रदेश कांग्रेस…
बूथ विस्तारक अभियान में इतिहास बनाएगी म.प्र. भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा
Update On
06-February-2022 16:15:47
जबलपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के काम के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। मध्यप्रदेश इस योजना के माध्यम से इतिहास बनाएगा और देश में पहले स्थान पर होगा। प्रदेश के 65 हजार बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बूथों के वेरीफिकेशन और डिजिटाइजेशन का काम प्रभावी तरीके से…
दमन का सहारा ले रही सरकार : कमलनाथ
Update On
06-February-2022 16:13:41
भोपाल/ ग्वालियर । उप नगर ग्वालियर के हजीरा स्थित सब्जी मंडी को तोड़ कर गरीबों का दमन करने और छात्र नेताओं को पर झूठे मामले दर्ज करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने धरना दिया। इस धरना में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी शामिल हुए हैं। कमल नाथ 10 मिनट के लिए धरना में पहुंचे, पूर्व…
लोडिंग वाहन सहित साढ़े ३ लाख की शराब जब्त
Update On
05-February-2022 22:26:50
जबलपुर । शातिर शराब तस्करों द्वारा फिल्म पुष्पा की तर्ज पर लोडिंग वाहनों में अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। लोडिंग वाहनों में गुप्त तहखाने बनाकर उनमें शराब छुपा कर मंडला से जबलपुर लाने वाले एक आरोपी को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए दो लोडिंग वाहनों में…
आयुष विभाग की प्रमुख सचिव ने एसीएस के जरिए कराई तामीली
Update On
05-February-2022 22:26:14
आईएएस कुलपति भी नहीं करा पाए डॉ. गुप्ता को नोटिस तामीलजबलपुर । मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्याल (एमयू) के विवादास्पद कुलसचिव तत्कालीन ओएसडी आयुष विभाग एवं वर्तमान में एमयू के उपकुलसचिव मूलत: होम्योपैथी चिकित्सक डॉ जे के गुप्ता का रसूख क्या है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आयुष…
युवक की मिली लाश
Update On
05-February-2022 22:24:20
भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर बरोही थाना अंतर्गत अम्हलेड़ी गांव के पास युवक की लाश मिली है। बरोही पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया है।जानकारी के अनुसार छिडियापुरा निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उनका बेटा राधेश्याम…
हफ्ते भर बाद बड़ा गणपति से सड़क शुरू हो सकेगी
Update On
05-February-2022 22:23:29
इंदौर, 5 फरवरी । बड़ा गणपति से मल्हारगंज के हनुमान मंदिर वाले पहले चौराहे तक सीमेंट कांक्रीट की साठ फुट चौड़ी सड़क बनकर समाप्ति की ओर है। इस सड़क पर चेंबर व इलेक्ट्रिक डक्ट पूरे होते ही यातायात के लिए यह हिस्सा खोल दिया जाएगा। दुपहिया वाहनों को आसानी से…
पुराने टाकिज आस्था और कस्तूर चालू हुए
Update On
05-February-2022 22:22:55
इंदौर। कल से इंदौर के पुराने टॉकिज कस्तूर और आस्था सिंगल स्क्रीन चालू हो गए हैं। कोरोना महामारी की वजह से डेढ़ साल से बंद पड़े थे। शुरू दिन घाटे का ही रहा 5 फीसद ही धंधा हो सका। मार्च-अप्रैल में बंपर पिक्चर आनी है। शुरूआत ‘गंगूबाई कठियावाड़ी’ फिल्म से हो…
कोरोना के 10 हजार मरीजों में से 30 फीसद कोलार में
Update On
04-February-2022 17:58:17
भोपाल । भोपाल के 10 हजार सक्रिय मरीजों में से 30 फीसद मरीज कोलार एसडीएम क्षेत्र में हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा गोविंदपुरा में है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में गुरुवार को 6072 सैंपलों की जांच में 1288 मरीज मिले हैं। यानी करीब 20 फीसद संक्रमित पाए गए हैं। तीन दिन…
राजधानी की वैध होने वाली 209 कॉलोनियों की सूची जारी
Update On
04-February-2022 17:55:43
भोपाल । नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी कोलसानी ने 209 अवैध कालोनियों की सूची जारी की है, जिन्हें वैध किया जाएगा। अवैध कालोनी को वैध करने के मामले में नगर निगम ने कल बड़ा फैसला लिया है। करीब 24 साल पहले विकसित हुईं इन कालोनियों के लोग अब तक लोन नहीं ले पाते थे। कुछ अवैध कॉलोनियों…
होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने पर लगी मुहर
Update On
04-February-2022 17:53:26
भोपाल । प्रदेश की धार्मिक नगरी होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने पर मुहर लग गई है। इससे पूर्व में भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशनऔर मिंटो हाल का नाम बदला जा चुका है। मध्य प्रदेश को गुलामी के कलंक से मुक्त करने के लिए और शहरों के नाम बदले जाएंगे। इनमें सीहोर जिले का नसरुल्लागंज, रायसेन जिले का औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, गौहरगंज, बेगमगंज सहित अन्य…
मुख्यमंत्री आज करेंगे जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से संवाद
Update On
04-February-2022 17:51:11
भोपाल । प्रदेश के जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री यह संवाद मध्य प्रदेश में 46 लाख 11 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने की उपलब्धि पर करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे हाल में आयोजित किया जाएगा। संवाद के लिए उन 16 जिलों के एक-एक ग्राम…
कियोस्क संचालक को बंधक बनाकर लूटे 45 लाख
Update On
04-February-2022 17:49:00
भोपाल । प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास में कियोस्क संचालक को परिवार सहित बंधक बनाकर 45 लाख रुपए लूट लिए। संचालक के घर के नीचे ही एटीएम मशीन है। उसमें कैश भरने के लिए रखे हुए 45 लाख रुपये लूटे गए हैं। इस पूरी वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। घटना रात 9 बजे की बताई…
मंत्री सारंग ने बूथ विस्तारक महाअभियान के अंतर्गत सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली
Update On
04-February-2022 16:55:17
भोपाल । चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मसदी वर्ष में पार्टी द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत चलाये जा रहे बूथ विस्तारक महाअभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को सुभाष मंडल के वार्ड 58, 70 और 44 व सम्राट अशोक मंडल के वार्ड 69 के सभी बूथों की बैठकों में शामिल होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद…
‹ First
<
678
679
680
681
682
>
Last ›
Total News of state
( 14870 )
Advt.