Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दी विभागीय गतिविधियों की जानकारी -
Update On
18-November-2021 18:27:24
भोपाल/इन्दौर । जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग में किए जा रहे विकासकार्यों और योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को दी। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग प्रदेश के जलाशयों में जल संरक्षण की दृष्टी से प्रदेश के सभी जिलों में दो तालाब चिंहित करने का निर्देश दिए हैं। इन तालाबों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण…
शिक्षा प्रणाली में सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान एवं कौशल का करें समन्वय : राज्यपाल श्री पटेल
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति ने जीवन की कला सीखने और सिखाने का अवसर दिया है। देश का युवा ज्ञान शक्ति के बल पर जीवन में जो कुछ भी बनना चाहता है, करना चाहता है, अब कर सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को शिक्षा प्रणाली में…
जनजातीय विकासखंडों में उपभोक्ताओं के घर तक पहुँचेगा अनाज : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राशन आपके ग्राम योजना में प्रदेश के जनजातीय बहुल 89 विकासखंड के लिए आज प्रथम चरण में 11 वाहन मंत्रालय परिसर से जिलों के लिए रवाना किए। योजना में दिसम्बर माह तक सभी जनजातीय बहुल विकासखंडों के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से हमारे जनजातीय भाई-बहनों को बिना कष्ट के उनके ग्राम…
भाजपा में शुरू हुई राजनीतिक नियुक्तियां
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल। उपचुनाव निपटते ही भाजपा ने राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी हैं। सरकारी विभागों में अशासकीय पद पर होने वाली नियुक्तियों में कल दूसरी नियुक्ति की गई। भाजपा के महामंत्री घनश्याम शेर को भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर बनाया गया है। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश से सदस्य के रूप में भाजपा के…
कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, सुप्रिया श्रीनेत बोली
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को राफेल पर बुलाई प्रेसवार्ता में मीडिया के सवाल पर कहा कि कांग्रेस निजीकरण के खिलाफ नहीं है। रानी कमलापति के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम रखना स्वागत योग्य है। लेकिन क्या कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था। जिस पर उनका नाम रखा जा सकता था। ऐसा क्या है कि इस देश में विकास का मतलब नाम बदलना हो गया है। उन्होंने बीजेपी…
राजनाथ सिंह ने दतिया में पीतांबरा पीठ के किए दर्शन
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रांजिट विजिट पर आज ग्वालियर आए। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दतिया के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियों से भी चर्चा की है। यहां से दतिया में रक्षा मंत्री पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। यहां गृह…
गबन के मामले में सहकारी समिति के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । प्रदेश के ग्वालियर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पिछोर शाखा के तत्कालीन छह अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और एक संविदा कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जाएगी। किसानों के नाम पर फर्जी ऋण स्वीकृत करके गबन करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं, छह अधिकारियों-कर्मचारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जिला सहकारी…
केंद्रीय सहकारी बैंक पिछोर के घोटाले में 6 कर्मचारी निलंबित और एक बर्खास्त एक अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल । सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि सहकारी बैंक में अनियमितता, गबन, घोटाला में लिप्त अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार के प्रकरण में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ग्वालियर की पिछोर शाखा में बैंक राशि की हेरा-फेरी करने में लिप्त पाए गए अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। आडिट टीम की जाँच में सहकारी बैंक शाखा पिछोर में…
कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य अमला अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने मंगलवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। मंत्री डॉ. चौधरी यू-ट्यूब चैनल "टीकाकरण संवाद" के शुभारंभ पर स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को एन.एच.एम. मुख्यालय से संबोधित…
क्रियान्वयन में तेजी लाकर योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाये : राज्यमंत्री श्री कुशवाह
Update On
17-November-2021 21:01:29
भोपाल। योजनाओं का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करने को कहा है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि एमआईडीएच और पीएमकेएसवाई योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं है। उन्होंने कहा कि योजनावार प्रगति की समीक्षा की जायेगी। अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि चालू वित्तीय सत्र के लक्ष्य 100 प्रतिशत प्राप्त हो।
नए हमीदिया अस्पताल का ब्लाक-2 तैयार होगा 24 नवंबर तक
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । राजधानी के हमीदिया अस्पताल के नए भवन का ब्लाक-2 अब 24 नवंबर तक तैयार होगा। इस काम की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा संचालक डा. उल्का श्रीवास्तव को सौंपी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) मो. सुलेमान ने यह समय सीमा तय की है। यह अस्पताल बनने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सुल्तानिया अस्पताल को यहां पर शिफ्ट किया जा सकेगा। हमीदिया अस्पताल में बीते सोमवार को आग लगने…
प्रदेश के सागर जिले में बनाया जा रहा नया अभयारण्य
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । मध्य प्रदेश में बढ़ती बाघों की संख्या और अन्य वन्यप्राणियों के लिए सुरक्षित रहवास देने के लिए सागर जिले में नया अभयारण्य बनाया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इसकी सैद्धांतिक सहमति दे चुका है। अब क्षेत्र की जनता से बात करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर जाएंगे। उनकी सहमति के बाद ही सरकार अभयारण्य बनाने के निर्णय को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश में महज आठ साल…
चुनाव आयोग ने दिए तहसीलदारों के तबादला करने के आदेश
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । बीते दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार को ऐसे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले करने के आदेश जारी किए है जो तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ है। आयोग ने यह आदेश प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर दिया है।अब राजस्व विभाग असमंजस में है कि चुनाव आयोग के आदेश का पालन करे अथवा मैदानी स्थिति को देखे। बताया जा रहा है कि आयोग अब…
यूजी व पीजी क्लासों में प्रवेश का आज अंतिम दिन
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । प्रदेश के कॉलेजों की यूजी व पीजी क्लासों में प्रवेश का आज अंतिम दिन है। मध्यप्रदेश की निजी, सरकारी और अल्पसंख्यक कालेजों में यूजी-पीजी की छह लाख 15 हजार सीटें खाली है। इस सीटों पर प्रवेश कराने उच्च शिक्षा विभाग कालेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) का तीसरा अतिरिक्त राउंड करा रहा है। विभाग द्वारा चलाई गई पांच राउंड की काउंसलिंग के बाद भी केवल 6.48 लाख प्रवेश हुए…
भोपाल दुग्ध संघ मार्च 2022 से रोजाना चार लाख लीटर दूध खरीदेगा
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । भोपाल सहकारी दुग्ध संघ भोपाल मार्च 2022 से रोजाना चार लाख लीटर दूध की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। संघ ने इसके लिए समितियों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। भोपाल समेत आसपास के जिलों में दूध की खरीदी करने वाली समितियों का विस्तार करेगा। सूत्रों की माने तो अभी संघ की 2499 समितियां हैं, इनमें 95 हजार किसान दूध बेचते हैं। वर्तमान में रोजाना 3.40…
एसी कोच की लाइटिंग व एसी मैकेनिकों की जान जोखिम में
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में ट्रेन में काम करने वाले लाइटिंग व एसी कर्मचारियों की जान जोखिम में है। कम स्टाफ में इन लोगों से ज्यादा से काम लिया जा रहा है जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैा कर्मचारियों का कहना है कि काम के दबाव में कई लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार उन पर काम का दबाव बनाकर उन्हें मानसिक प्रताड़ना देने का काम किया जा रहा है।…
पटाखे फोड़ने पर हुए विवाद के बाद जमकर पथराव
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । प्रदेश के खंडवा शहर मेंपटाखे फोड़ने की बात पर बवाल मच गया। विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। देर रात दो पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद पुलिस बल कुछ ही देर में घटनास्थल पहुंच गया था। लेकिन पर्याप्त मात्रा में फोर्स नहीं होने की वजह से पुलिस पथराव करने वालों पर काबू नहीं कर सकी। कुछ ही देर में कंजर मोहल्ले से लगे दूसरे क्षेत्र भगत सिंह चौक पर शादी…
बकरी गरीब की ऐसी गाय है, जो कुछ लेती नही वरन् देती ही देती है : पशुपाल मंत्री प्रेमसिंह पटेल
Update On
16-November-2021 20:48:13
इन्दौर/बड़वानी । बकरी का दूध बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है, क्योकि बकरी शाकाहारी पशु है, और ऐसे पौधों की पत्तियां खाती है जो औषधीय युक्त होते है। जिसका लाभ इसके दूध के सेवन करने वाले को भी मिलता है और उसका स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। बकरी गरीब की ऐसी गाय होती है, जो कुछ लेती नही वरन् देती ही देती है। उक्त बाते प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर…
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर माल्यार्पण
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल/इन्दौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन-नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर नमन कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल स्थित अपने निवास पर स्थित सभागार में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
निगम के सफाई मित्रों ने 02 घण्टे के रिकार्ड समय में की जम्बूरी मैदान के 700 एकड़ की सफाई
Update On
16-November-2021 20:48:13
भोपाल । नगर निगम का अमला बड़े आयोजनों के उपरांत त्वरित गति से साफ-सफाई करने के अपने रिकार्ड में लगातार वृद्धि कर रहा है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त की जब सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन की समाप्ति के…
‹ First
<
710
711
712
713
714
>
Last ›
Total News of state
( 14863 )
Advt.