Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने पूरी तैयारियाँ रखें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
Update On
08-January-2022 17:40:05
भोपाल। ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला गुना प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की गयी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जिला चिकित्सालय गुना में जाकर निरीक्षण किया। श्री तोमर ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने सभी तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सावधानी बरतना जरूरी है। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के…
प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाये
Update On
08-January-2022 17:40:05
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाये। मंत्री श्री सारंग ने पैरामेडिकल शिक्षा प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिषद द्वारा नये रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिये। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन हेल्थ केयर मैनेजमेन्ट, डिप्लोमा से फर्स्ट एड मैनेजमेन्ट एंड इमरजेंसी केयर कोर्स,…
मंत्री श्री सिलावट ने कोविड केयर सेंटर्स का किया निरीक्षण
Update On
08-January-2022 17:40:05
भोपाल। जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज खंडवा रोड में देवी अहिल्या कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। राधा स्वामी सत्संग परिसर में बने इस कोविड केयर सेंटर में अभी 22 मरीज़ भर्ती हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर कोरोना मरीजों के नि:शुल्क उपचार के लिये समुचित व्यवस्था की गई है। सांवेर और मांगलिया में कोविड केयर…
शिकायत से पहले किसान के खेत पर पहुँचे सर्वे-दल - कृषि मंत्री श्री पटेल
Update On
08-January-2022 17:40:05
भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने ओला-वृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजगढ़ और गुना जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर निर्देशित किया कि किसानों की शिकायत से पहले उनके खेतों में जाकर सर्वेक्षण दल द्वारा सर्वे कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सर्वे की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जाये। पंचनामे पर किसान के हस्ताक्षर भी करवायें। कृषि मंत्री श्री…
फरवरी से कम हो सकती है कोरोना मरीजों की संख्या
Update On
07-January-2022 21:53:40
भोपाल । कोरोना वायरस महामारी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते हुए एक फरवरी तक 19,500 पर पहुंच सकती है। इस दौरान प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या डेढ़ लाख होगी। इनमें सात फीसद मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होगी। यह अनुमान भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बेंगलुरू ने लगाया है। अनुमान के अनुसार एक फरवरी के बाद मरीजों की संख्या उसी तरह से घटेगी, जिस रफ्तार से बढ़ेगी। 31 मार्च…
राजधानी में मास्क अनिवार्य न करने पर होगी दुकानें सील
Update On
07-January-2022 21:53:40
भोपाल । कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसीपी सचिव अतुलकर ने न्यू मार्केट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी कि दुकानों पर मास्क अनिवार्य न करने पर दुकानें सील की जा सकती है। इसलिए बिना मास्क के सामाग्री न दें। इस दौरान दुकानों पर मास्क है लगाने के लिए जागरुकता संबंधी स्टीकर भी दोनों अधिकारियों ने मिलकर…
पति से परेशान महिला भटक रही न्याय पाने के लिए
Update On
07-January-2022 21:53:40
भोपाल । राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र की एक महिला अपने पति से परेशान होकर न्याय पाने की उम्मीद में भटक रही है। महिला के साथ तीन छोटे-छोटे बच्चे भी मां के साथ महिला थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। यह महिला न्याय पाने के लिए सुबह आठ बजे से महिला थाना में भटक रही है। थाना में उसकी सुनवाई करने वाला कोई भी नहीं है। सुबह से ही उसे बैठने के लिए कहा…
एम्स के हृदय रोग विभाग में कल से नहीं मिलेगा इलाज
Update On
07-January-2022 21:53:40
भोपाल । शहर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल आठ जनवरी से मरीजों को हृदय रोग विशेषज्ञ की सलाह नहीं मिल पाएगी। यहां पदस्थ एकमात्र हृदय रोग विशेषज्ञ डा. गौरव खंडेलवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह इस्तीफा विदेश में अध्ययन के लिए दिया है। एम्स में सात जनवरी को उनका आखिरी दिन है। उनके जाने के बाद यहां पर ओपीडी में…
बस-कंटेनर में टक्कर, ड्राइवर की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल
Update On
07-January-2022 21:53:40
भोपाल । ग्वालियर से भिंड जा रही बस नेशनल हाइवे 719 पर बूटी गुईया और गिल ढाबा के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कंटेनर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कंडक्टर घायल है। इसके अलावा बस में सवार आधा दर्जन लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर…
आरक्षक भर्ती परीक्षा कल से, 12 लाख उम्मीदवार लेंगे भाग
Update On
07-January-2022 21:53:40
भोपाल । पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा अभी शुरु हुई नहीं और अभी से उम्मीदवार इसको लेकर सवाल खडा कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार वैरिफिकेशन के लिए ई-थंब लिया जा रहा जो सही नहीं है। बता दें कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) कल आठ जनवरी से पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा शुरू करने जा रहा है। इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। परीक्षा में इस बार 12 लाख…
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए किया महामृत्युंजय का जाप
Update On
07-January-2022 18:01:58
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और रक्षा के लिए भोपाल के गुफा मंदिर में महामृत्युंजय का जाप किया। सीएम शिवराज गुरूवार दोपहर एक बजे गुफा मंदिर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए जाप किया, इसके साथ ही ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी जाप हो रहा है। गौरतलब है कि बुधवार…
गृह मंत्री ने किया ऐलान
Update On
07-January-2022 18:01:58
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में 24 घंटे में 1033 प्रकरण मिले हैं। 102 लोग ठीक होकर घर गए हैं। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 2,475 है। इसके बाद भी फिलहाल लॉकडाउन या बाजार बंद करने का कोई प्रस्ताव गृह विभाग की तरफ से नहीं आया है। कोई भ्रम न पालें। हम मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर…
मध्य प्रदेश में सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल
Update On
07-January-2022 18:01:58
भोपाल । मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भले ही क्रूड ऑइल के दाम घट रहे हों लेकिन एमपी में वैट कम नहीं होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने साफ कहा है कि अब वैट कम करने का सरकार का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने दावा किया सरकार प्रदेशकी अर्थव्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय…
प्रदेश में 24 घंटे में 1033 कोराना केस
Update On
07-January-2022 18:01:58
भोपाल । मप्र में कोरोना ने दोगुनी रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में 100 प्रतिशत केस की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1033 नए केस मिले हैं। 48 घंटे पहले 594 केस मिले थे। अब कोरोना प्रदेश के 42 जिलों में पहुंच गया है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां पर कोरोना का महाविस्फोट हुआ है। रिकॉर्ड 512 संक्रमित इंदौर के ही हैं।…
"सबके लिए आवास" मुहैया कराने राज्य सरकार कृत-संकल्पित : लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव
Update On
07-January-2022 18:01:58
भोपाल। "सबके लिए आवास" योजना से वर्ष 2022 तक प्रत्येक जरूरतमंद को पक्का आवास मुहैया कराने के लिये राज्य सरकार कृत-संकल्पित है। यह बात लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर जिले के रेहली में नगर पंचायत क्षेत्र में आवास योजना के हितग्राहियों को प्रथम किश्त वितरण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में 1285 हितग्राहियों, प्रत्येक को एक लाख रुपये के मान से 12 करोड़ 85 लाख रुपये…
मंत्री सारंग ने कोविड के लिये डेडीकेटेड काटजू हॉस्पिटल का निरीक्षण किया
Update On
07-January-2022 18:01:58
भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज भोपाल में डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल काटजू का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी, डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक तैयारियाँ की गई हैं। लगभग 32 हजार बिस्तर गवर्मेंट सेक्टर में और 25 हजार बिस्तर प्राइवेट सेक्टर में कोविड मरीजों के लिये रिजर्व किये…
महू में पुलिस पर पथराव व मारपीट, रायफल भी छीनी
Update On
06-January-2022 21:20:07
भोपाल । प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए है। यही वजह है कि प्रदेश के महू में बदमाशों ने पुलिस पर पथराव व मारपीट की और रायफल भी छीन कर ले गए। यह वारदात बुधवार रात करीब दो बजे बड़गौंदा थाने के पुलिसकर्मियों के साथ हुई। यहां पुलिस का सामना लूट की वारदात कर लौट रहे कुछ बदमाशों से हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों के सामने छह बदमाश थे। बदमाशों ने…
मकर संक्रांति इस बार मनेगी 15 जनवरी को
Update On
06-January-2022 21:20:07
भोपाल । नए साल में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पंजाबी समाज के लोग लोहड़ी पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। मलयाली समाज का मकर विल्लाकु पर्व का उत्साह 14 जनवरी को देखने को मिलेगा। वहीं मकर संक्रांति के बाद इस साल 86 दिन विवाह समारोह के शुभ मुहूर्त हैं। हालांकि कोरोना के कारण कम मेहमानों की मौजूदगी में विवाह होंगे। राजधानी के…
नहीं लगाया रैबीज इंजेक्शन, हाइड्रोफोबिया से 87 की मौत
Update On
06-January-2022 21:20:07
भोपाल । प्रदेश की संस्कारधानी जलबपुर में श्वानों के काटने पर भी समय पर रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाया तो पांच साल में 87 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पडा। लोगों यह लापरवाही अपनी जान देकर चुकानी पडी। श्वानों के काटने से होने वाली लाइलाज बीमारी हाइड्रोफोबिया से पांच साल में 87 लोग बेमौत मारे गए। ये आंकड़े अकेले जिला अस्पताल विक्टोरिया के हैं जहां हाइड्रोफोबिया के मरीजों को उपचार के लिए…
कोविड योद्धा योजना का लाभ न देने पर अवमानना नोटिस जारी
Update On
06-January-2022 21:20:07
भोपाल । मप्र हाई कोर्ट के पूर्व आदेश की नाफरमानी के मामले में संबंधितों को अवमानना नोटिस जारी किया गया है। यह मामला बीते दिनों आई कोरोना महामारी के दौरान कोविड योद्धा योजना का लाभ न देने का है। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीइओ को तीन सप्ताह का समय दिया गया है। न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता के वकीलों ने दलील दी कि याचिकाकर्ता के पति…
‹ First
<
688
689
690
691
692
>
Last ›
Total News of state
( 14840 )
Advt.