Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
उज्जैन में बोले गृह मंत्री- ओमिक्रॉन से डरने की जरूरत नहीं
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर व मंगलनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए गए। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर कहा कि डरने की जरुरत नहीं है। मप्र सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन व दवाएं हैं। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा के साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव व अन्य…
बालाघाट में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों को जलाया
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । बालाघाट के लांजी पुलिस थाने के देवर बेली पुलिस चौकी क्षेत्र में कोरबा नरपीगांव नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ग्राम पंचायत देवर बेली के ग्राम कोरका में सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों में आग लगा दी। इसमें एक रोड रोलर भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरका से देवर बेली के बीच सड़क बनाई जा रही है। इस दौरान नक्सलियों ने देर रात…
बैंक-आरबीआई की सलाह पर भारी पड़ रहे हाइटेक ठग
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । ऑनलाइन बैंकिंग के शुरुआती दौर में ठगोरों ने झांसा देकर ओटीपी हासिल कर बैंक खाते से राशि ट्रांसफर करने की वारदातें की। आरबीआई और बैंक लगातार बैंकिंग फ्रॉड को लेकर जागरुकता अभियान चला रहे है लेकिन, ऐसे फ्रॉड लगातार जारी है। आज भी साइबर अपराध की जितनी शिकायतें आ रही है उसमें करीब 60 प्रतिशत बैंकिंग फ्रॉड से संबंधित है। शुरुआती दिनों में झारखंड के गांवों में बैठे युवक लोगों को…
प्रदेश में अब ऐप से होगी रजिस्ट्री
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । भूमि और भवनों की रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रार दफ्तर के झंझटों से मुक्ति मिलने वाली है। ऐप से रजिस्ट्री के लिए नई कलेक्टर गाइड लाइन के साथ ही इस बार प्रदेश के रजिस्ट्री दफ्तरों में जीआईएस टैगिंग की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर की गाइडलाइन में दर्ज एक लाख लोकेशन के आधार पर हर प्रॉपर्टी की जीआईएस टैगिंग की जा रही है। लोकेशन वाइस विभाग के सॉफ्टवेयर में इन लोकेशनों…
मप्र में 18 नए कोरोना पॉजिटिव
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में 18 नए पॉजिटिव मिले हैं। लगातार 7वें दिन सबसे ज्यादा 8 कोरोना केस भोपाल में सामने आए हैं। इंदौर में 6, ग्वालियर और जबलपुर में 2-2 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। ग्वालियर में मिले संक्रमितों में से एक 48 साल का सेना का जवान है। पेट दर्द…
ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोशल मीडिया आईडी हैक
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोशल मीडिया आईडी हैक होने की जानकारी सामने आई है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर नाम बदल दिया गया है। अब उनके नाम के स्थान पर किसी लड़की का नाम नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले उनकी फेसबुक आईडी भी हैक हुई थी। जानकारी के अनुसार शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए…
कोयला आपूर्ति में एनसीएल ने की 15 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । कोयले की किल्लत के बीच एनसीएल ने मोर्चा संभाल लिया है। इस महीने कंपनी ने कोयला आपूर्ति में 15.57 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। उत्पादन में भी उम्मीद से अधिक कोयला उत्पादन किया गया है। एनसीएल के अधिकारियों की माने तो नवंबर महीने के अंत तक कंपनी ने 15.57 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल 80.46 मिलियन टन कोयला उपभोक्ताओं को भेजा है। साथ ही कोयला उत्पादन में भी विगत वर्ष…
आधार कार्ड की तर्ज पर बनाए जाएंगे डिजिटल हेल्थकार्ड
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अपडेट रखने और पूरी जानकारी ऑनलाइन करने के लिए अब आधार कार्ड की तर्ज पर डिजिटल हेल्थकार्ड बनाए जाएंगे। इसमें कई वर्षों बाद भी आप अपना रिकॉर्ड आईडी से जान सकेंगे। दरअसल, जिस तरह आधार नंबर से हम अपनी पूरी जानकारी ऑनलाइन जुटा सकते हैं, ठीक उसी तरह भारत सरकार ने हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर डालने की योजना बनाई…
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की न्यू पेंशन योजना
Update On
04-December-2021 23:21:03
भोपाल । राज्य सरकार ने 2005 के बाद सरकारी नौकरी में आने वाली साढ़े पांच लाख कर्मचारी एवं 48 हजार स्थायी कर्मियों के लिए न्यू पेंशन योजना 2005 (एनपीएस) में गुरूवार को नई व्यवस्था लागू करी है। जिसके तहत हर कर्मचारी को सेवा निवृत्त होने पर 16 महिने के वेतन के बराबर ग्रेजुएटी का भुगतान किया जायेगा। कर्मचारी के कुल जमा राशि का 40 प्रतिशत नगद भुगतान किया जाएगा तथा 60…
एमपी के पुलिसकर्मियों की बोलेरो यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई हादसे का शिकार
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । एमपी के टीकमगढ़ जिले के तीन पुलिसकर्मियों सहित पॉच लोगो की शुक्रवार अलसूबह यूपी मे हुए सडक हादसे मे मौत हो जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह जानलेवा हादसा मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह 5 बजे हुआ है। हादसे में 3 पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर है। बताया गया है,…
प्रदेश में मिले 12 नए कोरोना मरीज, नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान शुरू
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 नए केस आए हैं, वहीं 8 लोग स्वस्थ हुए है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 128 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। यह जानकारी कल प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने दी। डा नरोत्तम मिश्रा के अनुसार, इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे संदिग्ध कोरोना संक्रमितों के गायब होने की खबर पूरी तरह निराधार और…
बाघों की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पन्ना में प्रयोग शुरू
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । मध्यप्रदेश में अब बाघों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसका आगाज पन्ना टाइगर रिजर्व से किया जा रहा है। पार्क प्रबंधन ने इसके लिए बाकायदा एक दल का गठन किया है, जो पार्क के उन क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रख रहा है, जहां बाघों की ज्यादा आवाजाही है। यह प्रयोग बाघों की निगरानी के लिए बेहतर बताया जा रहा है। इसलिए अब कान्हा, बांधवगढ़, पेंच पार्क में भी बाघों की…
इंफाल में शहीद हुआ रतलाम जिले का सैनिक लोकेश कुमावत
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । प्रदेश के रतलाम आर्मी की इंफाल यूनिट में पदस्थ जिले के जावरा विकासखंड के ग्राम मावता निवासी सैनिक लोकेश कुमावत इंफाल में शहीद हो गया। इसकी सूचना मिलने पर गांव में माहौल गमगीन हो गया। सैनिक के स्वजनों को सैन्य अधिकारियों से संक्षिप्त सूचना में बताया गया कि लोकेश अब नहीं रहे। जानकारी मिलने पर पिपलौदा जनपद के उपाध्यक्ष श्यामसिंह, कालूखेड़ा थाना प्रभारी बीएल भाभर सहित अन्य अधिकारी गुरुवार शाम…
भीषण हादसे में पुलिस के 3 जवानों सहित 5 की मौत
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । हरियाणा में दबिश देने जा रही टीकमगढ जिले के बुडेरा थाना पुलिस की टीम यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में मप्र पुलिस के तीन जवानों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल है। टीकमगढ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाला चौरसिया ने बताया बुडेरा से निजी वाहन अधिकृत कर टीम गई हुई थी, लेकिन सुबह 4 बजे सड़क हादसा होने की सूचना मिली।…
भोपाल गैस कांड: 37 वीं बरसी आज जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । दुनिया की भीषणतम गैस त्रासदी में शुमार राजधानी में वर्ष 1984 में हुई भीषण गैस त्रासदी को आज 37 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर भोपाल में आज जगह-जगह भोपाल गैस कांड के लिए जिम्मेदार विदेशी डाव कंपनी और उसे सहयोग करने वाली सरकारों का विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन का यह सिलसिला दोपहर से शुरू हो गया है, जो शाम तक चलेगा। इसमें आम नागरिक और गैस…
एमपी एग्रो के जिला प्रबंधक के घर व आफिस पर छापा
Update On
03-December-2021 21:46:45
भोपाल । ईओडब्ल्यू इंदौर की छह टीमों ने एमपी एग्रो के जिला प्रबंधक धार के रमेशचंद्र रूपरिया के घर और आफिस पर छापामार कार्यवाही की। यह छापामार कार्यवाही आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में की जा रही है। बता दें कि कुछ माह पहले भी गोपनीय रूप से जो इओडब्लू की टीम पाटीदार के मोहन बड़ोदिया स्थित निवास पर पहुंची थी। उस समय टीम गोपनीय रूप से जांच करके लौट…
पातालपानी के इवेंट पर मंत्री उषा ठाकुर बोलीं
Update On
03-December-2021 17:57:09
इंदौर । शहीद टंट्या मामा के शहीद दिवस 4 दिसंबर को इंदौर पातालपानी में आयोजन के सवाल पर कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। कोरोना बढ़ते केस के दौरान कार्यक्रम के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रतिबंध नहीं है। मेरी दृढ़ आस्था और विश्वास है कि कहीं कुछ नहीं होना है। आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि टंट्या मामा के जो ताबीज बंटते हैं, उससे लोग स्वास्थ्य लाभ हासिल करते…
बंटी बना को लाकर दिग्गी राजा को घेरेंगे सिंधिया
Update On
03-December-2021 17:57:09
भोपाल । गुना में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का गुना में पहला बड़ा दौर होने जा रहा है। हालांकि इससे पहले उन्होंने अगस्त माह में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया था। 4 दिसंबर को सिंधिया भोपाल से गुना पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। दिग्विजय सिंह समर्थक हीरेन्द्र सिंह(बंटी बना) भाजपा का हाथ थाम…
एनएचडीसी द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता
Update On
03-December-2021 17:57:09
भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूली बच्चों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से एनएचडीसी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी राजधानी भोपाल में आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय कमला नेहरू कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल , दिल्ली पब्लिक स्कूल , सागर पब्लिक स्कूल में भोपाल और इसके आसपास के अन्य स्कूलों के बच्चे पेंटिंग कॉम्पटीशन…
लगातार चौथे दिन कोरोना के सबसे ज्यादा केस भोपाल में
Update On
03-December-2021 17:57:09
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 12 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में लगातार चौथे दिन सबसे ज्यादा केस भोपाल में मिल हैं। भोपाल में 7, इंदौर में 4 और होशंगाबाद में 1 संक्रमित मिला है। 8 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 13 दिन में 200 केस आए हैं। अभी प्रदेश में 128 एक्टिव केस हैं। भोपाल के…
‹ First
<
703
704
705
706
707
>
Last ›
Total News of state
( 14863 )
Advt.